Tuesday, April 23, 2024
HomeTrending Now“योग के साथ रहें, घर पर रहें”

“योग के साथ रहें, घर पर रहें”

हरिद्वार 21 जून (कुलभूषण) भारत विकास पंचपुरी शाखा, हरिद्वार के सचिव हेमंत सिंह नेगी एवं महिला संयोजिका रेखा नेगी ने परिवार के साथ घर पर रहकर योगासन किए| हेमंत नेगी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है| यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है| पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया|

योग को प्राचीन भारतीय कला का एक प्रतीक माना जाता है| भारतीय योग को जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने के लि‍ए महत्वपूर्ण मानते हैं| इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के साथ लोगों को तनावमुक्त करना भी है| योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी विरासत है, जिसके प्रणेता महर्षि पतंजलि को माना जाता है| योग साधना में जीवन शैली का पूर्ण सार समाहित किया गया है|

महिला संयोजिका रेखा नेगी ने कहा कि कोविड के इस दौर में अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस बार योग दिवस घर पर ही मनाए जाने पर बल दिया गया है। दुनियाभर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव नई थीम- “योग के साथ रहें, घर पर रहें” के तहत मनाया जा रहा है। वर्तमान कोविड-19 महामारी के चलते अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर रोग प्रतिशोधक क्षमता विकसित करने के लिए योग की महत्वता और भी अधिक हो चली है। महामारी के इस दौर में लोगों को घर पर ही नियमित योग करने का संदेश इस थीम के जरिए दिया गया है।
उन्होने बताया भारत विकास पंचपुरी शाखा, हरिद्वार द्वारा महिलाओं के लिए पाँच दिवसीय निशुल्क ऑनलाइन योग शिविर अतिशीघ्र निःशुल्क चलाया जाएगा|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments