Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश भाजपा प्रभारी ने जिला कार्यालय पहुँच की समीक्षा बैठक

प्रदेश भाजपा प्रभारी ने जिला कार्यालय पहुँच की समीक्षा बैठक

हरिद्वार 6 अक्टूबर (कुलभूषण)  भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने जिला पदाधिकारियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा समर्पण अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली जिसमें कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सेवा समर्पण अभियान के कार्यक्रम वृक्षारोपण अस्पतालों एवं अनाथालय में फल वितरण तथा स्वास्थ्य स्वयंसेवकों द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर अपने अपने क्षेत्र के आम आदमी को वैक्सीनेशन के लिए ले जाना एवं वैक्सीनेशन लेने के लिए प्रेरित करने का काम करना हो एवं पर्यावरण संबंधी गतिविधियो के अंतर्गत नदी तालाब की सफाई इत्यादि रक्तदान शिविर लगवाना स्वास्थ्य शिविर लगवाना दिव्यांगों की सहायता राशन वितरण   नरेन्द्र  मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी सोशल मीडिया गतिविधियां आदि विषयों कि संबंधित जानकारी कार्यक्रम के प्रमुख एवं सहप्रमुख से ली पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए

उन्होंने कहा कि 7 से 15 अक्टूबर तक सभी बूथो पर दीवार लेखन का कार्य किया जाना प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच स्थानों पर सुनिश्चित हो 10 से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित हो जिसमें प्रबुद्ध जन सम्मेलन का संयोजक विधानसभा प्रभारी होगा तथा सह संयोजक विधानसभा से किसी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को बनाया जाए विधानसभा के दिनांक स्थान समय आदि 10 अक्टूबर तक निश्चित कर लिए जाएं 20 अक्टूबर से 3 नवंबर तक घर.घर भाजपा हर भाजपा के निमित्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर हर एक परिवार में जाकर संपर्क करेंगे एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक देंगे एवं पार्टी ध्वज लगाने का कार्य करेंगे इन सभी कार्यक्रमों को विधिवत रूप से समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें

 

कांग्रेस ने किया शांति यज्ञ का आयोजन

हरिद्वार 6 अक्टूबर (कुलभूषण) कांग्रेस द्वारा कोरोना आपदा के कारण मरे लोगो की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ किया गया। गंगा किनारे अग्रसेन घाट पर किये गए  यज्ञ का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस;ओबीसी विभाग द्ध के राष्ट्रीय सह समन्वयक अनिल भास्कर  द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अनिल भास्कर ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार यदि मृतक आत्मा का संस्कार पूर्ण विधि विधान से नहीं होता है तो उससे परिवार में अनेकों दोष लगते है जिससे व्यक्ति के विकास में कई तरह की समस्याएं आती है।

कोरोना काल में किसी एक परिवार के साथ यह सब नहीं हुआ है बल्कि सामूहिक रूप से लाखो लोगो की मौत हुई और उनका संस्कार भी विधि विधान से नहीं हो पाया। इसलिए उन सबका दोष भारतीय समाज पर ना हो इसलिए पितृ पक्ष में शांति यज्ञ किया गया। जिसमे पूजन कर सामूहिक पिंडदान किया गया और हवन कर सामूहिक आहुति दी गई। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष संजय शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय अग्रवाल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी अरविंन्द शर्मा पूर्व राज्यमंत्री मक़बूल कुरैशी धर्मपाल ठेकेदार शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट विकास चंद्रा बृजमोहन बर्थवाल गोपालदत्त जोशी रवि बाबू शर्मा सहित विभिन्न काग्रेसजन उपस्थित थे।

इसके साथ.साथ प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं उसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं आने वाले 2022 के चुनाव में पार्टी के संकल्प युवा सरकार 60 बार को सिद्धि तक ले जाने का काम करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आपके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को हम सब जिम्मेदार कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए मिशन 2022 विधानसभा चुनाव को जीतने का काम करेंगे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया कार्यक्रम में जिला महामंत्री आदेश सैनी अनिल अरोड़ा  अंकित आर्य जितेंद्र चौधरी लव शर्मा जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान प्रदीप पाल रीता चमोली आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देश में 29 फीसदी बड़ी शेरों की आबादी :डॉ बनर्जी

हरिद्वार 6 अक्टूबर कुलभूषण  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग में वाइल्डलाइफ वीक सेलिब्रेशन में एक्सपर्ट टॉक  देते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के वैज्ञानिक डॉ कौशिक बनर्जी ने अपनी वार्ता में यह तथ्य उजागर किया।  वह आन लाइन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे  उन्होंने बताया कि इस धरती पर शेरों का सर्वप्रथम आवास अफ्रीका था जहां से वह कालांतर में विश्व के अन्य भागों में भी बस गए।  भारत में शेरों के बसने का सर्वोत्तम स्थान गिर का जंगल है। भारत की संस्कृति और इतिहास में शेर को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में भी सिंह का वर्णन मिलता है। डॉ बनर्जी ने बताया कि एशियाई शेरों के लिए मशहूर गिर नेशनल पार्क 412 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।  गिर जंगल देश में एशियाई शेरों का एकमात्र ठिकाना है किन्तु  गिर का इलाका अब शेरों के लिए कम पड़ने लगा है क्योंकि उनकी होम रेंज काफी बड़ी होती है। इसलिए भारत सरकार कुछ शेरों को मध्य प्रदेश भेजना चाहती है किंतु शेरों को प्यार करने वाले गुजरात वासी  यह होने देना नहीं चाहते। साल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल शेरों की कुल संख्या 674 हैं जो साल 2015 में 523 थी।डॉ बनर्जी ने शेरों के संरक्षण से संबंधित कई पहलुओं पर चर्चा की और मनुष्य द्वारा शेरों के हैबिटेट में हो रही दखलअंदाजी से उनको सुरक्षित करने का सुझाव भी दिया

गोविंद बल्लभ पंत हिमालयन नेशनल इंस्टिट्यूट लद्दाख के साइंटिस्ट डॉ सुरेश राणा ने हिमालय के वन्य जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तरी पश्चिमी भाग की तुलना में उत्तरी पूर्वी हिमालय में वनस्पति और जंतुओं की लगभग दुगनी प्रजातियां पल्लवित एवं पुष्पित हो रही हैंए क्योंकि नॉर्थ ईस्ट के असमए मेघालयए अरुणाचल प्रदेश इत्यादि में वर्षा होती रहती है। जिस कारण वनस्पतियां व जंतुओं को अनुकूल माहौल मिलता है। उन्होंने बताया कि हिमालय ढाई हजार किलोमीटर लंबा और करीब ढाई सौ से 300 किलोमीटर चौड़ा है। जिस पर अनेक प्रकार की एंडेमिक व संकट प्राय जंतु एवं वनस्पतियां उपलब्ध है। जैसी कस्तूरी मृग  मोनाल कश्मीरी हंगुल स्नो लेपर्ड इत्यादि कई वन्य प्राणी अत्यधिक शिकार के कारण विलुप्त प्राय की श्रेणी में हैं।
जो प्रजातियां बर्फ एवं ट्रीलाइन के पास आवासित  हैं उन्हें आज जलवायु परिवर्तन के कारण सबसे अधिक खतरा है। हिमालई क्षेत्रों में कुछ दशकों के शोध से ज्ञात हुआ कि क्लाइमेट चेंज के कारण पक्षी अब अंडा जल्दी देने लगे हैं और बुरांश के फूल भी एक माह पूर्व खेलने लगे हैं। अतः हम सबको मिलकर कार्बन उत्सर्जन को कम करना होगा नहीं तो जलवायु परिवर्तन के घातक परिणाम इस पृथ्वी के जीवो और फिर मनुष्य को भी झेलने पड़ेंगे।

सदन डेनमार्क विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डालिया ने एक महत्वपूर्ण टॉपिक पर अपनी शोध परक जानकारी प्रदान की कि कैसे  ष्वन्य जीव आंकड़ों के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण हेतुष् अंतरराष्ट्रीय कानून व नियमावली कैसे बनाई जा सकती है उन्होंने बताया की उनका विभाग 6 महाद्वीप और 97 संस्थानों से वन्य जीव और संबंधित चुनौतियों के संबंध में डाटा एकत्र कर चुका है और कोई भी लैब उनसे डाटा साझा कर सकती है। उन्होंने बताया कि बर्ड लाइफ इंटरनेशनल साइट्सए आईयूसीएन रेड डाटा लिस्ट आदि संस्थाओं से डाटा साझा किया और संबंधित नियमावली बनाने के लिए  यथेष्ट योगदान दिया है ताकि गैरकानूनी तरीके से वन्य प्राणियों का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बंद।  हो डॉक्टर डालिया ने अपनी लैब में वन्यजीव सूचना प्रबंधन सिस्टम विकसित किया है जिससे किसी भी देश का वैज्ञानिक लाभान्वित हो सकता है। इस अवसर पर प्रोफेसर नमिता जोशीए पीजी कॉलेज ऋषिकेश से डॉक्टर त्रिभुवनए देहरादून से डॉ अनिल कुमारए ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय से डॉक्टर कमल जोशी एवं ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से शोधार्थी दीप्तिए स्वाति सिंहए एवं आशीष आर्य गढ़वाल विश्विद्यालय और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अनेक  शोधार्थी उपस्थित रहे।

 

 

युवा  पीढ़ी को आध्यात्मिक की ओर प्रेरित करने की जरूरत  : अवधेशानंद

हरिद्वार 6 अक्टूबर (कुलभूषण)   टीम जीवन ने युवाओं को नशे से दूर रखने और आध्यात्मिक की ओर जागृत करने के लिए बृहद अभियान शुरू करते हुए श्रीमद् भागवत गीता और श्री हनुमान चालीसा का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया। टीम जीवन का उद्देश्य है कि आध्यात्मिक की ओर प्रेरित करते हुए युवाओं को कुरुतियों से दूर रखना है। अध्ययन की ओर सभी प्रेरित हो इसके लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
बुधवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में टीम जीवन ने आध्यात्मिक जागृति एक पहल के तहत श्रीमद् भागवत गीता और हनुमान चालीसा का घर घर वितरण करने के अभियान का शुभारंभ जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में शुरू किया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि कोरोना कार्यकाल में टीम जीवन ने समाजसेवा के प्रकल्प के तहत जो मदद की है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को आध्यात्मिक की ओर प्रेरित करने की जरूरत है। यदि युवा आध्यात्मिक होंगे तो कुरुतियों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुतियों  में पड़ते ही लोग नशे की ओर चले जाते हैं। नशा नशीले पदार्थ से ही नहींए बल्कि कई तरह का होता है। नशा केवल जीवन में अच्छे कार्य करने के साथ समाजसेवा का होना चाहिए। उन्होंने लोगों को श्रीमद् भागवत गीता और हनुमान चालीसा को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कुशल मानसिकता व्यवहार व आचरण के लिए आध्यात्मिक से जुड़ा होना जरूरी है।

टीम जीवन के मुख्य संरक्षक एवं हरिद्वार के प्रथम महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि प्रथम चरण में श्रीमद् भागवत गीता और हनुमान चालीसा हरिद्वार शहर के 30 हजार परिवारों को वितरित किए जाने का काम किया जाएगा।
संरक्षक आशुतोष शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता और श्री हनुमान चालीसा को दुनिया में पढ़ा जाता है और विदेशियों ने आध्यात्मिकता को अपनाया है। इनके अध्ययन से लोगों को ज्ञान प्राप्त होने के साथ संस्कार भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने टीम जीवन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नशे की गिरफत में फंस चुके लोगों का जीवन बच गया तो यह पहल बड़ी ही सार्थक होगी।
इस मौके पर रूपांगी ब्रह्मभट्ट शिवम नामदेव वैभव कौशिक हितेश अग्रवाल सचिन कुशवाह मयंक चौहान नामित गोयल राजीव जोशी दीपक शर्मा सीण्ए अमन कुमार आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments