Sunday, April 19, 2026
HomeTrending Nowएसएसपी की सर्जिकल स्ट्राइक : होटल में जुआ पार्टी पर दून पुलिस...

एसएसपी की सर्जिकल स्ट्राइक : होटल में जुआ पार्टी पर दून पुलिस का बड़ा छापा, 40 गिरफ्तार

आईडीपीएल चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित

ऋषिकेश (देहरादून), जनपद पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही एक अवैध जुआ पार्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में चल रही इस जुआ पार्टी पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, नकदी, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद की मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने होटल को सील कराने के साथ ही चौकी आईडीपीएल पर तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूचना मिली थी कि ऋषिकेश क्षेत्र में एक होटल में अवैध जुआ पार्टी संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल में 40 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
मौके से पुलिस ने 3356 कैसिनो क्वाइन (टिक्की), 26 ताश की गड्डियां, 1 लाख 37 हजार 600 रुपये नकद और 9 शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 123/2026, धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम तथा धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस ने होटल नवरंग को सील कर दिया है, जबकि होटल मालिक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
वहीं इस पूरे प्रकरण में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपनाते हुए आईडीपीएल चौकी पर नियुक्त समस्त स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments