Friday, May 3, 2024
HomeStatesUttarakhandसंदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव,...

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

(राजेन्द्र चौहान)

टिहरी गढ़वाल, घनसाली के तहसील बालगंगा के पट्टी केमर स्थित मयकोट गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति समेत अन्य लोगों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं मृतका के मायके पक्ष का आरोप यह भी है कि मृतक महिला के ससुराल पक्ष द्वारा मृतक महिला का शव बिना मायके पक्ष की उपस्थिति में फांसी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर मोर्चरी में रखने हेतु ले गए।
वहीं, फिलहाल महिला के मायके पक्ष इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक टिहरी के बालगंगा तहसील के मयकोट गांव के जंगल मे पैयापानी नामक तोक में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगाकर लटका मिला। मृतक महिला की पहचान रजनी देवी पत्नी हेमंत लाल (28 वर्ष), निवासी मयकोट के रूप में हुई है।
मायके पक्ष के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक महिला विगत 10 जुलाई से घर से गायब थी और कल सोमवार को महिला का शव गांव से कुछ ही दूर जंगल में पैयापानी नामक तोक में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी लगाकर लटका मिला। जिसके बाद मृतक महिला के ससुराल पक्ष द्वारा राजस्व पुलिस को सूचना देकर उक्त शव को फांसी से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया। वही मायके पक्ष के द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों पर मृतक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले की देर से सूचना देने का आरोप भी लगाया है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि बिना उनकी उपस्थिति में महिला का शव उतार कर पोस्टमार्टम हेतु ले गए। वहीं मृतक महिला के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 7 वर्ष और 5 वर्ष है। मृतक महिला का मायका भटवाड़ा, पट्टी नैलचामी है। वही मृतक महिला के मायके पक्ष द्वारा उसके पति हेमंत लाल सहित अन्य लोगों पर आये दिन दहेज के लिए लड़ाई झगड़ा एवं जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया हैं।
उक्त मामला राज्य क्षेत्र से जुड़ा हुआ है फिलहाल मामले की जांच राजस्व विभाग की टीम कर रही है जिससे जांच के उपरांत ही मामले की सच्चाई का पता लग पाएगा। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है।
वहीं मृतका के मायके पक्ष के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments