Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandसामाजिक कार्यकर्ता अदिति घिल्डियाल का असामयिक निधन

सामाजिक कार्यकर्ता अदिति घिल्डियाल का असामयिक निधन

देहरादून, काल ने गरीबों के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी एकम शख्सियत को हमसे छीन लिया, सुश्री अदिति घिल्डियाल पुत्री अनिल घिल्डियाल एवं पुष्पलता घिल्डियाल की गुरुवार 14 अप्रैल को सुबह 6ः30 बजे हृदय गति रूकने के कारण अकस्मात निधन हो गया है।

स्व0 अदिति घिल्डियाल दून घाटी में गरीबों के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी शख्सियत रही और पिछले 10 वर्षों से देहरादून वासियों को समर्पित रामा प्रसाद घिल्डियाल फाउण्डेशन की संस्थापक भी थी। अपने सामाजिक कार्यों और समाज के दबे कुचले वर्ग के सशक्तिकरण और मुख्य धारा से जोड़ने के अथक प्रयासों के लिए देहरादून की धरती युगों – युगों तक उनका स्मरण करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments