Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowखेल अनुशासन आत्मविश्वास और टीम भावना का करते हैं विकास: गीता धामी

खेल अनुशासन आत्मविश्वास और टीम भावना का करते हैं विकास: गीता धामी

देहरादून। खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। यह बात शुक्रवार को सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025- 26 के समापन अवसर पर छात्रों को संबोधित करने के दौरान सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी ने कही। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वयं को नशे से दूर रखें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की भी प्रशंसा की और कहा कि नशे को ना और फिटनेस को हां की थीम पर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन उसी अभियान का एक सकारात्मक प्रयास है। मुख्य अतिथि व एसएसपी एसटीएफ देहरादून अजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन के दौरान आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताएं जीवन भर याद रहने वाले अनुभव बन जाती हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह खेलकूद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वयं को फिट रखें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। इस दौरान विशिष्ट अतिथि व जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश पंचोली, पैनेसिया अस्पताल के निदेशक रणवीर चौहान, राजेश जैन, संस्थान के सीएमडी रमेश चन्द्र जोशी मौजूद रहे। नीलकंठ हाउस पहले स्थान पर रहा प्रतियोगिता के परिणामों में नीलकंठ हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 28 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदा देवी हाउस ने 9 स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि त्रिशूल हाउस ने 9 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 22 पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, एथलेटिक्स समेत समस्त प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments