Sunday, April 19, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड के कई पूर्व विधायकों और चेयरमैन ने दिल्ली मुख्यालय में ली...

उत्तराखंड के कई पूर्व विधायकों और चेयरमैन ने दिल्ली मुख्यालय में ली कांग्रेस की सदस्यता

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय, नई दिल्ली में उत्तराखंड के कई वरिष्ठ नेताओं ने विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन तथा AICC सचिव गुरुदीप सप्पल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर निम्नलिखित प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की—
भीमलाल आर्य (पूर्व विधायक, घनसाली)
राजकुमार ठुकराल (पूर्व विधायक)
नारायण पाल (पूर्व विधायक)
लाखन सिंह (नैनीताल)
गौरव गोयल (पूर्व मेयर, रुड़की)
अनुज गुप्ता (पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका मसूरी)
सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताकर पार्टी से जुड़ना एक सकारात्मक और मजबूत राजनीतिक संकेत है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है—“यह ट्रेलर है, अभी पूरी तस्वीर बाकी है।” आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सशक्त वापसी सुनिश्चित होगी।
उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तथाकथित “डबल इंजन” सरकार ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। हर वर्ष दो लाख युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को राहत देने, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने और महंगाई पर नियंत्रण जैसे वादे आज भी अधूरे हैं। प्रदेश में विकास के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है और विभिन्न योजनाओं, विशेषकर “हर घर जल, हर घर नल” योजना में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं।
श्री राणा ने यह भी कहा कि टिहरी बांध के विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के साथ किए गए वादे भुला दिए गए हैं। इसके विपरीत, जनता पर जलकर, सीवर कर और बिजली के भारी-भरकम बिलों का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जिससे आम नागरिक परेशान है।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments