Friday, May 15, 2026
HomeTrending Nowवरिष्ठ खिलाड़ियों ने की उत्तराखण्ड़ राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष से...

वरिष्ठ खिलाड़ियों ने की उत्तराखण्ड़ राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष से मुलाकात

देहरादून, रविवार को उत्तराखण्ड़ राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट के साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने मुलाकात की, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी बौड़ाई के नेतृत्व में देवेन्द्र कांडपाल सहित वरिष्ठ युवा खिलाड़ियों के दल अपनी समस्याओं के विषय में मंत्री को अवगत कराया, जिस पर राज्य मंत्री ने तत्काल समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया, इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपना अनुभव मंत्री जी के साथ साझा किया और राज्य में खेलों के विस्तार पर चर्चा भी की गयी, लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी बात यह रही राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट की खेलों के प्रति गहन जानकारी ने सबको अचंभित कर दिया, राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर विषय पर गहन जानकारी के साथ खेलों के विकास पर पूरी तरह से लगी है, जो खेलों के प्रति नए बदलावों का संकेत है, इस मौके पर त्रिभुवन जोशी भी मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments