Monday, June 16, 2025
HomeTrending Nowवरिष्ठ पत्रकार ताराचंद जोशी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बने प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकारों...

वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद जोशी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बने प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी(नैनीताल), श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी में हुए निर्णय के बाद आज प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिवों की घोषणा की गई। जिसमें कुमाऊं मंडल से हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। तारा जोशी के उपाध्यक्ष बनने के बाद कुमाऊं मंडल के पत्रकारों में खुशी की लहर है, तारा जोशी देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में पत्रकारिता कर चुके हैं,

उनको पत्रकारिता में 30 साल से अधिक का लम्बा अनुभव है और वह लगातार संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से सक्रिय रहते हैं, वर्तमान समय में वो इंडिया न्यूज़ और पंजाब केसरी के संवाददाता है, इसके साथ ही शशि भूषण भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष और अमित सैनी विक्रम श्रीवास्तव और अरविंद मलिक को प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने दी है, तारा जोशी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, महामंत्री भूपेंद्र रावत, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री पुष्कर अधिकारी, गोविंद बिष्ट, राजीव शुक्ला, दीप बिष्ट बाबा, चंद्रप्रकाश सहित कई पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments