Wednesday, May 1, 2024
HomeTrending Nowरेड क्रॉस स्वयं सेवकों ने यात्रियों को दिलायी स्वच्छता के प्रति सजग...

रेड क्रॉस स्वयं सेवकों ने यात्रियों को दिलायी स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ

हरिद्वार (कुलभूषण) भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तत्वाधान में सम्पूर्ण भारत में स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उत्तराखण्ड राज्य के जनपद हरिद्वार में भी इंण्डियन रेडक्रास के संयोजन में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत इण्डियन रेडक्रास के अध्यक्ष जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं सचिव डा0 नरेश चौधरी के नेतृत्व में हर की पौड़ी पर नुक्कड़ नाटिकाओं के प्रदर्शन के माध्यम से श्रद्धालुओं यात्रिओं एवं उपस्थित जनपद निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटिकाओं के दौरान उपस्थित जन समूह ने इंण्डियन रेडक्रास के स्वयं सेवकों की हौसला अफजायी की। इंण्डियन रेडक्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं यात्रिओं एवं नागरिकों को लघु नाटिका प्रदर्शन के दौरान शपथ दिलाते हुये कहा कि हम सब स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और इसके लिए अपनी जीवन शैली में विशेष रूप से समय देंगे। प्रत्येक वर्ष 100 घण्टे यानी प्रत्येक सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरित्रार्थ करेंगे। डा0 नरेश चौधरी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक सबसे पहले स्वयं से अपने परिवार से अपने मोहल्ले से अपने निवास स्थान से एवं अपने कार्यस्थल से स्वच्छता अभियान की शुरूआत करेंगे। डा0 नरेश चौधरी ने यह भी जनमानस को अवगत कराते हुये कहा कि विश्व के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंन्दगी नहीं करते और न ही गन्दगी किसी को करने देते। जब भारत स्चच्छ होगा तो पर्यटन भी स्वच्छ होगा। नुक्कड़ नाटिका के दौरान इंण्डियन रेडक्रास स्वयं सेवकों में आसमा परवीन विशाखा चौधरी आकाश रावत शुभम अग्रवाल प्रज्ञा नेहा संजना जाहन्वी समीक्षा अवीश आस्था चौधरी अदीत्री युवराज आदि की सक्रिय सहभागिता रही । भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय से रमेश देवरथ श्रीराम जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव भी उपस्थित थे।

 

निरंजनी सुपर.33 के माध्यम से छात्र छात्रा कर सकेंगे निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी – प्रों बत्रा

हरिद्वार 9 दिसम्बर (कुलभूषण ) एस एम जे एन पी जी महाविद्यालय में निरंजनी सुपर.33 की प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें महाविद्यालय के 374 छात्र.छात्राओं पंजीकृत हुए तथा उनमें से 295 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिती दर्ज की। उक्त जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा का आयोजन किया गया।
प्रोण् सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कालेज के छात्र.छात्राओं का एक ग्रुप निरंजनी सुपर.33 बनाया जा रहा है जिसमें सफल छात्र.छात्राओं को इस ग्रुप में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी। इसमें छात्र.छात्राओं के व्यक्तित्व समूह चर्चा तर्क बुद्धि आधारित प्रश्नावली सामान्य ज्ञान इतिहास वाणिज्य समाजशास्त्र राजनीति विज्ञान रसायन विज्ञान भौतिकीए गणित आदि विषयों की तैयारी निशुल्क करायी जायेगी।
परीक्षा को सम्पन्न कराने में प्रो तेजवीर सिंह तोमर डा नलिनी जैन डॉ विजय शर्मा प्रोण् जगदीश चन्द्र आर्य विनय थपलियाल डा मनोज कुमार सोही डा लता शर्मा डा मोना शर्मा डा आशा शर्मा डा रेनू सिंह डा अमिता मल्होत्रा मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।No photo description available.

महिला शिक्षा का केंद्र रहा है आर्य समाज – प्रो शतान्शु

हरिद्वार 9 दिसम्बर( कुलभूषण) गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय मे आचार्य रामदेव के निर्वाण दिवस को चिंतन दिवस के रूप मे मनाया गया। महिला शिक्षा की उन्नति का केन्द्र आर्य समाज रहा है तथा उसके आधुनिक शिल्पी रहे आचार्य रामदेव की पुण्य तिथि पर माता लालदेई यज्ञशाला मे आयोजित यज्ञ के उपरान्त आचार्य स्वामी रामदेव के जीवन के संस्मरणों पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त कर उन्हे श्रद्धा.सुमन अर्पित किये। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 सोमदेव शतान्शु ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आर्य समाज के भव्य निर्माण मे आचार्य रामदेव का अपना विशेष स्थान है। भारत के गौरवमयी अतीत के आचार्य रामदेव चित्रकार थे। स्वाध्याय प्रेमी तथा सिद्धांतवादी आचरण के कारण सन् 1917 मे गुरूकुलीय पाठयक्रम मे वेद विज्ञान साहित्य अंग्रेज़ी जैसे आज के आधुनिक विषयों को समाहित करने का श्रेय आचार्य रामदेव को है। उन्होने कहा कि भारतवर्ष का इतिहास जैसी उनकी स्वयं लिखित पुस्तक का अध्ययन करने से अनेक गौरवशाली परम्पराओं से रू.ब.रू होने का अवसर प्राप्त होता है। अपने अंतिम दिनों मे भी आचार्य रामदेव गुरूकुल शिक्षा के प्रचार प्रसार मे लगे रहे। कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार ने अपने वक्तव्य मे कहा कि गुरूकुल संस्कारो का सृजन करने वाला विश्वविद्यालय है। शिक्षक समाज की जागृति का प्रबल पक्षधर होता है। शिक्षक अपने स्वतंत्र विचार से समाज की मूलभावनाओं से जुडता है तथा बेहतर जीवन यापन की विद्याओं से जनसामान्य को परिचित कराता है। संस्कृत विद्वान एवं प्राच्य विद्या संकाय के डीन प्रो0 ब्रहमदेव विद्यालंकार ने अपने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुये कहॉ कि गुरूकुल के आचार्यो को आचार्य स्वामी रामदेव के जीवन से प्रेरणा लेकर आचार्य की मर्यादाओं का पालन करते हुये विद्यार्थीयों को सदआचरण के लिए प्रेरित करने का प्रयास करना चाहिये। वेद विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मनुदेव ने दिन से अधिक दिवस को महत्वपूर्ण बताया। उन्होने दिवस को पुण्य दिवस बताते हुये इसे सदैव याद रखने की प्रेरणा दी। कहॉ कि पुण्य का भाग व्यक्ति के स्वयं के हाथ मे होता है। स्वामी श्रद्वानंद को चमकाने वाले आचार्य रामदेव ही थे। वर्तमान गुरूकुल को आगे बढाने का काम आज हम सभी का है। पूर्वजों की सम्पत्ति को बचाने से उसका लाभ अवश्य मिलता है। प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहा कि गुरूकुल आर्यो का तीर्थ स्थान है यहॉ से ऊर्जा पाकर आर्यो ने स्वतंत्रता आन्दोलन तथा देश मे जागृति के अनेक कार्यो को एक मिशन के रूप मे संचालित किया। उन्होने वर्तमान समय के दृष्टा आचार्य रामदेव थे। इस अवसर पर प्रो0 नवनीत प्रो0 विवेक गुप्ता प्रो0 एल0पी0 पुरोहित डॉ0 मौहर सिंह डॉ0 अनिल धीमान डॉ0 शिवकुमार चौहान डॉ0 ऊधम सिंह डॉ0 बबीता शर्मा चन्द्र प्रकाश महेश जोशी वीरेन्द्र पटवाल डॉ0 धर्मेन्द्र बालियान दीपक वर्मा समीर राणा गोपाल सिंह राणा अमित धीमान हेमन्त सिंह नेगी किशन कुमार रमेश कुमार कमल कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 एल0पी0 पुरोहित द्वारा किया गया।May be an image of 15 people, people standing and people sitting

महानगर कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

हरिद्वार 9 दिसम्बर (कुलभूषण ) महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के 76 वां जन्मदिन महानगर अध्यक्ष कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी को मिष्ठान का वितरण भी किया।पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज सोनिया का जन्मदिन मनाते हुए बड़ी खुशी हो रही है आज सोनिया राहुल प्रियंका व मल्लिकार्जुन खड़के की कड़ी मेहनत से तथा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हिमाचल के लोगों को बताया कि भाजपा एक षड्यंत्र है और हमें इस षड्यंत्र से बाहर निकलना है हिमाचल की जनता ने जब वास्तविकता देखी तो उन्होंने भाजपा को दरकिनार करके कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के लोगों को में भारी उत्साह है सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पुन अपने वापस खोए हुए आधार को पा रही है।महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेपूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी युवा अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि आज सोनिया के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई शक्ति उजागर हुई है कांग्रेस के कार्यकर्ता पुन नए जोश के साथ पुनः जनता के बीच जाएंगे और राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।जो कार्य प्रियंका जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिमाचल में किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दिनेशपुडींर जिला महासचिवएइंजी आकाश बिरला अध्यक्ष आई टीए शुभम जोशी प्रदेश सचिव मनोज सैनी रचित अग्रवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।May be an image of 10 people, people sitting, people standing and indoor

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 16 को

 

May be an image of 11 people and indoor

हरिद्वार 9 दिसम्बर (कुलभूषण ) उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हररावाला देहरादून में प्रथम भव्य दीक्षांत समारोह 16 दिसंबर को विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर हर्रावाला में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ राजेश अधाना ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी के निर्देशन में दीक्षांत समारोह को बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद प्रथम बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह;से निद्ध की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रभारी कुलसचिव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें तीनों परिसरो के परिसर निदेशक सहित वरिष्ठ शिक्षकों एवं विभिन्न समिति के सदस्यों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक का संचालन उप सचिव डॉ संजय गुप्ता ने किया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मीडिया प्रभारी डॉ नवीन जोशी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में एम डी एम एस एवं बीएएमएस की डिग्री अवार्ड की जाएंगी। विश्वविद्यालय में सर्वोत्तम अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं कार्यों के लिए व्यवस्थित समितियों के माध्यम से विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं अधिकारियों को नामित किया गया है जिससे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके। विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रो० बालकृष्ण पवार ने बताया इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के हजारों की संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इस दीक्षांत समारोह में यू जी एवं पीजी की 16 सौ से अधिक डिग्रियों का वितरण किया जाएगा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग मुख्य परिसर के परिसर निदेशक प्रोफेसर डीण्पीण् पैन्यूली द्वारा की जा रही है।

 

 

विहिप द्वारा आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार 9 दिसम्बर( कुलभूषण ) विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग द्वारा संचालित संस्कारशालाओं के प्रशिक्षण हेतु आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम ज्वालापुर में किया गया। विश्व हिन्दू परिषद की संस्कार आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन प्रदीप मिश्रा प्रांत उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संस्कार आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारीक का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। अजय पारीक ने देशभर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित किए जा रहे सेवा कार्यों के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि जहां अभाव वहां हम जैसे ध्येय वाक्य का समाज को यथार्थ में दर्शन कराने में सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद सम्पूर्ण देश में निर्धन बालकों के लिए 118 आवासीय सेवा प्रकल्प संचालित कर रहा हैं।

आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षु महिलाओं का प्रशिक्षण करने हेतु काशी प्रांत से विजय कृष्ण सिंह एवं सीमा सिंह अरुणाचल प्रदेश से कायम परटीन एवं नाहरलगून गुहाहाटी क्षेत्र से कोकिला कोमूट विशेष रूप से उपस्थित रहें हैं। आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रांत कार्यालय प्रमुख वीरसेन मानव प्रांत सह सेवा प्रमुख अनिल भारतीय जिला सेवा प्रमुख अरुण गुप्ता नगर संगठन मंत्री कुलदीप पंचौली सर्व व्यवस्था प्रमुख रविभूषण जोशी शंभुप्रसाद मोहित सौरभ सक्सेना आदि समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

May be an image of 3 people, people standing and indoor

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments