Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowहल्द्वानी : 32 खिलाड़ियों का ट्रायल में सीनियर टीम के लिए चयन,मंडलीय...

हल्द्वानी : 32 खिलाड़ियों का ट्रायल में सीनियर टीम के लिए चयन,मंडलीय ट्रायल काशीपुर में होगा

हल्द्वानी, नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार को नैनीताल जिले से मंडलीय ट्रॉयल के लिये 81 खिलाड़ियो में से 32 सीनियर खिलाड़ियों का अगले दौर के ट्रायल के लिए चयन हुआ है। सीनियर टीम का मंडलीय ट्रॉयल काशीपुर हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में होगा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि सीनियर टीम का ट्रॉयल हिमालयन क्रिकेट एकेडमी कमलुवागांजा हल्द्वानी में हुआ। इनमें 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जबकि चयनकर्ताओं के रुप में जगदीश बोरा, मो. रेहान, विजय कुकसाल और देहरादून से पर्यवेक्षक अरुण नेगी शामिल थे। चयनकर्ताओं और पर्यवेक्षक ने खिलाड़ियो की बल्लेबाजी/गेदबाजी/विकेट कीपिंग के प्रदर्शन के आधार पर 32 खिलाड़ियों का चयन किया।
उन्होंने बताया कि अंडर-23 टीम का ट्रॉयल चल रहा है।

काशीपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिये अंडर-23 टीम के लिये खिलाड़ियो की घोषणा 22 अक्टूबर की की जायेगी। साथ ही काशीपुर की हाई लेंडर क्रिकेट एकेडमी में कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल का सीनियर खिलाड़ियो का फाइनल ट्रायल 22/23/24 अक्टूबर को सवेरे 8 बजे से होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियो को समाचार पत्र और फोन के माध्यम से जानकारी दी जायेगी।

कमल पपनै ने बताया कि ट्रॉयल के दौरान प्रदेश सरकार की गाइड-लाइन कोविड -19 के नियम का पालन किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सदस्य पूर्व बल्लेबाज संपत सुंदरम के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। इस दौरान क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के काउंसलर दीपक मेहरा, कमल पपनै, अनूप जखमोला, मनोज भट्ट, अमित कांडपाल, नवीन टम्टा, लीला कांडपाल, किशन अनेरिया, अमित बिष्ट, निश्चल जोशी, विजय आर्या, पुनीत श्रीवास्तव मौजूद थे।

जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ उनमें प्रभाकर नैनवाल,अर्जुन कुमार,देवेन्द्र सिंह कुँवर,मो इकरार,सुरेन्द्र सिंह,सौरभ सिंह,राकेश उप्रेती,आकाश मैसी, अमित सिरोला,संजय गोस्वामी,प्रकाश सिंह बिष्ट,भार्गव आर मेहता,सुनील सिंह बिष्ट,किशोर सिंह भंडारी,सादाब उल हक,करन फर्त्याल,आदित्य आर्या, मोहित रावत,कार्तिक जोशी,नितेश कुमार पलड़िया, राम किशोरा,कपिल सिंह बोरा,रजत अरोरा,राहुल बिष्ट,दीपेश नैनवाल,दिवाकर शर्मा,कमलेश कन्याल,गोकुल सिंह बिष्ट,शुभम पांडे, मनीष भंडारी,सुनील कुमार सिंह,ललित सिंह रैकुनी हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments