Thursday, April 23, 2026
HomeStatesUttarakhandझंडे मेले को सुरक्षा कड़ी, आठ को डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

झंडे मेले को सुरक्षा कड़ी, आठ को डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

देहरादून। आगामी आठ मार्च को आरोहण के साथ झंडा मेला शुरू होने जा रहा है। आरोहण के दौरान शहर में कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। साथी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार को एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले लोग जाम से बचने के लिए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। ये रहेगा आठ मार्च का ट्रैफिक प्लानबिंदाल से तिलक रोड और तालाब की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। सहारनपुर चौक और कांवली रोड (गुरुराम राय स्कूल की ओर) से दरबार साहिब-तालाब की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।पीपल मंडी चौक से हनुमान चौक-सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुए भेजा जाएगा। वहीं, बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब जाने वाले वाहनों को तिलक रोड-मच्छी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।यहां लगेंगे बैरियर:सहारनपुर चौक, गऊ घाट तिराहा, दर्शनी गेट, पीपल मंडी चौक, तालाब के चारों ओर और भंडारी चौक (गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों) पर बैरियर लगाए जाएंगे।यदि यातायात का दबाव बढ़ता है तो निरंजनपुर मंडी और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसी तरह लालपुल से सहारनपुर चौक आने वाले ट्रैफिक को निरंजनपुर मंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।—ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी: शुक्रवार को एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मेले के दौरान बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। अराजक और संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए मेला स्थल पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र के आसपास की ऊंची इमारतों पर पुलिस लगाई जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से त्वरित निपटने के लिए क्यूआरटी की विशेष टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments