देहरादून, पहला मैच सचिवालय हरिकेन और सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया । सचिवालय हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 107 रन बनाए। सुनील मेंदोला ने 43 रन बनाए। शीशपाल और वीरेंद्र सिंह ने 03_03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेंजर ने 13 ओवर में 03 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
मनोज बिष्ट ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। अनुज चमोली में 02 विकेट लिए। इस तरह सचिवालय डेंजर ने यह मैच 07 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शीशपाल सिंह को दिया गया।
आज के दिन का दूसरा मैच सचिवालय पैंथर और सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया। सचिवालय पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए, सौरभ उनियाल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। विक्की ने 04 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की टीम 99 रनों पर ऑल आउट हो गई। सुधांशु राणा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। अजीत, जितेंद्र और प्रमोद ने 03_03 विकेट लिए।
इस तरह पैंथर ने मैच 18 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अजीत शर्मा को दिया गया।



Recent Comments