Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandई - वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन अति आवश्यक: डा डोभाल

ई – वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन अति आवश्यक: डा डोभाल

देहरादून, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून के सभागार में ई – वेस्ट प्रबंधन परियोजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ राजेंद्र डोभाल द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कचरा एवं उसके वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ई -कचरा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है जिसका प्रबंधन अति आवश्यक है। यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ डी पी उनियाल द्वारा परियोजना की गतिविधियों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर परियोजना के कार्यों की समीक्षा की गयी। डॉ बृजमोहन शर्मा संस्थापक स्पैक्स ने कहा कि यह एक वैश्विक समस्या है और हमें आपस में मिल जुल कर इसका समाधान निकालना होगा। बैठक में ई कचरा प्रबंधन के लिए बन रहे मोबाइल एप्लीकेशन की प्रगति पर चर्चा की गयी। ओहो रेडियो के संस्थापक आर जे काव्य ने कहा कि ई – वेस्ट प्रबंधन के लिए आम जन को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ताकि लोग ई -कचरा का उचित प्रबंधन कर सकें। बैठक में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉ स्वेतांक, ओहो रेडियो से श्री अर्जुन रावत, यूकॉस्ट से श्री अमित पोखरियाल, डॉ मनमोहन रावत, दीपिका डिमरी, संतोष रावत, प्रदीप तिवारी, गौरव चमोली, एवं पारस उपाध्याय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments