Friday, July 24, 2026
HomeStatesUttarakhandसंभव व स्पर्श ने सीए (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढाया नगर...

संभव व स्पर्श ने सीए (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढाया नगर का गौरव

हरिद्वार ( कुलभूषण) संभव मिश्रा  व स्पर्श अग्र्रवाल ने सी ए की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व हरिद्वार का गौरव बढाया हैं । संभव मिश्रा की इस सफलता से परिवार में उत्साह का वातावरण है। संभव के पिता विवेक मिश्रा तीर्थ पुरोहित समाज से आते है। तथा नगर के प्रमुख सामज सेवी के रूपमें जाने जाते है। संभव की माता इंदू मिश्रा हाउस वाईफ है। संभव की छोटी बहन तुशिता दिल्ली विश्वविद्यालय से बी काम कर रही है।
बिल्वकेश्वर कालोनी निवासी संभव मिश्रा संयुक्त परिवार में रहते है। उनके दादा स्व के के मिश्रा  नगर के जाने माने अधिवक्ता रहे है। वही स्पर्श अग्रवाल के पिता राजेन्द्र अग्रवाल का हरिद्वार में अपना व्यवसाय है तथा मोती बाजार स्थित नींबू घेर निवासी है।।  संभव व स्पर्श की इस सफलता पर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम  गंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा भूषण ननकानी भारत भूषण शर्मा पूर्व राज्य मंत्री डा संजय पालीवाल  एस एम जे एन पी जी कालेज के प्राचार्य डा सुनील बत्रा डा मोना शर्मा  वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष शर्मा कैलाश केशवानी सभापति गंगा सभा कृष्ण कुमार शर्मा  प्रेस क्लब के महामंत्री मनोज रावत ने शुभकामनांए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments