देहरादून, समर्थ नारी समर्थ भारत से जुड़ी महिलाओं ने तीज का त्यौहार रंगारंग भक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ मनाया। इस दौरान ग्राीन गेम्स, डांस, मेहंदी, चेयर गेम, प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। एकता विहार सहस्त्रधारोड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित गीत भी गाये है। इस अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत की संयोजिका सुनीता लखेड़ा ने कहा हरियाली तीज पर्व खुशी और उन्नति का त्यौहार है। सामाजिक दृष्टिकोण से तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वालंबन एवं सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए समर्थ नारी समर्थ भारत लगातार कैम्पेन चला रहा है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर योग शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। श्रीमती ममता उप्रेती ने कहा कि इस त्योहार के माध्यम से भारत की गौरवशाली परंपरा के दर्शन भी होते हैं, तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। श्रीमती रजना भंडारी कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। महिलाएं बढ़चढ़ कर तीज पर्व को अपनी संस्कृति के अनुरूप मनाती चली आ रही है। इस अवसर पर महिलाओं ने वृक्षों पर रक्षा सूत्र भी बांधा | कार्यक्रम में सुनीता लखेड़ा, ममता उप्रेती, आशा दुबे, अनीता सक्सैना, रंगीता रावत, अनीता बोरा, ममता भट्ट, सीमा भार्गव, शोभा धस्माना रंजना भंडारी, ईश्वरी उपाध्याय आदि शामिल रही।
Recent Comments