Saturday, April 27, 2024
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड में सक्षम ने धूमधाम से मनाई हेलन केलर जयंती

उत्तराखंड में सक्षम ने धूमधाम से मनाई हेलन केलर जयंती

पौड़ी, सक्षम उत्तराखंड प्रान्त के विभिन्न जिलों में विश्व प्रसिद्ध दिव्यांग हेलेन केलर जयंती धूमधाम से मनाई गई है। प्रान्त के पौड़ी जिला, हरिद्वार जिला, देहरादून जिला, नैनीताल जिला, ऊधमसिंह नगर जिला, अल्मोडा जिला सहित अन्य जिलों में हेलेन केलर जयंती सक्षम कार्यकर्ताओ द्वारा धूमधाम से मनाई गई।
पौड़ी जिले के अंतर्गत पौड़ी स्थित नगरपालिका सभागार में आयोजित हेलेन केलर जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्त सह सचिव  कपिल रतूड़ी ने हेलन केलर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हेलेन केलर दिव्यांगों सहित सक्षम कार्यकर्ताओ के लिये प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि सक्षम दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील है इसलिये दिव्यांगों को अपनी मन की बात सक्षम के मंच पर जोर शोर के साथ बेहिचक रखनी चाहिय ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। कार्यक्रम के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए सक्षम के प्रांत सह सचिव श्री कपिल रतूड़ी ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता जो सक्षम में सेवा भाव रखता हो उसका पूर्ण सम्मान बनाये रखने की जिम्मेदारी सक्षम के अधिकारियों की है और कोई भी पदाधिकारी किसी कार्यकर्ता को गुमराह न करे। सक्षम कार्यकर्ताओ के प्रश्नों के जबाब में उन्होंने कहा कि संगठन में निस्वार्थ कार्य करने वाले ही आगे बढ़ते है।
आज हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा आयाम के प्रांत प्रमुख श्री दिनेश बिष्ट ने हेलेन केलर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आठ प्रकार की दिव्यांगता के बाबजूद हेलेन केलर ने हिम्मत नही हारी और विश्व प्रसिद्धि प्राप्त की, इसलिए पूरा विश्व आज उनकी जयंती मना रहा है।
आयोजित कार्यक्रम में सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी  अनिल सेमवाल ने दिव्यांगों के लिये सरकार द्वारा पोषित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सक्षम उत्तराखंड में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा सभी चुनावों में बीएलओ के माद्यम से दिव्यांगो को बैलेट पेपर के माध्यम से अपना वोट डाल सकते है और दिव्यांगों के लिये मतदान स्थल तक जाने हेतु वाहन की व्यवस्था भी समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा।
हेलेन केलर जयंती का शुभारंभ सक्षम के कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांग हेलन केलर के चित्रके समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पौड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्केन के अंतर्गत 10 दिव्यांगों को राशन किट, मास्क आदि वितरित किये गए, जबकि एक दिव्यांग को बैशाखी भी प्रदान की गई। प्रान्त सह सचिव श्री कपिल रतूड़ी व  युवा आयाम प्रमुख श्री दिनेश सिंह बिष्ट ने सयुक्त रूप से नेत्रकुम्भ 2021 हरिद्वार में अपनी अमूल्य सेवा प्रदान करने वाले सक्षम कार्यकर्ताओ को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान प्रान्त सह सचिव ने सक्षम की पत्रिका समर्पण का लोकापर्ण किया व पौड़ी जिला इकाई द्वारा मुख्य अथिति, मुख्य वक्ता आदि को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गए।
दूसरे सत्र की बैठक के समापन से पूर्व पोखड़ा के सीखोली गांव निवासी व जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में तैनात मंदीप सिंह नेगी के शहीद होने एवं कोविड महामारी के दौरान मृत्यु को प्राप्त सक्षम कार्यकर्ता व उनके परिजनों की आकस्मिक मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की।
सक्षम द्वारा आयोजित हेलन केलर जयंती के अवसर पर सक्षम के जिलाध्यक्ष  नरेंद्र प्रसाद टम्टा, जिला सचिव  जसवंत सिंह रावत, जिला रोजगार प्रमुख  पिंकी बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष उद्धव भट्ट, सक्षम दुगड्डा ब्लाक के अध्यक्ष चंद्रमोहन गौड, डॉ अजय रावत, नगर अध्यक्ष  कांता प्रसाद, महिला प्रमुख  दुर्गा चौहान,  कुसुम नेगी, राधा,  प्रकाश बिष्ट,  देवेंद्र बिष्ट, विकास खण्डूड़ी, विजय लक्ष्मी, रीना चौहान,  भक्ति शाह आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments