Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandबदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा : चार की मौत, दो घायल

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा : चार की मौत, दो घायल

रुद्रप्रयाग, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे की खबर है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। एसपीएस राजकीय अस्पताल से गंभीर घायलों को एम्स रेफर किया गया है। रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ निवासी घायल टैक्सी चालक रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और महाराष्ट्र के ग्रेटर मुंबई के सी -714 का एम्स में उपचार चल रहा है। एक मृतक यात्री शिवजी की पहचान हो गई है। थाना प्रभारी मुनि की रेती रितेश शाह ने बताया कि अन्य तीन मृतक यात्रियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments