रुद्रप्रयाग। चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में संजय सिंह (35) पुत्र मातबर सिंह की मौत हो गई जबकि चालक देवेंद्र सिंह (40) पुत्र सुदामा सिंह निवासी वनथापला घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अपराह्न 3.32 बजे चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग पर रुद्रप्रयाग से वनथापला जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक देवेंद्र सिंह घायल हो गया। डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया।



Recent Comments