हरिद्वार ( कुलभूषण ) हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार के विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक को धामी सरकार में शामिल किये जाने पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।मदन कौशिक के धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के चलते समर्थकों ने उनके निवास कार्यालय पर उनके समर्थन में नारे लगाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शपथ लेने के बाद देहरादून से हरिद्वार स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचने पर नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कोशिक का परिजनों व कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत
किया ।
उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रीमदन कौशिक ने देहरादून स्थित राज भवन से शपथ ग्रहण करने के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले तत्पश्चात प्रदेश कार्यालय जाकर संगठन महामंत्री अजय कुमार से भेंट वार्ता की उसके बाद वह हरिद्वार पहुंचे जहां रास्ते में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर उनके कार्यालय स्थित खन्ना नगर में जोरदार आतिशबाजी की गई और ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा की मुख्यमंत्री ने सरकार में उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पूरा करेगे। उन्होंने कहा की वह प्रदेश भाजपा संगठन मुख्यमंत्री तथा भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा की पार्टी द्वारा उन्हें संगठन व सरकार में जो भी जिम्मेदारी दी गयी है उसे उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया है। आगे भी वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करेंगे।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिलने से हरिद्वार जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और निश्चित रूप से हरिद्वार जनपद की सभी 11 सीटें आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी ऐसा मुझे विश्वास है
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक हमेशा जमीन से जुड़े नेता रहे हैं और उन्होंने अनेकों बार कैबिनेट मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया है एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने से निश्चित रूप से पार्टी और संगठन की ताकत बड़ी है और उनके अनुभव का लाभ भी पार्टी और सरकार को मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमित गौतम मंडल अध्यक्ष किशन बजाज राजेंद्र कटारिया प्रशांत शर्मा तुशांक भट्ट वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र सुशील त्यागी प्रीति गॉड हिना दुआ श्यामल दाबोदिया पिंकी चौधरी सत्येंद्र चौधरी सपना शर्मा पार्षद राजेश शर्मा राजकुमार अरोड़ा अनिरुद्ध भाटी आकाश भाटी विदित शर्मा दीपक शर्मा विनीत जोली सूरज शर्मा मंजू रावत हर्षित त्रिपाठी गौरव वर्मा सुनील सैनी सिद्धार्थ कौशिक भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा शैलेश मोदी चंदन चौहान भूपेंद्र निगम बसंत चौहान राहुल अग्रवाल मनोज नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Recent Comments