Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowरोटरी क्लब ऑफ डून शिवालिक हिल्स आर. वाई.एल.ए. (RYLA) कार्यक्रम

रोटरी क्लब ऑफ डून शिवालिक हिल्स आर. वाई.एल.ए. (RYLA) कार्यक्रम

रोटरी क्लब ऑफ डून शिवालिक हिल्स का सफल ‘रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (RYLA)’ कार्यक्रम

देहरादून, रोटरी क्लब ऑफ डून शिवालिक हिल्स ने आज बी.एस. नेगी एम.पी.पी.एस. में रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (RYLA) के तहत एक अत्यंत सफल इंटरैक्टिव क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ एक संक्षिप्त उ‌द्घाटन सत्र से हुआ, जिसमें रोटरी के उद्देश्यों पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुनील शर्मा, द्वारा रोटरी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के साथ हुआ। रोटेरियन डॉ. जगरिति नवानी ने RYLA और इंटरैक्ट क्लब के दृष्टिकोण (Vision) की विस्तृत जानकारी दी, जबकि रोटेरियन डॉ. कमल नवानी ने एक ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य विषयक वार्ता (Health Talk) प्रस्तुत की। सम्मान और सौहार्द: क्षेत्र सहायक गवर्नर (AG Zone) रोटेरियन तपन कौशिक ने प्रधानाचार्या नमिता ममगाई और अन्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या नमिता ममगाई ने रोटरी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरे दिन मैत्री और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

क्षेत्र सहायक गवर्नर (AG Zone) रोटेरियन तपन कौशिक ने प्रधानाचार्या नमिता ममगाई एवं अन्य अतिथियों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या  नमिता ममगाई ने रोटरी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया, और पूरे कार्यक्रम में मैत्री एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। दिनभर की गतिविधियों में विद्यार्थियों के लिए दो टीम गेम्स आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य समन्वय, सहयोग और नेतृत्व कौशल को विकसित करना था। वि‌द्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी टीम भावना तथा रचनात्मकता का परिचय दिया। इसके बाद टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वि‌द्यार्थियों ने अपने व्यक्तिगत कौशल और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें फैशन स्टाइलिंग, परिधान एवं साडियों की प्रस्तुति जैसे विषय शामिल थे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतल फैशन शो को दर्शकों और निर्णायकों से अत्यधिक सराहना प्राप्त हुई। समापन सत्र में रोटरी क्लब के सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व, अनुशासन एवं समाज सेवा के महत्व पर बल दिया। उत्कृष्ट सेवा प्रदान पुरस्कार से सम्मानित  प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रतिभागियों एवं विजेताओं को प्रदान किए गए। आर.वाई.एल.ए. कार्यक्रम बी. एस. नेगी एम.पी.पी.एस. में अत्यंत सफल रहा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा प्रतिभा अभिव्यक्ति का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। रोटरी क्लब ऑफ डून शिवालिक हिल्स ने इस सार्थक पहल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिवद्धता को पुनः दृढ़ किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments