Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowसड़क हादसा : गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 6...

सड़क हादसा : गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 6 लोगों की हुई मौत

टिहरी, जनपद टिहरी के कोटी गाड़ के पास बोलेरो वाहन कोटी गाड़ के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कोटी गाड़ के पास पश्चिम बंगाल के यात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सभी लोग चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। वाहन में सवार लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस और एसडीआरएफ मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन गिरने से उसमें आग की लपटें उठी, इससे वाहन में सवार लोग झुलस गए। बोलेरो वाहन उत्तराखंड का ही बताया जा रहा है। तहसीलदार किशन सिंह महंत का कहना है कि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यात्रियों के पास मिली जानकारी के मुताबिक उनके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।

घटना विस्तृत :
अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कंडीसौड़ के तहसीलदार किशन सिंह महंत का कहना है कि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वाहन में सवार तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल के थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन उत्तराखंड का ही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाई में गिरने के दौरान वाहन में आग लग गई थी। जिस कारण शव बुरी तर से झुलसे हुए हैं। ऐसे में उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments