Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowॠषिकेश : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने...

ॠषिकेश : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरू

ऋषिकेश, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने नगर निगम स्थित पार्क में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा भी शुरू की।

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा के पश्चात नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए निश्शुल्क एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकत्र्ता स्वास्थ्य सप्ताह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एम्बुलेंस सेवा कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए समर्पित रहेगी। एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी के किए गए कार्यों को देश भुला नहीं सकता। उन्होंने ही आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी थी।

प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति, पंचायतों को अधिकार, 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को मतदान का अधिकार देने जैसे दूरदर्शी निर्णय लेने वाले स्व. राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकत्र्ताओं ने बाजार में सैनिटाइजर और मास्क का वितरण कर त्रिवेणी घाट पर गरीबों को भोजन भी करवाया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजय पाल रावत, पार्षद मनीष शर्मा, मधु जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, ललित मोहन मिश्र, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, सुधीर राय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments