पशुपालन, डेयरी व मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश

0
3410

देहरादून,  प्रदेश के पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में आज तीनों विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इनका लाभ पहुँचाया जाए।

बैठक में अपर सचिव (मत्स्य), अपर सचिव (पशुपालन एवं डेयरी) सहित तीनों विभागों के निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री ने संचालित योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति में गुणवत्ता और जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके और पशुपालकों व मत्स्य पालकों को सीधा लाभ पहुँचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here