Sunday, April 28, 2024
HomeStatesUttarakhandचंपावत से मुख्यमंत्री धामी का चुनाव लड़ना तय, विधायक गहतोड़ी देंगे इस्तीफा,...

चंपावत से मुख्यमंत्री धामी का चुनाव लड़ना तय, विधायक गहतोड़ी देंगे इस्तीफा, मिलेगा सरकार में दायित्व

देहरादून, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा क्षेत्र से अब उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का हुआ तो उनके वहां चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट खाली करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। गुरुवार को वह विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपेंगे |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी है। अब तक कई विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इनमें चंपावत के पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं, जिन्होंने सबसे पहले सीएम के लिए सीट खाली करने का एलान किया था।
मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का हुआ तो उनके वहां चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और उनके सामने पूरी रिपोर्ट रखी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments