Sunday, March 9, 2025
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद का प्रादेशिक सम्मेलन सम्पन्न

उत्तराखंड़ राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद का प्रादेशिक सम्मेलन सम्पन्न

देहरादून, उत्तराखंड़ राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद का प्रादेशिक सम्मेलन नगर निगम सभागार देहरादून में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मेँ मुख्य अतिथि विनोद चमोली विधायक धरमपुर, अति विशिष्ट अतिथि सूचना आयुक्त उत्तराखण्ड योगेश भट्ट, एवं रविंद्र रविन्द्र जुगरान पूर्व अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के साथ ही प्रेस क्लब कें पूर्व अध्यक्ष अजय राणा द्वारा कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया गया। इस महाधिवेशन में पूरे प्रदेश भर से सभी जिलों के लगभग 150 से ज्यादा राज्य आन्दोलनकारी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत रावत एवं संचालन महासचिव जीतमणि पैन्यूली एवं श्री भानु रावत के द्वारा किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन अधिकारी के रूप में राकेश जोशी महासचिव, सचिवालय संघ एवं पंचम सिंह बिष्ट संरक्षक, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उपस्थित थे।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के इस अधिवेशन में अध्यक्ष पद के श्री संतन सिंह रावत, महासचिव पद के लिए श्री संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए उमादत्त जुगरान, उपाध्यक्ष गढ़वाल पूरन सिंह राणा तथा उपाध्यक्ष कुमाऊं भूपेंद्र सिंह देव ताऊ का चयन किया गया।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती रामलाल खंडूरी पुष्पलता सिलमाना सुलोचना भट्ट राधिका तिवारी सहित वृंदावन पांडे पूरन सिंह लिंगवाल , पुर्बानंद बंगंवाल खिलाप सिंह बिष्ट चंद्रपाल सिंह राणा राधा कृष्ण तिवारी किशन सिंह रावत पूरन सिंह राणा, अजय खण्डूरी, सुरेन्द्र बिष्ट सहित अनेक राज्य आन्दोलनकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments