Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandराहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी को लेकर कांग्रेस ने...

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी को लेकर कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव, जलाया पुतला

देहरादून, राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्‍पणी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राहुल व प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में जवाहर लाल नेहरू और महात्‍मा गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व इन्दिरा गांधी और स्व राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया।

कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। प्रियंका एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं।

इस दौरान गोविंद पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, सागर लामा, सुरेन्द्र रावत, पवन खरोला, अनुप कपूर, दीप बोहरा, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, सतीश पंत, सुनिल बांगा, अनुप कपूर, विकास राज, कपिल, कविता, नितू, रत्ना नेगी, मधु थापा गीता, अभिनव, सूरज थापा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

पानी की आपूर्ति न होने पर कैंची रोड के निवासियों ने दिया धरना

(मनीष गंगोली)

मसूरी, पिछले एक माह से पेयजल की आपूर्ति ना होने से परेशान 12 कैंची रोड के निवासियों ने उत्तराखंड जल संस्थान के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासी उत्तराखंड जल संस्थान के कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए तथा उस स्थान के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लोगों का कहना था कि पिछले 1 माह से पानी की आपूर्ति बंद है | जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है बताओ दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है |
मौके पर मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि होटल स्वामियों को तो पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन गरीब मजदूर लोगों के यहां पानी नहीं आ रहा है जिससे उनके बच्चे दूर दूर से पानी ला रहे हैं इसके साथ ही उनकी शिक्षा पर भी इसका असर पड़ रहा है उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति जारी की जाए,
क्षेत्रीय निवासी शंभू शर्मा ने बताया पानी न आने के कारण बच्चों को भी हम लोग साफ नहीं रख पा रहे और वे नहाने से भी दूर हैं, मौके पर मौजूद उत्तराखंड जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा ने बताया कि क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए वहां पर विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया है और शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई
स्थानीय निवासी गुंजन देवी ने बताया कि पानी की समस्या पिछले 1 महीने से बनी रही है और विभाग के कर्मचारी मौके पर आने के लिए तैयार नहीं है जबकि कई बार लिखित रूप में भी विभाग को दिया जा चुका है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments