Friday, May 3, 2024
HomeStatesUttarakhandहैवानियत की हदें पार : पति का सिर धड़ से अलग कर...

हैवानियत की हदें पार : पति का सिर धड़ से अलग कर हाथ में पकड़कर थाने पहुंची पत्नि

पिथौरागढ़, जनपद के झूलाघाट से एक सनसनी खेज घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया, जिले में हुई इस दिल दहला देने वाली इस घटना को किसी और नहीं पत्नि ने ही अंजाम दिया। अपने पति के साथ महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पति का सिर धड़ से अलग कर पत्नी थाने पहुंची। कटा हुआ सिर हाथ में लिए पुलिस स्टेशन की ओर से आती महिला को देख हर कोई भयभीत हो गया।

बड़ी बेरहमी से पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला को देखकर कुछ पल के यहां भी सन्नाटा पसर गया। महिला के हाथ में पति का कटा हुआ सिर था। उसने कहा कि वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया और महिला से उसे जुर्म करने के पीछे की वजह जानी।
घटना को अंजाम देने के बाद पति का कटा सिर लेकर पहुंची महिला ने पुलिस के सामने बताया कि उसने क्यों और कैसे इस पूरी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को जुर्म करने की वजह बताते समय महिला की आंखों में जरा भी पछतावा नहीं दिखाई दिया। अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या करने का उसे कोई मलाल नहीं था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि रविवार की रात पत्नी चुम्मा थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली।
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments