Sunday, May 5, 2024
HomeStatesUttarakhandराहुल दरम्वाल बने नैनीताल के जिलाध्यक्ष, दीपिका को हल्द्वानी महानगर की कमान

राहुल दरम्वाल बने नैनीताल के जिलाध्यक्ष, दीपिका को हल्द्वानी महानगर की कमान

(चंदन बिष्ट)

नैनीताल, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार सुबह नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। संगठन प्रदेश महासचिव सुनील गुप्ता द्वारा घोषणा की गई है। राहुल सिंह दरम्वाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल अबतक अंतरिम व्यवस्था के तहत जिला संयोजक के रूप में काम कर रहे थे। इनके साथ धीरज जोशी को जिला महामंत्री बनाया गया है। इधर, दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और ऋषि कपूर को महामंत्री बनाया गया है। बता दें गुरुवार देर शाम दिल्ली में खत्म हुई डब्ल्यूजेआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर कार्यकारिणी सहित सभी जिलों की कार्यकारिणी पर मुहर लगाई गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments