Monday, June 23, 2025
HomeDesignजन समस्याओं का त्वरित निराकरण होगी पहली प्राथमिकता

जन समस्याओं का त्वरित निराकरण होगी पहली प्राथमिकता

“नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पत्रकार वार्ता में अपनी प्रार्थमिकता साझा करते हुये बताया कि केदारनाथ यात्रा, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जायेगा”।
रुद्रप्रयाग(देवेंन्द्र चमोली)- जनता की समस्याओं को सुनना व समय पर समस्याओं का निराकरण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों से जबाबदेही से कार्य करना होगा। जनपद की शिक्षा, स्वास्थ्य व सडको की स्थिति में ओर अधिक सुधार करने का प्रयास किया जायेगा। केदारनाथ यात्रा ब्यवस्था व आपदा की चुनौतियों से निबटना प्रार्थमिकता रहेगी। यह बात जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होकर बताई।
जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी ने आज कलैक्ट्रैट स्थित एनआईसी कक्ष में पत्रकार वार्ता कर जनपद के विकास का खाका सामने रखा। पत्रकार वार्ता से पहले जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी, जनता तक पहुंच बनाएँ जनसेवा सभी अधिकारियों का लक्ष्य रहे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को आमजन मानस के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं को समझने और उनका त्वरित निवारण करने के लिए यह संपर्क अत्यंत आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे अपने निर्धारित कार्यालय समय के अतिरिक्त भी जनता से जुड़ने के लिए समय निकलेंगे, तथा वह फील्ड विजिट, जन चौपाल, और ग्राम सभाओं में जाकर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीधे लोगों से मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं से अवगत होंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल एवं यात्रियों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने की बात कही।
उन्होने प्रेस प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ जन समस्याओं के निदान व सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुँचाने की बात कही ताकि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
आपदा प्रबंधन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित आपदाओं से निपटने हेतु राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, त्वरित संचार व्यवस्था, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की सक्रियता तथा आपदा से पूर्व अभ्यास किये जाने पर विशेष बल दिया।
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष देवेंन्द्र चमोली,वरिष्ठ पत्रकार हरेन्द्र नेगी, बद्री नौटियाल, अनुसुईया प्रसाद मलासी, रवीन्द्र कप्रवाण, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप सेमवाल, हरीश गुसाँई, सत्यपाल नेगी, नरेश भट्ट , कालिका कांडपाल, जिला सूचना अधिकारी बीरेश्वर तोमर, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments