Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandप्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ डा. कैलाश गुंज्याल अध्यक्ष और डा....

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ डा. कैलाश गुंज्याल अध्यक्ष और डा. संजीव सिंह बने सचिव

देहरादून, प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कैलाश गुंज्याल अध्यक्ष व प्रेमनगर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजीव सिंह सचिव बने हैं। वहीं,मसूरी अस्पताल के एनेस्थेटिस्ट डा खजान सिंह कोषाध्यक्ष,जिला अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट डा निखिल कुमार उपाध्यक्ष (मुख्यालय),रायपुर अस्पताल की मेडिकल आफिसर डा विनीता सयाना उपाध्यक्ष (पेरिफ्री),विकासनगर की डेंटल सर्जन डा प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष (डेंटल) निर्वाचित हुई हैं।
वहीं जिला अस्पताल के ईएमओ डा गौरांग जोशी संयुक्त सचिव व मसूरी के मेडिकल अफसर डा अभिषेक कुमार एडिटर चुने गए हैं।चुनाव प्रक्रिया डा प्रताप रावत,डा पियूष त्रिपाठी व डा संजीव कटारिया की देखरेख में संपन्न हुए।चुनाव अधिकारी ने बताया कि नयी कार्यकारिणी आगामी 27 नवंबर को शपथ लेगी।

 

सरकार की बुद्धि- शुद्धि को किया गया हवन, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

ऋषिकेश, प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति न होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन कराया। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिला सचिव विनय राणा ने बताया कि एक सूत्री मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन और पिछले पांच दिन से कार्य बहिष्कार जारी है। इस दौरान आश्वासन भी मिला लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मी प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है |
उन्होंने कहा कि स्वीकृत 22 पदों में शासन की तरफ से वर्ष 2020 में 14 पदों की संख्या जारी करने के कारण भ्रम की स्थिति बन गई। जिला उपाध्यक्ष जनवीर सिंह रावत ने कहा कि पूर्व में भी आश्वासन के बाद वार्ता के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋषिकेश दीपक पांडे, कमल प्रसाद गौड़, विपिन कुमार, बरखा, शेखर सैनी आदि उपस्थित रहे |

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments