Saturday, May 2, 2026
HomeStatesUttarakhandप्रोफेसर बत्रा विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिषद के सदस्य के रूप में हुए नामांकित

प्रोफेसर बत्रा विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिषद के सदस्य के रूप में हुए नामांकित

महंत श्री रविन्द्र पुरी जी महाराज ने किया सम्मानित
हरिद्वार जनपद के प्राचीनतम महाविद्यालय एस एम जे एन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथोल टिहरी द्वारा आगामी तीन वर्षों के लिया शैक्षणिक परिषद में सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने प्रोफेसर बत्रा को आज चरण पादुका में माला एवं चुन्नी पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि यह पूरे हरिद्वार जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा की प्रोफेसर बत्रा के शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियों एवं उक्त क्षेत्र में किए गए योगदान के कारण ही पूर्व में भी उत्तराखंड शासन ने उन्हें उच्चतर शिक्षा परिषद का सदस्य नामित किया था अब विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें शैक्षणिक परिषद में सदस्य बनाए जाने से एक बार फिर महाविद्यालय और पूरे हरिद्वार जनपद को गर्व की अनुभूति हो रही है उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि प्रोफेसर बत्रा महाविद्यालय अन्य अशासकीय एवं शासकीय महाविद्यालयों की समस्याओं को विश्वविद्यालय के सम्मुख प्रबलता से उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रोफेसर बत्रा ने उक्त उपलब्धि का श्रेय श्री महंत रविंद पुरी जी महाराज के आशीर्वाद को दिया और उन्होंने कहा कि यह न केवल मेरा अपितु मेरे साथ हर अवसर पर कंधे से कंधा मिलाते हुए खड़े महाविद्यालय के प्रत्येक कर्मचारी का सम्मान है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त साथी प्राध्यापक गणों, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गणों को भी दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के कर्मचारियों की योगदान के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
उन्होंने आगे कहा की महाविद्यालय स्तर पर नई शिक्षा नीति को लागू करने में जो भी परेशानियां आ रही हैं उनका व्यावहारिक समाधान वह समय-समय पर विश्वविद्यालय के मंच से करते रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति एवं कुलसचिव का भी आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष श्री विनय थपलियाल, डॉ मनोज कुमार सोही डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ रिंकल गोयल, डॉक्टर रिचा मनोचा, डॉ मोना शर्मा ,डॉ लता शर्मा ,वैभव बत्रा डॉ मीनाक्षी शर्मा संजीत कुमार हेमंत एवं मोनू इत्यादि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments