Friday, April 26, 2024
HomeNationalसंसद में जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता पर लाए जाएंगे निजी...

संसद में जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता पर लाए जाएंगे निजी बिल

नई दिल्ली, प्रेट्र। संसद के आगामी मानसून सत्र में जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता पर भाजपा के सांसद निजी सदस्यों के विधेयक पेश करेंगे। गोरखपुर से भाजपा के लोकसभा सदस्य रवि किशन और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा 19 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के पहले सप्ताह में क्रमश: जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता पर निजी सदस्यों के विधेयक पेश करने वाले हैं। एक मंत्री के अलावा किसी अन्य सदस्य द्वारा पेश किए गए विधेयक को निजी सदस्य के बिल के रूप में जाना जाता है। सरकार के समर्थन के बिना इसके कानून बनने की संभावना बहुत कम होती है।

रवि किशन जनसंख्या नियंत्रण व किरोड़ी लाल समान नागरिक संहिता पर 24 को पेश करेंगे बिल

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के पास उपलब्ध विवरण के अनुसार, रवि किशन और मीणा को 24 जुलाई को अपने-अपने निजी सदस्य बिल पेश करने का अवसर मिलेगा, जो लाटरी प्रणाली के माध्यम से तय किया गया था। राज्यसभा में भाजपा के सदस्य राकेश सिन्हा ने भी जनसंख्या नियंत्रण पर इसी तरह के बिल के लिए नोटिस दे रखा है।

जनसंख्या वृद्धि देश के लिए खतरे की घंटी

जनसंख्या नियंत्रण पर प्रस्तावित कानून दो से अधिक बच्चों वाले जोड़ों को सरकारी नौकरियों के लिए अपात्र बनाकर और सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और सामानों पर सब्सिडी देने पर जोर देते हैं। विधेयक के बारे में सिन्हा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है यह कदम उत्तर प्रदेश विधि आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर जनसंख्या नियंत्रण पर मसौदा विधेयक डालने के बाद आया है, जिसमें जनता से 19 जुलाई तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने या किसी भी तरह की सब्सिडी प्राप्त करने से रोक दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments