नरेंद्रनगर, टिहरी जनपद में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टिहरी पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। यहां की नरेंद्र नगर पुलिस ने 115 पेटी अंग्रेजी शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना नरेंद्रनगर पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), जनपद टिहरी गढ़वाल की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जाजल की तरफ से नरेंद्रनगर की ओर जा रहे पिकअप वाहन संख्या:-UK14CA-2139 को आगराखाल के पास रोक कर चैक किया गया तो वाहन में 3 पेटी अवैध अंग्रेजी 8 PM बरामद हुई ।
पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक मुनिकी रेती के वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज पंत उर्फ़ मन्नू पुत्र गणपति प्रसाद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई तो पूछताछ में उसने इसके अतिरिक्त अन्य शराब फकोट में एक खाली प्लॉट में छुपा कर रखा |




