देहरादून, हरेला की पूर्व बेला पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड़ का परिसर नई हरियाली से खिल उठा, जब ईकोग्रुप सोसाइटी ने एक पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। पर्यावरण के प्रति जागरूक जगाने वाली इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सामूहिक कदम उठाया जिसने शहरी क्षेत्रों में घटती हरियाली की प्रक्रिया को थामने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम की अवधारणा प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने किया, जिनके महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन से वृक्षारोपण संभव हो सका।
ईकोग्रुप सोसाइटी के सदस्य आशीष गर्ग और अनिल कुमार मेहता ने पांच यूपीएस प्रशिक्षु छात्रों – शौर्य, अनिका, आशना, ध्रुव और आदित्य – के साथ मिलकर तेरह कॉलेज छात्रों के सहयोग से इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने मिलकर औषधि के पौधे लगाए, जिससे परिसर में पारिस्थितिक और सांस्कृतिक दोनों ही महत्व रखने वाली वनस्पतियाँ समृद्ध हुईं।
इस पहल को सम्मानित शिक्षिकाओं कृष्णा मैडम, महिमा मैडम और विजय लक्ष्मी यादव मैडम की सक्रिय भागीदारी से बल मिला, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।
रोपे गए पौधे अब टीम वर्क, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता की भावना के जीवंत प्रमाण हैं। ईको ग्रुप सोसाइटी एक-एक पौधा लगाकर बदलाव के बीज बोना जारी रखे हुए है।



Recent Comments