Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowमंत्रोच्चार के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज धर्मचंद की स्मृति में किया पौधा रोपित

मंत्रोच्चार के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज धर्मचंद की स्मृति में किया पौधा रोपित

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज धर्मचंद को विभिन्न जनसंगठनों ने पौध लगाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने चंद के खेल जीवन की चर्चा करते हुए उन्हें याद किया। गुरुवार को शहीद स्मारक परिसर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पाण्डे की पहल पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज धर्मचंद की स्मृति में गोल्डन साइप्रस का पौधा रोपा गया।

डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी व पंडित गोपाल सती ने वैदिक मंत्रोचारों के साथ पौधरोपण कराया।केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने पौधरोपण का महत्व बताया।

मुक्केबजा चंद के पुत्र ललित ने पिता की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी का आभार जताया। कहा यह पौध उन्हें हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। इस दौरान देवी चंद, जनार्दन वल्दिया,कल्याण सिंह वल्दिया, बहादुर बोरा, गणेश बिष्ट,चंचल भंडारी,अर्जुन कसनियाल,राजेन्द्र भाटिया, मान सिंह खोलिया,विजेन्द्र मल्ल, भूपेन्द्र बसेड़ा,हेम उपाध्याय,बिशन भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments