योगमय हुयी तीर्थ नगरी हरिद्वार
हरिद्वार (कुलभूषण)अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय हुयी तीर्थ नगरी हरिद्वार। रविवार कि सुबह की शुरुआत नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों के द्वारा हुयी जिनमें विभिन्न गणमान्य लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में आमजन तथा छात्र छात्राओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के परिसर में प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महासचिव सूर्यकांत बेलवाल के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर शिविर का आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब सदस्यों ने योग कार्यक्रम में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया ।
इसके साथ ही गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गंगा सभा के अध्यक्ष व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार नीतिन गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा की गुरुकुल कांगड़ी ने योग को देश दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाने का काम किया है। गुरुकुल से शिक्षित होकर निकले विभिन्न योग के छात्र योगविद्या के माध्यम से भारत देश व गुरुकुल का नाम योग के क्षेत्र में रोशन कर रहे हैं।
इसके साथ ही पतंजलि विश्वविद्यालय,भेल हरिद्वार, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला प्रशासन द्वारा ऋषिकुल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक , महापौर हरिद्वार किरण जैसल,जिलाधिकारी हरिद्वार, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी इस अवसर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये।




Recent Comments