पंखुड़ी पाठक ने की प्रीतम सिंह से मुलाकात, सह प्रभारियों से भी हुआ संवाद

0
255

देहरादून, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड की मीडिया इंचार्ज नियुक्त की गईं पंखुड़ी पाठक ने बुधवार को उत्तराखंड़ कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया एवं संचार अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की और मार्गदर्शन लिया ।
पंखुड़ी पाठक ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ-साथ उत्तराखंड कांग्रेस के दोनों सह-प्रभारियों सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव से भी मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, चुनावी रणनीति तथा मीडिया के माध्यम से पार्टी के जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि श्रीमती पंखुड़ी पाठक के अनुभव, ऊर्जा और रणनीतिक दृष्टिकोण से प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया अभियान को निश्चित रूप से नई गति और धार मिलेगी। मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं वीरेंद्र पोखरियाल भी मौजूद रहे।