Sunday, June 15, 2025
Home Blog Page 477

वन अनुसंधान संस्थान : ग्लोबल क्लाइमेट चेंज और सस्टनेबल पयार्वरण से संबधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

0

दहरादून, वन अनुसंधान संस्थान सम विश्व विद्यालय द्वारा वानिकी पर आधारित महत्वपूर्ण व्याख्यानों का आयोजन किया गया, एक दिवसीय इस आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीओ 2 केपचर तकनीकी तथा गैस हाइड्रेटस था। जिसमें भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित प्रो. रजनीश कुमार, आई.आई.टी. मद्रास एवं प्रो. मोलोकिटिना नादेजडा़ प्रोग्राम के निदेशक, एडवांस्ड इंजीनियरिंग स्कूल अर्थ क्रायोस्फीयर संस्थान ने प्रौद्योगिकी, पयार्वरण एवं सांइस के क्षेत्र में नव विचारों के बारे में जानकारी दी।
कायर्क्रम का शुभारम्भ डाॅ. विनीत कुमार, डीन (ऐकेडमिक) एवं वैज्ञानिक-जी वन अनसंधान संस्थान सम विश्व विद्यालय देहरादून द्वारा एक परिचयात्मक नोट के साथ हुआ व उन्होंने सीओ 2 केपचर, ग्लोबल क्लाइमेट चेंज और सस्टनेबल पयार्वरण से संबधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला तथा चुनौतियों पर जोर दिया।

इसके पश्चात डाॅ. विनीत कुमार, प्रो. रजनीश कुमार ने काबर्न डाई आक्साॅइड, सीओ कैपचर तकनीकों और  प्रो. मोलोकिटिना नादेजडा़ ने गैस हाइड्रेटस के बारे मे व्यापक ज्ञान और दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवतर्न और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में स्थायिता की ओर प्राप्त होने के लिए सीओ 2 केपचर तकनीकों का महत्व और उनके विकास के साथ-साथ गैस हाइड्रेटस के उपयोग के तरीकों पर भी विचार किया गया ।

प्रोफेसरो द्वारा विश्व विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को ग्लेाबल जलवायु परिवतर्न और ऊर्जा संचयन के मामले में उनके योगदान के महत्व को समझाया और यह भी बताया कि यह कैसे पयार्वरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। यह व्याख्यान, वन अनुसंधान संस्थान सम विश्व विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अद्वितीय अवसर था।

कायर्क्रम के समापन के तहत विश्व विद्यालय ने उपस्थित वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि हम विश्व विद्यालय के आगामी कार्यक्रम में ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्व होंगे। इस दौरान वन अनुसंधान संस्थान सम विश्व विद्यालय, देहरादून के समस्त वैज्ञानिक, प्रभाग प्रमुख,  कमर्चारी, रिसर्चर स्कोलर व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

देहरादून, नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता एक महिला के घर में रहती है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि जाखन क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने दत्तक पुत्री की तरह घर में जून 2022 से एक लड़की को रखा हुआ है। हाल में उसकी उम्र 13 वर्ष है। बताया कि कुछ दिनों से लड़की गुमशुम रहने लगी। किसी से बातचीत भी नहीं करती। पूछने पर कुछ नहीं बता रही थी। महिला ने लड़की को बैठाया और काफी समय तक बातचीत करते हुए व्यवहार में बदलाव का कारण पूछा। उसने बताया कि एक महीने पहले वह घर में अकेली थी।

तब विनोद सिंह बिष्ट नाम का व्यक्ति घर आया था। लड़की ने कहा कि वह घर में बैठकर महिला के आने के इंतजार करने लगा। आरोप है कि उसने घर में मौजूद लड़की से एक ग्लास पानी मंगवाया। पानी के बहाने पीड़िता को पकड़ा और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। घबराहट में पीड़िता ने किसी को कुछ बताया नहीं। डर के चलते वह गुमशुम रहने लगी। हाल में उसने आपबीती बताई। तब महिला ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। पता लगा कि आरोपी विनोद सिंह बिष्ट उनका परिचित है। जो कंडोली में राशन की दुकान चलाता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एनएसएस विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण करता – सिंह

0

हरिद्वार  (कुलभूषण )  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वन के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का 54वा स्थापना दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया द्य कार्यक्रम में गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलपति की प्रो0 डॉ अंबुज कुमारए कुलसचीव प्रो डॉ सुनील कुमार  जिला एनएस एस कोऑर्डिनेटर  एस पी सिंह और गुरुकुल  कांगड़ी विश्वविद्यालय के एनएसएस के वरिष्ठ प्रोग्राम ऑफिसर  डॉ  जे आर मीना तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभाग प्रभारी डॉअजय मालिक भी उपस्थित  रहेद्य कार्यक्रम संचालन हर्ष कुमार नामदेव ने किया जिन्होंने सबसे पहले एनएसएस का देश के लिए समर्पण व इसकी भूमिका के बारे में बताया द्य छात्रों ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के इतिहास व स्वामी श्रद्धानंद के बारे में बताते हुए एक नाटक प्रस्तुत करा

कार्यक्रम में एन एस एस इकाई 1 द्वारा किए गए पूर्व के कार्यों के बारे में भी बताया द्यकार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव ने एनएसएस को समाज के लिए कल्याणकारी बताया द्य उन्होंने एन एस एस इकाई एक द्वारा किए गए कार्यों  की सराहना की द्य जिला एनएसएस कोऑर्डिनेटर एस पी सिंह ने एनएसएस इकाई एक के स्वयंसेवियो का मार्गदर्शन किया द्य उन्होंने एनएसएस को देश की ताकत बताया तथा छात्रों को अधिक से अधिक भागीदारी करने की बात कही जिसके बाद वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जे आर मीना ने  बताया कि कैसे एनएसएस विद्यार्थीयो का चरित्र निर्माण करता है और एक अच्छा नागरिक बनाता उन्होंने बताया कि कैसे एनएसएस का वाक्य स्वयं से पहले आप यानी हमेशा दूसरों के प्रति समर्पण की भावना जाग्रत करता । आनेवाले समय में एनएसएस इकाइयां और कोन कोन से कार्यक्रम आयोजित करेगी इसके बारे में विस्तार से बताया । कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयं सेवकों हर्ष नामदेव लक्ष्य शर्मा अक्षय ढीलो कृपाशं पारस विकास दीक्षान्त लविश चौहान हिमांशु केशव निशांत आकाश आदि की अहम भूमिका रहीं।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने ज्वालापुर मंण्छल के कार्यकर्ताओ को किया सम्बोधित

0

हरिद्वार ( कुलभूषण)   भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे का मंडल ज्वाला पुर पूर्वी में प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का प्रवास कार्यक्रम हुआ प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार जिले के सभी मंडलों के प्रवास पर हैं और सभी मंडलों में जाकर भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों से सभी को जोड़कर एक साथ मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने के लिए सभी को जानकारी दें रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष प्रवास कार्यक्रम  बैठक के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं उनको सभी समाज को जोड़कर रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष का सभी  कार्यकार्यकर्ता भाइयों बहनों और मातृशक्ति का मार्गदर्शन मिला इसमें काफी संख्या में मातृशक्ति की भी भागीदारी रही मंडल अध्यक्ष दीपांकर सैनी के मंडल में मंडल  प्रवास कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा डॉ प्रदीप सोशल मीडिया प्रभारी आशीष चौधरी राकेश चौधरी आदित्य गिरी आजाद वीर वीरेंद्र नरेंद्र चंदेल अमित राज सुनीता यादव मोहित चौहान और सभी मोर्चा की टीम की भागीदारी रही ।

ब्राह्मण  का इतिहास पौरुष पराक्रम और त्याग से भरा पड़ा है  : प्रमोद कृष्णम

0

हरिद्वार ( कुलभूषण )  पंतदीप मैदान हरिद्वार में रविवार को देश के सभी ब्राह्मण संगठनों एवं उत्तराखण्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस महा कुंभ में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधयों सहित हजारों ब्राह्मणों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि लड़ाई हमेशा शस्त्र के साथ की जाती और हौसला उसमें काम करता है। आज हमारे समाज को टारगेट किया जा रहा है ब्राह्मणों को कोसने को मनुस्मृति का प्रयोग करते हैं जबकि वह क्षत्रिय द्वारा लिखी गई है।
उन्होने कहा कि ब्राह्मण को वहकाया समझाया जा सकता है लेकिन धमकाया नहीं जा सकता है। ब्राह्मण  का इतिहास पौरूष  पराक्रम और त्याग से भरा पडा है। अगर ब्राह्मण  जातिवादी होता तो राम की नहीं रावण की पूजा करता। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल का कोई नेता सनातन पर हमला करेगा तो उसका मुंह हमको काला करना पड़ेगा। अगर आज ब्राह्मण अपना सम्मान चाहते हैं तो राजनीति में अपना स्थान बनाना पड़ेगा। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ब्राह्मणों का योगदान भारत के विकास में हो रहा है। भारतीय संस्कृति को भी ब्राह्मण आगे बढ़ाने में योगदान कर रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आज सोशल मीडिया में भी ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है जो कि निन्दनीय है।
महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज ने कहा कि  आज जिसको देखो वह ब्राह्मणों को गाली दे रहा है और ब्राह्मणों के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच में ब्राह्मणों को दोषी नहीं पाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि विना संगठित हुए सत्ता की प्राप्ति असम्भव है। इस मौके पर महामण्डलेश्वर रामेश्वर ब्रह्मचारीए गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम पूनम पण्डित मेयर नगर निगम अनीता शर्मा संजय महंत बलराम दास हठयोगी सोमदत्त शर्मा अशोक शर्मा केण्सीण् कौशिक एडवोकेट मनोज गौतम बालकृष्ण शास्त्री पं पद्म प्रकाश शर्मा पं अधीर कौशिकडॉ राजेन्द्र पाराशर   ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य संयोजक पं विशाल शर्मा ने कहा कि देव भूमि हरिद्वार में मां गंगा के तट पर ब्राह्मणों का इतना बड़ा संगम पहली बार हुआ है। अब जो भी हमारी मांगांे के समर्थन में संसद एवं विधान सभाओं में आवाज बुलन्द करेगा हमारा समाज उसका समर्थन करेगा। इस महाकुंभ में देश के विभिन्न प्रदेशों के ब्राह्मण संगठनों के हजारों प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया है। ब्राह्मण महाकुंभ सभी प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र भी तहसीलदार के माध्यम से सौंपा । जिसमें समस्त भारतवर्ष के राज्यों में ब्राह्मण कल्याण आयोग का संवैधानिक गठन किया जाए। यह घोषणा तक सीमित ना रहे तुरंत इसका गठन हो तथा किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को अध्यक्ष न बनाकर ब्राह्मण समाज से ही अध्यक्ष चुना जाए।
भारत वर्ष की समस्त जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाय एवं ब्राह्मण वर्ग को प्रत्येक राज्य में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण का लाभ दिया जाये एंव राजनैतिक हिस्सेदारी में प्राथमिकता दी जाये।
वर्ष 1990 में जम्मू कश्मीर में ब्राह्मणों के हुए नरसंहार की अविलम्ब न्यायिक जांच हेतु आयोग का गठन किया जाय एंव कश्मीरी ब्राह्मणों के पुर्नस्थापन के लिये पूर्व पैतृक सम्पत्ति ;कश्मीरद्ध पर स्थापन किया जाये।
भारत वर्ष के कई राज्यों के मन्दिरों में गैर ब्राह्मणों को पुजारी नियुक्त किया जा रहा है इस पर तत्काल रोक लगाकर केवल ब्राह्मण पुजारी को ही नियुक्त किया जाय एंव देश के प्रत्येक राज्य में भूमिहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मणों को भूमि का आवंटन एवं रोजगार दिया जाय।
ब्राह्मण वर्ग के छात्रध्छात्राओं के लिए शासन द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर छात्रावास की व्यवस्था की जाए जिसका नाम भगवान परशुराम छात्रावास रखा जाए और सरकारी आवेदनों में निःशुल्क की पात्रता दी जाए।
देश के प्रत्येक राज्य में मन्दिरों के पुजारियोंध्पुरोहितों को मासिक सम्मान निधि दी जाये एवं समाज में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रध्छात्राओं की शिक्षा हेतु सरकार द्वारा आर्थिक मदद की जाय।
आठ लाख से नीचे आय वाले निर्धन ब्राह्मणों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाय। यदि ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रीय अवकाशांे को छोडकर सभी अवकाश निरस्त किये जायें।
मंदिरों से हुई धर्मस्व की आमदनी की संपूर्ण राशि मंदिरों के जीर्णोद्धारए गुरुकुलए गौशाला तथा हिंदू धर्म की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु शासकीय अनुदान के रूप में प्रदान की जाए।
1 एसण्सीण्एसण्टीण् कानून को समाप्त किया जाये अथवा गिरफ्तारी से पहले जॉच का प्रावधान लागू किया जाये। जिसका जॉच अधिकारी सवर्ण जाति से हो।
आयोध्या में बन रहे श्रीराम मन्दिरए ब्रज घाट ;गढमुक्तेश्वरद्ध उण्प्रण्ए हरिद्वार एवं भारत के समस्त तीर्थ स्थलांे में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाये।

मुख्यमंत्री धामी ने किया डी.ए.वी.पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ

0

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी.पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी.पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री जी ने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया। जिसके माध्यम से नैनीताल जनपद के दुर्गम 12 गांवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा ‘कविताएँ’, ‘कहानियाँ’ और ‘नैतिक शिक्षा’ की किताबें भी पढ़ने को मिल रही है। यह पहल बच्चों को खूब भा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मातृशक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है। राज्य में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई। राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ हों, इसके लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है। समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, प्रधानाचार्य डी.ए.वी पी.जी कॉलेज डॉ. के.आर. जैन, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया

0

चमोली। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज की ओर से बसुकेदार में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का महिलाओं और ग्रामीणों ने विरोध किया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के कर्मचारी वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी के नेतृत्व में बसुकेदार शिवालय के आसपास वन भूमि किये गये अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे तथा वन कर्मियों द्बारा प्रतिक्षालय, शौचालय, संत निवास तथा भोजनालय सहित अन्य अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ की। टीम ने जब तक आधा अतिक्रमण तोड़ा तब तक बड़ी संख्या में गडोना सरमोला, खाल, कुजासू ,विनगढ के गांवों की महिलाएं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । हर्षवर्धन चौहान, मनवर चौहान, प्रेम बल्लभ बेजवाल, विनोद खाली, जयंती देवी, आशा देवी, कमला देवी, भुवनेश्वरी देवी, आनंदी देवी सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि बसुकेदार शिवालय का मंदिर इतने क्षेत्रीय ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। लोग यहां बड़ी आस्था के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। सावन में जलाभिषेक , बेलपत्र चढ़ाने और पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के और बाहर से भक्त यहां पहुंचते हैं। उनके रहने ,ठहरने ,खाना पकाने के लिए ग्रामीणों और भक्तों ने यहां बसुकेदार शिवालय मंदिर के आसपास प्रतीक्षालय, शौचालय, भोजनालय ,संत निवास बना रखे हैं। अब वन विभाग देवालयों के आस पास बने इन निर्माणों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने का कार्य कर रहा है जो उचित नहीं है। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोक दी। अतिक्रमण हटाने गयी टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, उप वन क्षेत्राधिकारी केशव लाल, वन दरोगा आनन्द सिंह रावत, वन दरोगा बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा मदन मोहन सेमवाल,मकर सिंह राणा,सचिन सिरोली, अमित मैठाणी,कु पूजा रावत सहित तमाम वन कर्मी मौजूद थे ।

युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

0

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के पीपलपानी में एक युवक ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना शनिवार देर शाम की है। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान मनीष 22 पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक दीपचंद ने बताया कि युवक जखेटी पोस्ट ऑफिस में डाकिया के पद पर संविदा कार्यरत था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया कि शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

राज्य आंदोलनकारियों को एक जैसी सुविधाएं दे सरकार 

0

ऋषिकेश। राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक आयोजित कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सरकार से राज्य आंदोलनकारियों का वर्गीकरण न करने और सभी को एक समान सुविधा देने की मांग की। रविवार को नगर निगम परिसर स्थित इंद्रमणि बडोनी हॉल में आयोजित बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि बहुत से राज्य आंदोलनकारी अभी भी चिन्हीकरण से वंचित हैं। इसकी वजह से उन्हें उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पा रहा है। प्रवर समिति को इस मामले में ठोस निर्णय लेते हुए अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करनी चाहिए। राज्य आंदोलनकारियों का वर्गीकरण न किया जाए। सभी राज्य आंदोलनकारियों को एक समान आरक्षण मिलना चाहिए। राज्य आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी आंदोलनकारियों के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। मौके पर डीएस गुसाईं, वेद प्रकाश शर्मा, गंभीर सिंह मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, जगदंबा प्रसाद भट्ट, राजेश शर्मा, विशंभर दत्त डोभाल, संजय शास्त्री, चंदन पंवार, जुगल किशोर बहुगुणा, प्रवीण डोभाल, सत्य प्रकाश, जखमोला, महावीर नेगी, मुन्नी ध्यान, प्रेम नेगी, अंजू गैरोला, उर्मिला डबराल, विमल बहुगुणा, मुन्नी रावत, सुनीता धस्माना, रेखा उनियाल, सीमा पाल, उषा बिजल्वाण आदि रहे।

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

0

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में

-उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल

देहरादून। उत्तराखंड में दिसंबर में होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। पहले ही पहाड़ी राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में 1000 करोड़ के निवेश का उत्तराखंड सरकार के साथ एमओयू साइन कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनंद महिंद्रा ने अब इसे लेकर एक्स पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि ‘होम इज वेयर द हार्ट इज। दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भारत में सर्वाधिक अवसर हैं क्यूंकि इस समय घरेलू टूरिज्म बूम पर है’।
उत्तराखंड सरकार की ओर से आगामी दिसंबर माह में इन्वेस्टर समिट का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। बीते दिनों दिल्ली में हुए समिट के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में देश के कई नामी उद्योग घरानों ने राज्य में निवेश की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किये। हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में अग्रणी महिंद्रा ग्रुप के द्वारा भी उत्तराखंड में 1000 करोड़ के निवेश के एमओयू किये गए। अब, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनंद महिंद्रा ने इसे लेकर एक्स पर अपनी राय साझा की है। उन्होंने लिखा दुनिया में भारत मे पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार (यूके) के साथ महिंद्रा ग्रुप ने 1000 करोड़ के निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। पहले से उत्तराखंड में अपने ग्रुप के रिसोर्ट संचालित कर रही अग्रणी कंपनी की योजना है कि आने वाले दिनों में 4-5 बड़े रिसॉर्ट्स का निर्माण उत्तराखंड के अलग अलग क्षेत्रों में किया जाए। कंपनी का कहना है कि यह देश के किसी भी राज्य में ग्रुप द्वारा किया गया सबसे बड़ा निवेश होगा।