Thursday, June 19, 2025
Home Blog Page 215

नेहरू ग्राम में निकाला नशा विरोधी जन जागरूकता मार्च, 8 सितंबर को सेलाकुई में निकालने का ऐलान

0

“पंडितवाड़ी और कौलागढ़ में इससे पहले आयोजित किया जा चुका है जागरूकता मार्च”

देहरादून(एल मोहन लखेड़ा), नशा विरोधी जन अभियान के तहत रविवार को अपर नेहरूग्राम में नशा विरोधी जन जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में अभियान टीम के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और नेहरू ग्राम व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। टीम की ओर से आगामी 8 सितंबर में सेलाकुई में मार्च निकालने का ऐलान किया गया।
नशा विरोधी जन अभियान टीम के सदस्य सुबह नेहरू ग्राम के पीपल चौक पर एकत्रित हुए। यहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा में राज्य आंदोलनकारी कमला पंत और एक्टिविस्ट त्रिलोचन भट्ट ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, वह बेहद खतरनाक है। नशे के तस्करों की नजर हमारे घरों के एक-एक बच्चे पर है। इसलिए सभी को सतर्क रहने और नशा विरोधी जन अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग की जरूरत है, ताकि नशे पर निर्णायक चोट की जा सके।

पीपल चौक से जन जागरूकता मार्च शुरू किया गया। नशा विरोधी नारे लगाते और जनगीत गाते सैकड़ों लोग एसजीआरआर इंटर कॉलेज और अपर नेहरू ग्राम के कई रिहायशी इलाकों से होते हुए डोभालवाला चौक पहुंचे। यहां समापन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में राज्य आंदोलनकारी ऊषा भट्ट और विमला कोली ने अभियान को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया। नेहरू ग्राम व्यापार मंडल की ओर से विपिन ने अभियान को हर तरह से सहयोग करने और भविष्य में नेहरू ग्राम में नशे के विरोध में बड़ी सभा करने का आश्वासन दिया।

*यह लोग भी थे मौजूद:
जागरूकता मार्च में मुख्य रूप से नंद नन्दन पांडेय, तुषार रावत, निर्मला बिष्ट, नीलम पालीवाल, राखी, आशा सुन्दरियाल, ज्योतिका पांडेय, पूजा बुडायोकी, राजमती चौहान, रेखा सजवाण, विनीता बंदूनी, रूपा खत्री, रेनू कोहली, अनुज उपाध्याय, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश यादव, पवन बड़थ्वाल, प्रदीप पटवाल, राजू यादव, प्रवीन राणा, मोबिन खान, तुलसी थापा, कुमारी थापा, बबीता, अनुराधा, लक्ष्मी थापा, पद्मा गुप्ता, विजय नैथानी, मातेश्वरी रजवार, यशोदा नेगी, शांता नेगी, कृष्णा सकलानी, करुणा आदि मौजूद थे।

70 वर्ष की उम्र में नशे के खिलाफ जंग :
नशे के खिलाफ इस लड़ाई में उम्र के 70वें पड़ाव पर पहुंच चुके उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा निदेशक नन्द नन्दन पांडेय भी शामिल हैं। वे अब तक के तीनों मार्च में शामिल हुए हैं।
जागरूकता मार्च के रास्ते में और सभा स्थल के पास श्री पांडे दुकानों पर, आते-जाते लोगों को और आने-जाने वाले वाहन चालकों को नशे के खिलाफ पर्चा बांटते हुए नजर आ जाते हैं। पूछने पर कहते हैं कि पहले तो हम लोग सिर्फ शराब से ही परेशान थे, अब तो सूखे नशे के रूप से हमारे बच्चों को जहर दिया जा रहा है। इससे पहले कि हमारे बच्चे इस जहर के शिकार हों, हमें मिलकर इस जहर को रोकना होगा। वे नौजवानों का आह्वान करते हैं कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

 

मूल निवास और सशक्त भू कानून को लेकर स्वाभिमान महारैली में जुटे हजारों लोग

गैरसैंण में लोगों का जनसैलाब, मूल निवास और भू-कानून को लेकर विशाल महारैली |  Devbhoomi Media
चमोली, रविवार को गैरसैंण में मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले स्वाभिमान महारैली में हजारों लोग जुटे । समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि राज्य बने 24 वर्ष हो गए लेकिन उत्तराखंडियों को सत्ताधारी पार्टियों द्वारा उनके अधिकार से वंचित रखा गया, उनके जल, जल, जंगल, संसाधनों और रोजगार पर आज दूसरे प्रदेश के लोगों का कब्जा हो गया, अब समय आ गया है कि राज्य की जनता मूल निवास 1950, सशक्त भू कानून और स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए एकजुट हो ।
जनसमूह को संबोधित करते हुए समिति के सह संयोजक लुशून टोडरिया ने कहा कि गैरसैंण में जुटे हजारों लोगों ने बता दिया है अगर उत्तराखंड में मूल निवास 1950, सशक्त भू कानून लागू नहीं होता और स्थाई राजधानी गैरसैंण नही बनती तो उत्तराखंड की जनता सड़कों पर उतरकर सत्ता के विरोध में सड़कों पर उतरेगी, लुशून ने कहा भाजपा और कांग्रेस बताएं आजतक उन्होंने मूल निवास, भू कानून और गैरसैंण राजधानी की बात सदन में क्यों नहीं उठाई ।
महारैली में हजारों की संख्या में महिलाएं जुटी और आस पास के क्षेत्रों से महिला मंगल दलों ने महारैली में सहभागिता करी ।
महारैली में मंच का संचालन समिति के प्रांजल नौड़ीयाल ने किया, जनसमूह को गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, गैरसैंण संयोजक जसवंत बिष्ट, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बोबी पंवार, समिति के गढ़वाल संयोजक अरुण नेगी, समिति के कुमाऊं संयोजक राकेश बिष्ट, पहाड़ी स्वाभिमान सेना के पंकज उनियाल, मेहलचौरी व्यापार सभा अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, गैरसैंण व्यापार सभा अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, अनोदलंकारी हरेंद्र कंडारी, गैरसैंण के युवा नेता दान सिंह, युवा नेता मोहन भंडारी आदि ने संबोधित किया ।

इन संगठनों ने निभाई भागीदारी :
महारैली में गैरसैंण महिला सशक्तिकर, महिला मंगल दल, गौरव सेनानी, उत्तराखंड अनोदलंकारी संगठन, उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन, उत्तराखंड समानता पार्टी, टैक्सी यूनियन, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति, प्राउड पहाड़ी सोसायटी, मल्ला ग्वाड फ्रेंड्स क्लब, माध्यमिक अथिति शिक्षक संघ, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, व्यापार सभा गैरसैंण, व्यापार सभा मेहलचौरी, व्यापार सभा मायथान, हिमालयन क्रांति पार्टी, श्री नंदा देवी राजराजेश्वरी जन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भागीदारी निभाई ।

आगे की रणनीति :
गैरसैंण मे हुई रैली के बाद मूल निवास आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए जल्द ही अगले कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। समन्वय समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने बताया कि प्रदेश में मूल निवास की सीमा 1950 और मजबूत भू-कानून लागू करने को लेकर चल रहे आंदोलन को प्रदेशभर में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ठोस कार्यक्रम बनाकर पूरे प्रदेश में जन जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। डिमरी ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से समिति विभिन्न कार्यक्रम करेगी, जिसके तहत गांव-गांव जाने से लेकर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जाकर युवाओं से संवाद किया जाएगा। इस बाबत जल्द ही कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा।
…………….
*ये हैं प्रमुख मांगें :
-मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 लागू की जाए।
-प्रदेश में ठोस भू-कानून लागू हो।-
-गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी घोषित किया जाए |
-प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
-शहरी क्षेत्रों में 250 मीटर भूमि
खरीदने की सीमा लागू हो।
-गैर कृषक द्वारा कृषि भूमि
खरीदने पर रोक लगे।
-पर्वतीय क्षेत्र में गैर पर्वतीय मूल के निवासियों के भूमि खरीदने पर तत्काल रोक लगे।
-राज्य गठन के बाद से वर्तमान तिथि तक सरकार की ओर से विभिन्न व्यक्तियों, संस्थानों, कंपनियों आदि को दान या लीज पर दी गई भूमि का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए।
-प्रदेश में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्र में लगने वाले उद्यमों, परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण या खरीदने की अनिवार्यता है या भविष्य में होगी, उन सभी में स्थानीय निवासी का 25 प्रतिशत और जिले के मूल निवासी का 25 प्रतिशत हिस्सा सुनिश्चित किया जाए।
-ऐसे सभी उद्यमों में 80 प्रतिशत रोजगार स्थानीय व्यक्ति को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

 

सैलून का काम करने वाले युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी युवक

सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, आक्रोशित  जनता ने किया सीएम का पुतला दहन - The Bharat Now - Hindi news, हिंदी न्यूज़  , Hindi ...

“आक्रोशित जनता ने किया सीएम का पुतला दहन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धामी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी”

चमोली, जनपद के चमोली जिले के नंदानगर से एक शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।
लड़की के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा नंदानगर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित घटना के बाद से दुकान बंद कर फरार चल रहा है। वहीं नगर में आक्रोशित जनता ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अपराध व अत्याचार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जुलूस प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र नेगी के नेतृत्व में बस स्टेशन से लेकर विनायकधार चौक तक प्रदर्शन करते हुए धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उसके बाद जुलूस-प्रर्दशन एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को एडवोकेट श्रवण सती ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी तक नहीं सुलझा और मामले में संलिप्त वीआईपी नाम खोलने में सरकार असफल चल रही है।
उन्होंने कहा कि एक भाजपा नेता ने एक नाबालिग युवती के साथ दुराचार किया। उत्तराखंड में इस प्रकार तमाम घिनौनी हरकतों के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जुलूस-प्रर्दशन में अवसर पर कुंवर सिंह चौधरी, वेद प्रकाश बुटोला, विकेन्द्र सिंह नेगी, विलोचन बुटोला, जयपाल सिंह रावत, एडवोकेट देवेन्द्र राणा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

 

कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन में प्रदेश भर में फूंके गए सरकार के पुतले, धस्माना के नेतृत्व में गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के आगे धरना

Congress News महिला हिंसा और बलात्कार के खिलाफ आक्रोश - धस्माना - Shining  uttarakhand
रुड़की में माहरा, हरीश रावत व आर्य के नेतृत्व में एडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

देहरादून, राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राज में लगातार महिलाओं के खिलाफ हत्या बलात्कार दहेज हत्या घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि और पुलिस के लापरवाह रविय्ये व अनेक मामलों में सत्ता धारी दल के संरक्षण के खिलाफ आज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वाहन पर प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर सरकार के पुतले जलाए गए व अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन धरने किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपश यशपाल आर्य व हरिद्वार के पार्टी विधायकों के नेतृत्व में हरिद्वार के शांतरशाह में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपों भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया तो वहीं देहरादून में सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने धरना दे कर राज्य सरकार पर हमला बोला।
गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो गई है और राज्य में महिलाओं दलितों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामलों में जिस तरह से इजाफा हुआ है उससे यह साफ पता चल रहा है कि प्रदेश की सरकार जान बूझ कर इन वर्गों पर जुल्म ज्यादतियां करवा रही है। धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी कांड से लेकर जून में हरिद्वार के शांतरशाह में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म ,रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या और बीती १३ अगस्त को राजधानी देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म इस राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को कहानी बताने के लिए पर्याप्त है। धस्माना ने कहा कि आज जब हम पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों और हिंसा के मुद्दे पर राज्य सरकार का पुतला फूंक रहे हैं और सड़कों पर आंदोलन के लिए उतर रहे है तो आज के हो समाचार पत्रों में सल्ट में एक नाबालिग बच्ची के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा छेड़खानी व जबरदस्ती करने का मामला सुर्खियों में है, उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी कांड में वीआईपी कौन है आज तक उसका खुलासा नहीं हुआ, इस कांड में लिप्त परिवार का सत्ता धारी दल से संबंध और उनको बचाने के लिए किए गए सारे प्रपंच जनता को पता हैं।
इसी प्रकार हरिद्वार में नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या में भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की संलिप्तता भी जग जाहिर है और रुद्रपुर में नर्स का बलात्कार और हत्या तथा आईएसबीटी में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज होना पुलिस की महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देवभूमि कहलाता है और महिला हमारे राज्य व समाज की धुरी व रीड़ है और आज जब उसी पर इतनी बड़ी आफत आई है तो कांग्रेस पार्टी खामोश कैसे बैठ सकती है।
धस्माना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए आज तो केवल आंदोलन की शुरुआत है जिसे पूरे प्रदेश में पार्ट गली गली घर घर तक ले जायेगी और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने के लिए मजबूर करेगी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार व उत्तराखंड पुलिस के उदासीन रवैए के कारण राज्य में महिला सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और पूरे महिला समाज में एक दहशत व असुरक्षा की भावना फैली हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ जिस तरह से लगातार अपराध बड़ रहे हैं वो दिन दूर नहीं कि जब हम देश के अग्रणी राज्यों में होंगे महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में जिसमें हम अभी हिमालई राज्यों में तो सबसे ऊपर आ ही गए हैं। धरने में बैठे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प करवाया कि वे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगे और अगर राज्य के किसी भी कोने में महिलाओं के खिलाफ कोई भी हिंसा की घटना होती है तो उसके खिलाफ एकजुट हो कर संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुशीला शर्मा, मंजू त्रिपाठी, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद इलियास अंसारी, पार्षद मुकीम भूरा,पार्षद जितेंद्र तनेजा,,राजेश पुंडीर, ललित भद्री, उदय सिंह पुंडीर, अवधेश कथिरिया, इजहार, शुभम सैनी,संजय भारती,रवीश जमाल, इकराम, आदर्श सूद, निहाल सिंह, फारुख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैडेट्स अपने संस्थान के आदर्श, बल व विवेक को चरितार्थ करें : उपराष्ट्रपति

0

देहरादून, उत्तराखण्ड़ पहुँचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को दून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने संस्थान के आदर्श, बल व विवेक को चरितार्थ करें और ताकत और ज्ञान विकसित करें ताकि वे जीवन की बड़ी जंग को लड़ सकें। जगदीप धनखड़ ने कहा कि ताकत और विवेक एक मजबूत संयोजन बनाते हैं जो चुनौती का सामना करने पर अभेद्यता उत्पन्न करता है। देश की सेवा गर्व और निर्भीकता के साथ करें, भारत माता आपका इंतजार कर रही है। आपका आचरण अनुशासन, शिष्टाचार और सहानुभूति का उदाहरण होना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने आरआईएमसी के पूर्व छात्रों और समुदाय से आग्रह किया कि वे एक थिंक टैंक के रूप में कार्य करें और युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करें तथा उन लोगों के खिलाफ़ कदम उठाएं जो ग्राउंड रियलिटी से अज्ञात हैं और भारत की अद्वितीय आर्थिक वृद्धि, विकास यात्रा और वैश्विक मंच पर उन्नति को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन को याद करें। चंद्रयान 2 आंशिक रूप से सफल हुआ लेकिन पूरी तरह से नहीं। कुछ के लिए यह विफलता थी और समझदार लोगों के लिए यह सफलता की ओर एक कदम था। पिछले वर्ष 23 अगस्त को चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया और भारत इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला पहला राष्ट्र बन गया। आरआईएमसी और सैनिक स्कूलों में लड़कियों की भर्ती की सराहना करते हुए, धनखड़ ने कहा कि ये कदम लैंगिक समानता और न्याय के लिए महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाते हैं। “हमारी महिलाएं लड़ाकू विमानों की पायलट हैं, वे अंतरिक्ष मिशनों की कमान संभाल रही हैं, और हर रुकावट को तोड़ रही हैं। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण निश्चित रूप से एक गेम चेंजर होगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह, राष्‍ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज के कमांडेंट कर्नल राहुल अग्रवाल, कैडेट्स, शिक्षक सहित आदि लोग मौजूद थे।

दिन दहाड़े ज्वैलर्स के यहां करोड़ों की लूट, शोरूम पर हथियारबंद बदमाशों का हमला

0

हरिद्वार, जनपद के ज्वालापुर रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में रविवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार 1 सितम्बर की दोपहर लगभग 1 बजे करीब पांच छह बाइक सवार हथियारबंद बदमाश कपड़े से मुँह ढके हुए शोरूम में घुसे। बदमाशों ने मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए बंदूक की नोक पर शोरूम से लगभग 5 करोड़ रुपये के बेशकीमती जेवरात लूट लिए और गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए।
जनपद सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम के मालिक पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। रविवार को शोरूम का सुरक्षा गार्ड छुट्टी पर था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं सर्राफा मंडल के अनुसार, इस क्षेत्र में यह पहली लूट की घटना नहीं है; करीब दो साल पहले भी इसी तरह की एक घटना हो चुकी है।
इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में दहशत फैला दी है, और सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जुटी है और बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

पी.एम.श्री.केंद्रीय विद्यालय बीरपुर मे पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार जांच शिविर का समापन

0

देहरादून।  पी. एम.श्री.केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में पांच दिवसीय भारत स्काउट एवम् गाइड राज्य पुरस्कार जांच शिविर का आज दिनांक 01.09.2024 को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस जॉच शिविर में देहरादून संभाग के 26 स्कूलों के लगभग 147 स्काउट एवं 26 शिक्षकों ने भाग लिया। पांच दिवसीय जांच शिविर में बच्चों से विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप करवाए गए एवम् उनकी स्काउट एवम् गाइड बनने की योग्यता की जॉच की गई। इस जांच शिविर में बच्चों की शिविर बनाना, कैंप की व्यवस्था करना, लॉग बुक जॉच, रस्सी से गांठ लगाना, फायर सेफ्टी एवं आपातकाल परिस्थिति में सहायता आदि क्षेत्रों में स्कॉउट की योग्यता की जांच की गई। कैम्प के दौरान बच्चों के खाने एवम् रहने की व्यवस्था विद्यालय में ही की गई, डॉ. सुकृति रैवानी, उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून सम्भाग विद्यालय में बच्चों के निरीक्षण हेतु उपस्थित हुई एवं उन्होंने बच्चों से जांच शिविर की गई व्यवस्था एवं विद्यालय की सफाई व्यवस्था की भूरि- भूरि प्रशंसा की करते हुए बच्चो को एक अच्छा नागरिक बनने का संदेश दिया सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह ने भी बीरपुर में चल रहे जांच शिविर का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।
कैंप के लीडर देवदत्त शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा इस पांचदिवसीय जांच शिविर का कार्यभार बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर की प्राचार्या बसन्ती खम्पा ने जांच शिविर में आये बच्चो को प्रेरित करते हुए कहा कि इस शिविर में बच्चों द्वारा अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। शिविर में भाग लेने वाले बच्चे भविष्य में अपने – अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। समापन धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप- प्राचार्या मनीषा मखीजा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या बसंती खंपा,उप प्राचार्या मनीषा मखीजा , भारत स्काउट एवं गाइड के एएसओ मनोज मलिक, एलओसी देवी दत्त शर्मा, एएलटी अनिल कुमार वर्मा, डीएम लखेडा, देवेंद्र सिंह,अरविंद कुमार,सुधांशु अग्रवाल, पीयूष निगम, प्रदीप पुंडीर, आर के गुप्ता,दीपमाला, रिक्की, अनुज चौधरी आदि स्कॉउट एवं गाइड के शिक्षक उपस्थित रहे।

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लोगों में आक्रोश, दुकानों में की तोड़फोड़

0

चमोली, जनपद के नंदानगर में सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। किशोरी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। घटना का पता चलने के बाद किशोरी के पिता ने इस संबंध में इसकी शिकायत नंदानगर थाने में की। घटना से स्‍थानीय लोगों में आक्रोश व्‍याप्‍त है। वह आरोपित को जल्‍दी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। नगर में आक्रोशित जनता ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और मुस्लिमों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पूरे नगर में रैली निकाली गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें सड़को पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।
घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। एसपी चमोली खुद मौके पर पहुंचे हैं, वहीं दुकानों में तोड़फोड़ को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है। आक्रोशित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
नंदानगर में किशोरी से छेड़खानी कै लेकर स्थानीय निवासियों मे आक्रोश है। नागरिकों ने नगर में‌ जुलूस निकालकर आरोपित सहित अन्य दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंका। मौके पर तनाव के बाद पुलिस अधीक्षक सहित भारी फोर्स तैनात है।

मास्टर्स खिलाड़ियों ने वॉकाथन कर किया पौधारोपण

0

देहरादून , देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में मास्टर्स खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के परिपेक्ष में गांधी पार्क से सांई बाबा मंदिर, राजपुर तक पैदल चलकर पौधारोपण किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई उम्र में लोगों की कार्य क्षमता को बढ़ाना एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वातावरण तैयार करना लोगों को जागृत करना था।

कार्यक्रम को संस्था के अध्यक्ष  अरुण कुमार सूद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
कार्यक्रम में  जितेन्द्र गुप्ता,  ललित चंद्र जोशी, जी 0एन0 पंत,  हीरा सिंह नेगी,  गंभीर सिंह पवार  नरेश नयाल,श्रीमती कांति देवी,  गिरीश पांडे  विक्रम सिंह यादव  प्रदीप सिंह कुकरेती सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य के साथ साथ शिक्षा, आध्यात्म के केन्द्र रूप में भी विकसित होगा काँचि कामकोटि शंकरा अस्पताल रतूडा

0

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- कांची कामकोटि शंकरा अस्पताल रतूडा उत्तरकांची परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति एवं आवश्यकताओं पर केंद्रित व्यापक सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है ।यह जानकारी देते हुए शंकरा अस्पताल प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ सदस्य पत्रकार श्यामलाल सुंदरियाल ने कहा कि कांची कामकोटि कांचीपुरम तमिलनाडु पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी विजेंद्र सरस्वती जी के पावन सानिध्य में श्री जयेंद्र सरस्वती स्वमिंगल गोल्डन जुबली धर्मार्थ ट्रस्ट कांचीपुरम द्वारा उत्तरकांची मठ परिसर रतूड़ा को सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक रूप से विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभिनव पहल की जा रही है। इसलिए क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की आवश्यकताओं पर केंद्रित व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। ताकि उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर क्षेत्र की आवश्यकताओं पर केंद्रित शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं को प्रभावी आकार दिया जा सके ।उन्होंने स्थानीय जनसमुदाय से व्यापक सर्वेक्षण कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज करने कि अपील करते हुए कहा कि जगदगुरु शंकराचार्य द्वारा उत्तरकांची मठ परिसर के समुचित विकास के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच विभिन्न क्षेत्रों के उपलब्धि परक विशेषज्ञों में कांची शंकरा अस्पताल रतूड़ा के संस्थापक ट्रस्टी रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट ऑन रिकार्ड्स कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टी . वी. शिवशंकरण, के.स्वामीनाथन, एम .एस. आनंद,और एस. के. विश्वनाथन की पांच सदस्यीय टीम गठित की है। कार्यशाला में इस अवसर पर शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं से जुड़े सामाजिक और डाटा विश्लेषण से जुड़े विशेषज्ञ कारण थपलियाल एवं प्रवंधन समिति के सदस्य श्यामलाल सुंदरियाल ने सर्वेक्षण टीम के सदस्यों को डाटा संग्रहण से जुड़ी बारीक प्रक्रिया और आवश्यकता एवम महत्व पर गहराई से प्रकाश डालते हुए , सर्वे टीम के सदस्यों से सटीक एवम समुचित आंकड़े एकत्र करने पर जोर दिया।इस अवसर पर सर्वे टीम के प्रभारी पीतांबर थपिलयाल, राकेश भंडारी,, सुशीला पवांर, विजया देवी,विहारीलाल एवम महेश चंद्र आदि उपस्थित थे।।

जनपद में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के उद्देश्य से जिला अस्पताल चंपावत में मुख्यमंत्री ने किया सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण

0

चंपावत, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 5 करोड़ 18 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि से स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया । इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही मरीजों को बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श जनपद बनने की ओर जिला चंपावत तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनपद में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा से जहां एक ओर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी वही आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना भी एक कदम और अग्रसित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल लगातार आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित अस्पताल बन रहा है। सीटी स्कैन मशीन संचालित होने के बाद जनपद के मरीजों को बाहरी जनपदों के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा अपने ही जिले में प्राप्त होगी। उन्होंने कहा की जिला अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है तथा जिन चिकित्सकों/विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है, उनकी भी शीघ्र तैनाती की जाएगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए कहीं अन्यंत्र नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा जनपद में क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र में पलायन रुकेगा एवं सीमांत क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण*- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तराखंड

0

देहरादून, राष्ट्रीय पोषण माह 1-30 सितम्बर 2024 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत “हेल्थ थीम पार्क” का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में थीम पार्क का अनावरण कुपोषण से सामान्य श्रेणी का सफर तय करने वाले बच्चों द्वारा किया गया।

हेल्थ थीम पार्क का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों, योजनाओं आदि से निरंतर अवगत कराना है। थीम पार्क में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, संपूर्ण टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका और मोटे अनाज आदि विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इस पार्क में विभिन्न फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के प्रतीकात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे लोग पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. ने अपने संबोधन में कहा, “यह पार्क न केवल एक कलात्मक प्रस्तुति है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं पोषण के महत्व को समझाने का एक माध्यम भी है। यह एक जागरुकता का ऐसा माध्यम है जो निरंतर और लंबे अंतराल में स्थापित रहेगा साथ ही इसके संदेश समुदाय को प्रभावित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि, हमारे लिए गर्व एवं उल्लास का विषय है कि थीम पार्क का अनावरण उन छोटे बच्चों द्वारा किया गया जो कि प्रेरणास्रोत है जिन्होंने कुपोषण की श्रेणी से सामान्य श्रेणी का सफर तय किया है। यह बच्चे हमारे लिये रोल मॉडल हैं, इनके कर कमलों से थीम पार्क का अनावरण करा कर हमने यही संदेश देने का प्रयास किया है।

मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश भर में सभी हितधारकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। इस साल पोषण माह की थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” है। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत, जन्म के बाद पहले छह महीने तक केवल स्तनपान, उम्र के हिसाब से पूरक आहार की आदतें और एनीमिया की रोकथाम-प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रदेश भर में अभियान संचालित किए जाएंगे।

डॉ. तारा आर्या, स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य लोगों में पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने इस थीम पार्क की सराहना की और इसे एक अनूठी पहल बताया, जो लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सहायक रहेगा।

कार्यक्रम में डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा सलाहाकार एसएचआरसी सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। थीम पार्क में प्रदर्शित फाइबर स्कल्पचर्स को देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

रिमझिम बूंदों के साथ कत्थक कार्यशाला सप्ताह का हुआ समापन

0

देहरादून(दीपिका गौड़), सुर लहरों संगीत संरचना द्वारा कत्थक नृत्य कार्यशाला का शनिवार को समापन कार्यक्रम श्रेष्ठ प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। ख्याति प्राप्त कत्थक गुरू पं० दीपक महाराज के निर्देशन में कत्थक नृत्य कार्यशाला अमन्त्रित की गयी। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त परीक्षार्थियों एवं दिल्ली से आये वरिष्ठ कत्थक गुरूओं ने एक से बढकर एक श्रेष्ठ प्रस्तुतियों से दर्शकों को बार-बार तालियां बजाने को उत्साहित किया।

एक पखवाडे तक चले इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् जगदीश बाबला, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कलाकार ज्ञानेन्द्र कुमार, संस्था के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य उत्पल सामंत, ख्याति प्राप्त कत्थक गुरू (नृत्य सम्राठ बिजू महाराज के सुपुत्र) पंडित दीपक महाराज द्वारा सामूहिक रूप से माँ सरस्वती, नृत्य सम्राट पंडित विरजू महाराज, कत्थक गुरू मधुकर आनन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
प्रथम सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों द्वारा कार्यशाला के दौरान तैयार श्रेष्ठ प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गयी। सभो प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। द्वितीय सत्र में दिल्ली से गये कत्थक नृत्यांगनाओं सुनैना शर्मा द्वारा ठुमरी सब बना ठन आई श्याम, की शानदार प्रस्तुत दी गयी। शुभम केसरी ने सुन्दर तीन ताल, आमद, थाट, परन आमद की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। मोमिता घोष द्वारा अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के माध्यम से गुरू प्रणाम, पंचम सवारी ताल आदि श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, आरियब द्वारा शिव वन्दना (कत्थक गुरू मधुकर आनन्द द्वारा रचित) तीन ताल की शानदार प्रस्तुत दी गयी। पं० दीपक महाराज द्वारा नवरस की श्रेष्ठ प्रस्तुति, मयूर की गत, माखन चोरी, उपज, ठुमरी (कान्हा देखों ठाणे हैं, बृज की ओर) आदि श्रेष्ठ प्रस्तुतियों से अपनी कत्थक पकड एवं श्रेष्ठता का आभास कराया, जिसकी सभी लोगों ने खडे होकर करतल ध्वनि से उनका अभिनन्दन किया।
विदित हो कि पं० दीपक महाराज नृत्य सम्राठ बिर्जू महाराज के कुल दीपक होने के साथ-साथ जहां कत्थक नृत्य के श्रेष्ठ गुरु है, वहीं पण्डित जी तबला, गायन, पखावज आदि वाद यन्त्रों पर भी अपनी अच्छी पकड रखते है। आपको इन्द्राप्रिय दर्शनी एवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अपने संबोधन में पं० दीपक महाराज ने कत्थक की बारीकियों के साथ-साथ नवरसों का श्रेष्ठ प्रदर्शन भी प्रस्तुत कर अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन का परिचय कराया।
कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ने देहरादून में अपने श्रेष्ठ निर्देशन मे कत्थक में अपना समय देने पर पंडित दीपक महाराज का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि पर्यावरण विद् जगदीश बाबला ने पं० दीपक महाराज द्वारा कार्यशाला के माध्यम से देहरादून में सप्ताहिक नृत्य प्रशिक्षण प्रारम्भ करने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए नृत्य सम्राट बिरजू महाराज की देहरादून में नृत्य कला आश्रय प्रारम्भ करने की इच्छा पूर्ण करना बताया तथा रिमझिम बरसात में भी पूरे उत्साह के साथ नृत्य प्रस्तुतियां देने पर कत्थक के प्रति सभी ने अति उत्साह को प्रदर्शित करता है, जिसके उपरान्त पं० दीपक महाराज को प्रतीक चिन्ह से भी सम्मानित किया गया।
अंत में संस्थान के अध्यक्ष / प्रधानाचार्य उत्पल सामंत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में श्रेष्ठ प्रदर्शन/संगत पर पं० मधुरेम भट्ट तबला, सौरभ चौहान गायन एवं दिनेश तुलसी भट्ट सितार को प्रतीक चिन्ह पदान कर सम्मानित किया गया। पं० दीपक महाराज को अपने कीमती समय में से समय निकाल कर कार्याशाला का निर्देशन करने पर शॉल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

सामाजिक न्याय, निष्पक्षता और समानता को बढ़ावा देता है : दीपा कौशलम

देहरादून, दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से भारतीय संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर आज अपराह्न 4ः30 बजे भारतीय संविधान के कुल दस एपिसोड की श्रंखला के पांचवे एपिसोड का प्रदर्शन सभागार में उपस्थित लोगों के मध्य किया गया। ज्ञातव्य है कि इस संविधान धारावाहिक का निर्देशन सुपरिचित फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल द्वारा किया गया है।
सामाजिक न्याय समाज के विविध पहलुओं में निष्पक्षता और समानता पर और महिलाओं के सन्दर्भ में अपनी बात रखते हुए वक्ता के तौर पर महिला अधिकार कार्यकर्ता दीपा कौशलम ने कहा कि सामाजिक न्याय, समाज के कई पहलुओं में निष्पक्षता और समानता को बढ़ावा देता है। उदाहरण के लिए, यह समान आर्थिक, शैक्षिक और कार्यस्थल के अवसरों को बढ़ावा देता है। यह व्यक्तियों और समुदायों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होनें आगे कहा कि लंदन में मानसिक स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विविधता के एमेरिटस प्रोफेसर दिनेश भुगरा कहते हैं सामाजिक न्याय का उद्देश्य एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है जो न्यायपूर्ण और समतामूलक हो, जिसमें विविधता को महत्व दिया जाए, अपने सभी सदस्यों को उनकी विकलांगता, जातीयता, लिंग, आयु, लैंगिक रुझान या धर्म के बावजूद समान अवसर प्रदान किए जाएं तथा उनके मानवाधिकारों के लिए संसाधनों और समर्थन का उचित आवंटन सुनिश्चित किया जाए। दीपा कौशलम ने जोर देकर कहा कि संसाधनों का पुनर्वितरण, हाशिये पर पड़े समूहों की मान्यता और साथ में व्यक्तियों और समूहों की भागीदारी सामाजिक न्याय के मुख्य तीन आयाम हैं।
जन संवाद समिति के प्रमुख सतीश धौलाखंडी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगे भी संविधान पर आधारित हर माह दो एपिसोड इसी तरह सिलसिले वार प्रस्तुत किये जा रहे हैं और यह सामान्य जनों के लिए ज्ञानवर्धक व महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में आजादी व संवैधानिक मूल्यों पर जागरूकता लाने हेतु जनगीतों का गायन भी किया गया। पहला जनगीत ’देश मे गर बेटियाँ मायूस हैं नाशाद हैं’ कमला भसीन का दूसरा ’औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढता जायेगा’ कमला भसीन का व तीसरा ’ढाई आखर प्रेम का पढने और पढाने आये हैं’ ओम प्रकाश नदीम का लिखा था। इसका गायन सतीश धौलाखंडी और कोरस गायन में साथ धीरज रावत, अनिता नौटियाल, विनीता रितुनजया ,अमित बहुखंडी,सैयद ईखतेदार, गायत्री टम्टा और वी. के. ने दिया।
कार्यक्रम के आरम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन इप्टा के उत्तराखण्ड अध्यक्ष डॉ. वी. के. डोभाल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सचिव,उत्तराखंड शासन, विभापुरी दास, हरिओम पाली,सुंदर बिष्ट,मेघा विल्सन, मनोज कुमार,हर्षमनी भट्ट, राकेश कुमार , अवतार सिंह,सुरेंद्र सजवाण, जगदीश बाबला, कुलभूषण नैथानी, सहित शहर के अनेक रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, सहित दून पुस्तकालय के कुछ युवा पाठक उपस्थित रहे।

 

जल संस्थान के 2500 कर्मियों के लिए सरकार कोई रास्ता निकाले : अभिनव थापर

जल संस्थान के 2500 कर्मियों के लिए सरकार कोई रास्ता निकाले: थापर - Khabar  Sansar News
देहरादून, जल संस्थान मुख्यालय पर जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ का धरना प्रदर्शन 26वें दिन कार्मिक अनशन का 20वें दिन भी मुख्य महाप्रबंधक जल भवन नेहरू कॉलोनी में जारी रहा, लेकिन विभाग से अभी तक कई वार्तायें हुई जो की विफल रही, इधर श्रमिक संगठन अपनी एक सूत्रीय मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने एलान किया।
शनिवार को धरने के 26वें दिन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने धरना स्थल पहुंच कर अपना समर्थन दिया और कहा कि उत्तराखंड सरकार सिर्फ युवाओं के साथ रोजगार में धोखा कर रही है, विधानसभा बैकडोर भर्ती में अपने रिश्तेदारों को बिना नियम लगा दिया और 20-25 वर्षों से काम कर रहे 2500 से अधिक कर्मचारियों के लिये नियम बनाने में दिक्कत हो रही है। राज्य सरकार को इन कर्मचारियों के शोषण को बंद कर , सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा अतः इन कर्मचारियों के लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए।
पार्षद अमित भंडारी ने कहा कि जल संस्थान कर्मचारियों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए व इनको सरकारी स्वीकृत मानदेय मिलना चाहिए। आज धरना प्रदर्शन में बहुत संख्या में उत्तराखंड की विभिन्न जिलों से भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।
धरने में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ पार्षद अमित भंडारी, संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, बलबीर पायल, प्रवीण बोहरा, चंद्रमोहन खत्री, आशीष द्विवेदी, सुरजीत डोबरियाल, आदि उपस्थित रहे।

 

महिला सुरक्षा मुद्दे पर सरकार फेल, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

देहरादून, इन दिनों पूरे देश में महिलाओं पर किए जाने वाले अत्याचारों को लेकर भारी जनाक्रोश देखा जा रहा है। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद महाराष्ट्र और यूपी ही नहीं उत्तराखंड़ में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिन्हें लेकर आम जनमानस में भारी नाराजगी है तथा विपक्ष कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सड़कों पर है।
राजधानी दून से लेकर चमोली, कोटद्वार, अल्मोड़ा तक आज आम जनता और कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर धरने प्रदर्शन व सरकार के पुतले फूंके।
राजधानी दून में महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व तमाम नेताओं ने सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उनका कहना है कि उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर आईएसबीटी पर बस में नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा रुद्रपुर में एक महिला नर्स के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या के बाद अब अल्मोड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिक से छेड़छाड़ जैसे अनेक तमाम मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। जो सरकार की असफलता का सबूत है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महिला अपराधों में वृद्धि इसलिए हो रही है क्योंकि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और खुद भाजपा के नेताओं की संलिप्तता इन मामलों में रही है।
उधर कोटद्वार में प्रदर्शन के दौरान बलवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार को इन तमाम मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों को सजा दिलानी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने का ढोल पीट रही है लेकिन पहाड़ की बहू—बेटियों को बहला फुसला कर उनकी इज्जत आबरू से अभी भी खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पहले भाजपा मुख्यमंत्री बदलने और पेपर लीक मामलों के लिए मशहूर थी अब उसमें महिला अपराध और जुड़ गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि बेटी बचाओ का नारा छोड़कर वह महिला और बेटियों के लिए जमीन पर उनकी सुरक्षा के लिए काम करके दिखाएं अन्यथा वह और उग्र आंदोलन पर मजबूर होंगे।