Monday, June 23, 2025
Home Blog Page 198

पहली बार डिजिटल तकनीक से 50 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी गढ़वाल की ऐतिहासिक भव्य रामलीला : अभिनव थापर

0

दून में “भव्य रामलीला” का शारदीय नवरात्रों में 3 से 13 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा मंचन”*

देहरादून (दीपिका गौड़), श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी) द्वारा गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी – पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुर्नजीवित करने का संकल्प लिया है और इस हेतु देहरादून के टिहरी-नगर के आजाद मैदान, टिहरी नगर, निकट बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी रोड़ में 11 दिन की ‘ भव्य रामलीला ‘ का मंचन शारदीय नवरात्रों में 3 से 13 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा।
श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा की गढ़वाल की ऐतेहासिक राजधानी रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी की रामलीला 1952 के ‘आजाद मैदान’ में 2002 तक टिहरी के डूबने तक होती रही और टिहरी के जलमग्र होने के बाद देहरादून में इसको 21 वर्षो बाद भव्य रूप से 2023 में पुनर्जीवित किया गया और साल 2023 आयोजित भव्य रामलीला में विशेष आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार लेजर शो व डिजिटल लाइव टेलीकाॕस्ट का प्रसारण किया गया था जिससे विभिन्न माध्यमों के द्वारा हमारे रामलीला मंचन को 2023 में रिकॉर्ड 10 लाख लोगों तक पहुंचने में सफलता पाई।
इससे गढ़वाल के इतिहास को भव्य रूप से पुनर्जीवित करने का मौका मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मनोरंजन से अपने इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

*डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से होगा प्रसारण :*

इस बार रामलीला में विशेष आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से रामलीला मंचन का प्रसारण को 50 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जाएगा। तकनीक में डिजिटल स्क्रीन व अन्य डिजिटल. टेक्नोलॉजी के माध्यम से मंचन की व्यवस्था की जाएंगी। कलाकारों में मूलरूप से उत्तरकाशी निवासी अनिल नौटियाल भटवाड़ी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश आदि कई प्रसिद्ध रामलीलाओं के अनुभव के साथ राम का पात्र निभाएंगे और साथ ही गढ़वाली फिल्मों की प्रसिद्ध गायिका “प्यारी निर्मला” फेम शिवानी नेगी और “कान्हा रे कान्हा” फेम पूनम सकलानी जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी इस रामलीला में अभिनय करेंगे।

उल्लेखनीय है की देहरादून स्थित ” टिहरी नगर ” में रामलीला आने वाले शारदीय नवरात्रों में 03 अक्टूबर 2024 से भव्य रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमे गढ़वाल के टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, कुमाऊं, मैदानी व उत्तराखंड से बाहर के कई क्षेत्रों के लोग डिजिटल प्रसारण हेतु संपर्क कर रहे है। संस्कृति और तकनीक के अद्भुत संगम की ऐसी भव्य रामलीला का उत्तराखंड के प्रमुख क्षेत्र गढ़वाल, कुमाऊं व उत्तराखंड से बाहर के क्षेत्र में विभिन्न डिजिटल माध्यम से 50 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचने वाली या उत्तराखंड की पहली रामलीला होगी।
इस रामलीला में चौपाई, कथा, संवाद,मंचन आदि सब गढ़वाल की 1952 से चली आ रही प्रसिद्ध व प्राचीन रामलीला के जैसा ही होगा, जिससे गढ़वाल के लोगों का अपनत्व देहरादून में भी जुड़ा रहे। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अभिनव थापर, सचिव अमित पंत, शिव प्रसाद नौटियाल, गिरीश चंद्र पांडेय, नरेश कुमार, मनोज कुमार जोशी, शिवानी नेगी, पूनम सकलानी, उर्मिला पंत, गुड्डी थपलियाल, अजय पैन्यूली, बसंती जिल्दियाल आदि ने भाग लिया।

दून में प्रदेश महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद

0

“रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हुईभतीखी नोंकझोंक एवं धक्का मुक्की”

“कई प्रदर्शनकारीे बैरीकैडिंग पर चढ़़ गये और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये”

देहरादून(एल मोहन लखेड़ा), महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, अत्याचार एवं उत्पीड़न के विरोध में उत्तराखण्ड़ महिला कांग्रेस ने राजधानी दून में जोरदार नारेबाजी के बीच रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। लेकिन पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया।इस दौरान रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक एवं धक्का मुक्की हुई और कई प्रदर्शनकारीे बैरीकैडिंग पर चढ़़ गये और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये।

*केन्द्र और राज्य सरकार अंकिता हत्याकाण्ड में संलिप्त लोगों को दे रही संरक्षण : ज्योति रौतेला*

उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता भुवन कापड़ी पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, हीरा सिंह बिष्ट सहित पूरे प्रदेश से महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के सैकड़ों वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने तथा दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने तथा रिसॉर्ट में आने वाले वी.आई.पी. के नाम का खुलासा करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना थी। जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक नजीर साबित होती, परन्तु अंकिता के बलात्कार एवं हत्या में स्वयं भाजपा के नेताओं के नाम आने के कारण आजतक उत्तराखण्ड की बेटी और उसके परिवार को न्याय नही मिल पाया है।
ज्योति ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लगातार इस हत्याकाण्ड में संलिप्त लोगों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा आंखिर भाजपा की केन्द्र सरकार सीबीआई जॉच करने से क्यों कतरा रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के काले करतूत किसी से छुपे नही है। उन्होंने भाजपा के बलात्कारी नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पूर्व सासंद ब्रजभूषण, पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह सैनी, भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, सासंद मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व मंत्री चिन्मयानन्द, पूर्व विधायक रामदुलार गौर, भाजपा नेता कन्हैया लाल मिश्रा, पद्यराजन, सक्षम पटेल, विनोद आर्य, पुलकित आर्य जैसे भाजपा के नेताओं ने देश को शर्मसार करने का काम किया है। उन्होंने कहा इसी प्रकार उत्तराखण्ड में भी जितने भी महिलाओं के साथ छेडछाड, बलात्कार हुए हैं उनमें अधिकतर भाजपा के लोग संलिप्त हैं।

*पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी
राज्य में कानून व्यवस्था : माहरा*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उपरान्त जिस प्रकार रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया गया है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है।
उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती है। उन्होंने राज्य से आये हुए महिलों का आह्वान करते हुए कहा कि अब आपकी महत्पूर्ण जिम्मेदारी है कि जहॉ-जहॉ भी बेटियों व महिलाओं के साथ अत्याचार और अन्याय होगा आपको स्वयं उनकी ढाल बनकर रक्षा करनी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार कानून बनाने का हवाला देकर अपने नेताओं को बचाने का काम कर रही है। आप सबको भाजपा नेताओं से सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा मंहगाई आसमान छू रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नये-नये हथकण्डे अपना रहे है देश की जनता को ध्यान भटकाने का काम कर रहे है।

*अंकिता को न्याय दिलाने के लिये सदन से लेकर सड़क तक लड़ती रहेगी कांग्रेस : आर्य*
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य सरकार ने अकिता हत्याकाण्ड के सबूतों को नष्ट करने का काम किया हैै। अंकिता हत्याकाण्ड जैसे जघन्य अपराध राज्य में महिला सुरक्षा के लिए गम्भीर चिन्ता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार सदन से लेकर सड़क तक लड़ती रहेगी जब तक कि उसको न्याय नही मिल जाता। उन्होंने कहा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण आज भी महिलाओं के साथ बलात्कार और अत्याचार की वारदातें लगातार बढ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता की निर्मम हत्या होने बावजूद भी अपराधी को इतना वक्त दिया गया कि वह साक्ष्य मिटा सके, एक महत्वपूर्ण साक्ष्य बुलडोजर से तोड़कर नष्ट कर दिया गया। जहां सीसी टीवी कैमरा सहित कई साक्ष्य कोर्ट में महत्वपूर्ण हो सकते थे।
अपराधियों के मोबाइल और उनके संरक्षकों के मोबाइल गायब बताए गये। अपराधियों को पुलिस रिमांड में लेने में जान बूझकर विलंब किया गया। पोस्ट मार्टम में महिला डॉक्टर को सम्मिलित न करना भी केश को कमजोर करने की साजिश थी। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की थी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेता के पुत्र का रिसॉर्ट होने के कारण राज्य सरकार द्वारा शुरूआत से ही इस जघन्य अपराध की घटना पर पर्दा डालने का काम किया गया। सरकार के दबाव में पहले राजस्व पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली की गई तथा इसके उपरान्त रेगुलर पुलिस द्वारा 19 सितम्बर, 2022 को लापता हुई युवती की चार दिन तक भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि जब कभी भी ऐसी घटना होती है तो उस स्थान को सील कर दिया जाता है परन्तु रात के अंधेरे में सबूतों को नष्ट करने का काम किया गया। जिस वीआईपी के नाम पर अंकिता हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया उसके नाम का भी खुलासा करने में सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि भाजपा शासन में प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है। आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उपनेता भुवन कापड़ी ने कहा कि इन 8 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की राज्य सरकार पूरी तरह फेल हुई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ना तो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को ही कम कर पा रही है और ना ही बेरोजगारों को रोजगार दे पा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी पेपर लीक हुए हैं उनमें अधिकतर भाजपा के नेताओं को नाम आया है। परन्तु कार्यवाही के नाम राज्य सरकार द्वारा लीपापोती की गई है। भाजपा ने पेपर लीक कर अपने चहेतों की नियुक्ति करने के लिए बेरोजगारों युवाओें के हक में डांका डालने का काम किया है।
पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विरोधी दल के नेताओं के डराने धमकाने का काम करती है। परन्तु हम डरने वाले नही हैं चाहे भाजपा कुछ भी कर ले। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर स्वयं अपने हक की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा भाजपा ने देश की जनता साथ जो वादे किये थे आजतक पूरे नही किये हैं। इनका काम झूठ बोलकर अपना स्वार्थ को सिद्व करना है। पर अब देश की जनता इन्हें भलीभॉति समझ चुकी है।

प्रदर्शन में यह रहे मौजूद :
प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, आशा मनोरमा डोबरियाल, नन्दा बिष्ट, मोहन काला, बिरेन्द्र रावत, गुल मोहमद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफतारी दी और सभी कांग्रेसजनों को पुलिस लाईन रेसकोर्स ले जाया गया।
इस असवर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकानत धस्माना, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ढौडियाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, मीना रावत, निधि नेगी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, सुनीता प्रकाश, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नन्दा बिष्ट, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, नीलम रावत, खष्टी बिष्ट, शीशपाल सिंह बिष्ट, रेखा सोनकर, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, लालचन्द शर्मा, शोभा बिष्ट, रेखा सोनकर, खजान गुड्डू, दर्शन लाल, बिरेन्द्र रावत, संग्राम सिंह पुण्डीर, राधा बिष्ट, गीता पंवार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीश नागपाल, आशा रावत, मुन्नी तिवाडी, अंशुल त्यागी, नीलम रावत, जया कर्नाटक, प्रदीप पाल, अनुराधा तिवाडी, बिरेन्द्र पंवार, राकेश सिंह मियां, रोबिन त्याबी, बन्टू भट्ट, जितेन्द्र चौधरी आदि सैकडों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया सतपाल महाराज का जन्मदिन, केदारनाथ में की पूजा अर्चना

0

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ काबीना मंत्री विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरू श्री सतपाल महाराज जी के जन्म दिवस पर भाजपा जिला संगठन रुद्रप्रयाग ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बाबा श्री केदारनाथ जी से उन के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की । केदारनाथ में उनके दीर्घायु के लिये पूजा अर्चना की गयी।
आध्यात्मिक गुरु व कैविनेट मंत्री सतपाल महराज जी के जन्मदिन पर केदारनाथ में मुख्य पुजारी श्री शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, एवं मन्दिर समिति के अधिकारी कर्मचारी प्रदीप सेमवाल नितिन पोस्ती एवम अरविंद शुक्ला जी के द्वारा सतपाल महाराज जी की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार,विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट ने एक संयुक्त बयान ने कहा कि श्री सतपाल महाराज समग्र विकास के संवाहक है। वे एक राजनेता के साथ साथ विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु भी है। जहां राजनेता के रूप में रुप मे वे जनसेवा कर रहे है । वही विश्व भर में आध्यात्म का ज्ञान देकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है। हमें सदा ऐसे विश्वव्यापी महान व्यक्तित्व का मार्गदर्शन मिलता रहे।
शुभकानाएं देने वालो में श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कपरवान, विक्रम कंडारी,पूर्व ज़िला जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,शकुंतला जमवान , दिनेश उनियाल,पूर्व मंत्री अशोक खत्री, बीना बिष्ट ,डॉ आशुतोष किमोठी , दिनेश बगवाड़ी ,जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट , विनोद देवशाली, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम पटवाल , चंडी प्रसाद भट्ट , भाजपा के वरिष्ठ , आचार्य शिव प्रसाद मंगाई , वीरेंद्र बिष्ट ,अशोक खत्री , बीना बिष्ट , एवं ममता नोटियाल , अरुण चमोली,कुलदीप नेगी आजाद , दरम्यान जख्वाल , अध्यक्ष नगर पंचायत केदारनाथ सलाहकार समिति देवप्रकाश सेमवाल , निर्वतमान अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल , निर्वतमान अध्यक्ष नगर पंचायत विजय राणा, ब्लॉक प्रमुख उखीमठ श्वेता पांडेय ,विकास डिमरी , जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल , बुद्धिबल्लभ थपलियाल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीएम ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन

0

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का विमोचन किया। अनिल रतूड़ी ने यह पुस्तक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने संस्मरण एवं अनुभव के आधार पर लिखी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनिल रतूड़ी द्वारा इस पुस्तक के माध्यम से एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने सेवाकाल के संस्मरणो, अनुभवों और चुनौतियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता दोनों में एक समान रहना स्थितप्रज्ञ है। यह पुस्तक सेवा में आ रहे लोगों को निर्णय लेने में मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा जब हमें एहसास होता है कि धरा पर कोई हमारा साथ देने वाला नहीं, तब हम धरातल से ऊपर उठकर सीधे प्रभु से संबंध वाली स्थिति में आते हैं, यह भी स्थितप्रज्ञ है। ऐसा प्रभु की कृपा से ही संभव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल रतूड़ी ने एक सफल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्य किया। रतूड़ी दंपति ने अपने कार्यों और व्यवहार से उत्तराखण्ड में ही नहीं बल्कि देश में अपना एक विशेष स्थान बनाया। दोनों ने साधारण रहते हुए जनहित में असाधारण कार्य कर अपनी अलग साख बनाई।
अपने सेवाकाल के दौरान अनिल रतूड़ी ने अनेक बार कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य में कर्म करते हुए अपने मन को शांत रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का गुण होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस के पास शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की बड़ी चुनौती होती है। हर चुनौती का सामना करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संयम का होना भी जरूरी होता है।
यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें अनेक उतार-चढ़ाव और चुनौतियां आती हैं, इसमें विपरीत परिस्थितयों में नैतिकता और धैर्य बनाये रखना जरूरी है। आज पुलिस के पास आधुनिक तकनीक है। पहले सीमित संसाधन होते हुए भी पुलिस को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।
‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ पुस्तक के लेखक अनिल रतूड़ी ने कहा इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने पुलिस अधिकारी के रूप में साढ़े तीन दशक के अनुभव के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण संस्मरणों, अनुभवों और चुनौतियों का वर्णन करने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को जो शक्तियां दी गई हैं, मानव कल्याण के लिए उनका सदुपयोग करना आवश्यक है। इस पुस्तक के माध्यम से यह प्रयास किया गया है कि हमारे नये अधिकारी कैसे चुनौतियों का सामना कर धैर्य से अपने कार्यपथ पर आगे बढ़े और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य कि सफलता में केवल एक व्यक्ति की भूमिका नहीं होती है, उसमें अनेक लोगों का योगदान होता है।
कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि ऐसी धारणा होती है कि अगर वर्दी है तो स्थितप्रज्ञ नहीं हो सकता है और अगर स्थितप्रज्ञ जो है वो वर्दी नहीं पहन सकता है। अनिल रतूड़ी ने इस मिथक को अपने जीवन के प्रेरणादायी यात्रा से तोड़ा है कि वर्दी में स्थितप्रज्ञ रहा जा सकता है।
उन्होंने कहा अनिल रतूड़ी के लेखन शैली में में टी.एस. इलियट का प्रभाव दिखता है। सुख, दुःख, जोश में और अपने उतार-चढ़ाव वाले जीवन में एक तरह व्यवहार करने वाला व्यक्ति स्थितप्रज्ञ है।
उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने बताया है कि एक पुलिस अधिकारी की जिंदगी तलवार की धार की तरह है। चक्रव्यूह के अन्दर आ गये और उसे तोड़ दिया तो भी विजित कहलायेंगे वो जरूरी नहीं है, नहीं तोड़ा तो असफल तो आप कहलायेंगे ही। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मांगल गीत गाया।
इस अवसर पर डीजीपी अभिनव कुमार, पूर्व मुख्य सचिव एन. रविशंकर, साहित्यकार एवं पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पाण्डे, शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें अधिकारी: स्वाति एस. भदौरिया

0

 

– राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन

देहरादून, , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें अधिकारी यह बात श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की दो दिवसीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जनपदीय समीक्षा बैठक के दौरान कही। समीक्षा बैठक का आयोजन देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में किया गया।

मिशन निदेशक द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड की कार्ययोजना के अन्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों हेतु समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित कर कार्यदायी सस्थाओं के साथ समय-समय पर बैठक करते हुए प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग व एम.ओ.यू. के अनुसार समयान्तर्गत कार्यों को पूर्ण कर विभाग को यथाशीघ्र हस्तगत कर लिया जाए ताकि इनका संचालन जनकल्याण हेतु किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रस्ट्रचर मिशन (PM-ABHIM) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण एवं महत्वकाक्षी योजना है। जिसके अन्तर्गत क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सी.सी.बी.), डिस्ट्रीक्ट इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (डी.आई.पी.एच.एल.) एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता को मॉनिटर करने के निर्देश दिए एवं जिन बी.पी.एच.यू. के निर्माण पूर्ण कर लिए गये है उन्हें शीघ्र संचालित किया जाए। साथ ही प्रस्तावित सी.सी.बी., डी.आई.पी.एच.एल. एवं बी.पी.एच.यू. के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की सूचना जल्द प्रेषित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत बी.पी.एच.यू. एवं सब सेन्टर के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता को मॉनिटर करने व नवनिर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की सूचना प्रेषित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिए।
सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 8 जनपदों द्वारा सिकल सेल की स्क्रीनिंग पूर्ण कर ली गई है, शेष 5 जनपदों को आगामी 15 दिवसों में स्क्रीनिंग पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान आशा (Accredited Social Health Activist) कार्यकर्ताओं के कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य में तैनात आशाओं के संवेदीकरण हेतु आदेशित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने हेतु आशाओं की अहम भागीदारी है जिस हेतु यह सुनिश्चित किया जाए कि आशाओं का संवेदीकरण किया जाए, जिससे कि आम जनमानस तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों की समस्त जानकारी पहुंच सके।
बैठक के दौरान उच्च स्तर से राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टी.बी. मुक्त पंचायत अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा चिन्हित जनपदों को सम्मानित किया जाने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान मानव संसाधन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मौजूदा पद के सापेक्ष जल्द ही रिक्त पदों को भरने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जनपदों में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या, प्रशिक्षण और उनकी तैनाती की स्थिति की जांच की जाए।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और उनकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन मिशन निदेशक द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों की जानकारी व उनके लाभ आम जनमानस तक प्रचारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में डॉ नरेंद्र शर्मा निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा सलाहाकार एसएचआरसी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समस्त जनपद, सहायक निदेशक एन.एच.एम. सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सौगात- केदारनाथ-रामबाड़ा- रैकाधार- चौमासी पैदल मार्ग के लिए ₹40 लाख की स्वीकृति

0

रुद्रप्रयाग- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा 2024 को सुचारू रखने हेतु चौमासी- रैकाधार- रामबाड़ा प्रथम फेज 02 किलो मीटर पैदल मार्ग का मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जाने हेतु 40 लाख की स्वीकृत किए गए हैं। इस के अतिरिक्त जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत जवाड़ी बाई पास पर श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पुलिस चैक पोस्ट के समीप अस्थाई फेब्रिकेशन हटमेण्ट एवं शौचालय निर्माण हेतु 18 लाख की स्वीकृति दी गई गई।
ज्ञात हो कि इसी सप्ताह मुख्यमंत्री ने केदारघाटी के लिए ₹56.30 लाख की राहत राशि की स्वीकृति कि थी, जो कि लिंचोली से सोनप्रयाग तक पैदल तथा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न प्रभावित व्यवसायियों को राहत राशि के रूप में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में प्रभावित व्यवसायियों के लिए पूर्व में भी ₹09 करोड़ 08 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

पिथौरागढ़ को हरा महिला UPL के फाइनल में पहुंची मसूरी

0

देहरादून। महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग में मसूरी थंडर्स ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पिथौरागढ़ हरिकेंस को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर दी है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में नैनीताल एसजी पाइपर्स और मसूरी के बीच खिताबी मुकाबला होगा। शुक्रवार को खेले गए नॉकआउट मुकाबले में पिथौरागढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में ही झटका झेले। ओपनर अनन्या मेहरा को गरिमा बिष्ट ने शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद मुस्कान कुमारी ने समझदारी से बल्लेबाजी की, जबकि नीलम भारद्वाज ने तेजी से रन बनाने का जिम्मा उठाया। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हुई, लेकिन मुस्कान 11वें ओवर में रुद्रा शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गई। उन्होंने 33 गेंदों में 32 रन बनाए। अंतिम पांच ओवरों में पिथौरागढ़ ने पांच विकेट खो दिए, जिससे उनकी रनगति धीमी पड़ गई। नीलम अपना अर्धशतक पूरा करने से मात्र दो रन से चूक गईं, उन्होंने 44 गेंदों में 48 रन बनाए। पिथौरागढ़ ने निर्धारत ओवर में सात विकेट खोकर 119 रन का स्कोर खड़ा किया। मसूरी के लिए कप्तान मानसी जोशी और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट लिए। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी थंडर्स की सलामी बल्लेबाज शगुन चौधरी और अंजलि गोस्वामी ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। छठे ओवर के अंत तक उन्होंने बिना विकेट गंवाए टीम का स्कोर 40 रन तक पहुंचा दिया था। हालांकि, अगले ही ओवर में पिथौरागढ़ की नीलम भारद्वाज ने शगुन चौधरी का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिन्होंने 26 गेंदों में 27 रन बनाए थे। इसके बाद नंदिनी कश्यप क्रीज पर आईं और उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया। नंदिनी और गोस्वामी के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। लेकिन अंजलि 14वें ओवर में 32 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि, इस विकेट के बावजूद मसूरी थंडर्स की पारी की गति पर कोई असर नहीं पड़ा और टीम ने 16वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज का नया कीर्तिमान, बिना चीरा लगाये हार्ट के दो वॉल्ब बदले

0

देहरादून (हर्षित रावत), उत्तराखंड़ के कर्णप्रयाग निवासी एक पूर्व सैनिक के बिना चीरा लगाये एक साथ हार्ट के दो वॉल्ब बदलकर ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया । चिकित्सा क्षेत्र में नार्थ इंडिया में यह अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है।
ग्राफिक एरा अस्पताल के कैथ लैब के निदेशक व हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राज प्रताप सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि 70 वर्ष के एक पूर्व सैनिक के हृदय के दो वॉल्ब बीना चीरा लगाये एक साथ बदले गये हैं। हार्ट फेलियर की स्थित में इसी हफ्ते कर्णप्रयाग निवासी इस मरीज को ग्राफिक एरा अस्पताल लाया गया था।
करीब 12 साल पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी थी। तब उनके हार्ट में दो वॉल्ब डाले गये थे। ईको करने पर पाया गया कि मरीज के दो वॉल्ब खराब हो चुके हैं। मरीज की जान खतरे में थी। दोनों वॉल्ब बदलने जरूरी थे, लेकिन इसमें जान का जोखिम 40 प्रतिशत था। आमतौर पर 20 प्रतिशत से अधिक जोखिम की स्थिति में आपरेशन नहीं किये जाते, लेकिन मरीज की जीवन रक्षा के लिए तत्काल उपचार जरूरी था।

टीएवीआर तकनीकी का किया उपयोग :

डॉ. राज प्रताप ने बताया कि हार्ट के दोनों वॉल्ब एक साथ बदलने के लिए ओपन हार्ट सर्जरी के अलावा कोई तकनीक नहीं है। दूसरी बार ओपन हार्ट सर्जरी करने में बहुत ज्यादा जोखिम रहता है। हाई रिस्क केस को देखते हुए मरीज की जान बचाने के लिए तय किया गया कि कोई चीरा लगाये बगैर ट्रांस कैथेटर एओर्टिक वॉल्ब रिप्लेसमेंट टेक्निक (टीएवीआर) का उपयोग करके वॉल्ब बदले जायें। यह तकनीक केवल एओर्टिक वॉल्ब बदलने के लिए इस्तेमाल होती है। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने इस तकनीक से एओर्टिक वॉल्ब के साथ ही माईट्रल वॉल्ब भी बदल दिया।
उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई चीरा नहीं लगाया गया। जहां ओपन हार्ट सर्जरी करीब पांच घंटे चलती है और उसमें रिस्क रहता है, इस प्रक्रिया को महज एक घंटे में पूरा कर लिया गया। इस तकनीक से हार्ट के दोनों वॉल्ब बदलने के बाद मरीज के स्वास्थ्य में बहुत सुधार हुआ है। अगले दिन मरीज को अपने पैरों पर चलाया गया। सही स्थिति पाते हुए उन्हें 48 घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राज प्रताप सिंह ने कहा कि नॉर्थ इंडिया में इस तरह बिना चीरा लगाये पहली बार किसी मरीज के हृदय के दो वॉल्ब एक साथ बदले गये हैं।
विशेषज्ञों की इस टीम में डॉ हिमांशु राणा, डॉ. अखिलेश पांडेय और डॉ. एस पी गौतम शामिल थे। प्रेस वार्ता में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नितिन बंसल और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
चेयरमैन डॉ. घनशाला ने दी बधाई :

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस शानदार उपलब्धि पर विशेषज्ञों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि मरीज को कम से कम तकलीफ देकर जीवन रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ अपनी योग्यता और अनुभवों के जरिये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आठ ईंच के आपरेशन के बजाय दो-ढाई ईंच का चीरा लगाकर चेस्ट की हड्डी काटे बगैर इलाज की नई तकनीक अपनाकर विशेषज्ञ इस अस्पताल में कई आपरेशन कर चुके हैं। आहार नली के उपचार में भी इसी तरह जापानी तकनीक बहुत कारगर सिद्ध हो रही है।
डॉ. घनशाला ने कहा कि दुनिया की सबसे नई तकनीकों और बहुत अनुभवी विशेषज्ञों के साथ ग्राफिक एरा अस्पताल जिंदगी की डोर को भरोसे से जोड़ने का जो महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है, वह एक बड़ी सेवा है।

 

जिला पंचायत परिसीमन को लेकर प्रदीप भट्ट ने जताई आपत्ति

May be an image of 1 person
“जिला पंचायत के वार्डों को वर्ष 2019 के निर्वाचन की भाँति यथावत रखने की मांग”

उत्तरकाशी, जिला पंचायत के परिसीमन के अन्तिम प्रकाशन होते ही बवाल शुरू हो गया है, जनपद के विकासखंड मोरी, भटवाड़ी एवं चिन्यालीसौड़ क्षेत्र से 1-1 जिला पंचायत वार्ड कम कर दिया गया है l जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप भट्ट ने आपत्ति दर्ज कराई है l
जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में डा. भट्ट ने उल्लेख किया है कि वर्ष 2019 के निर्वाचन के समय जिला पंचायत उत्तरकाशी में कुल 25 वार्ड थे जो इस बार 22 कर दिए गये हैं l
उन्होंने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि शासनादेश के अनुसार किसी भी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र का पूर्नपरिसीमन उसी दशा में किया जायेगा जब किसी विकासखंड क्षेत्र का कोई भाग ग्रामीण क्षेत्रों के समीपस्थ नगरीय क्षेत्र में विलय हो जाए l
डा. प्रदीप भट्ट का कहना है कि वर्ष 2019 के निर्वाचन के पश्चात विकासखण्ड भटवाड़ी, मोरी व चिन्यालीसौड़ का कोई भी ग्रामीण क्षेत्र नगरीय क्षेत्र में सम्मलित नहीं हुआ है l
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का अन्तिम प्रकाशन जन भावनाओं के खिलाफ है जिसमें सुधार किया जाना आवश्यक है l
उन्होंने जिलाधिकारी से जिला पंचायत क्षेत्र के विकास खण्ड भटवाड़ी, मोरी व चिन्यालीसोड़ के परिसीमन को वर्ष 2019 की भान्ति यथावत रखते हुये जिला पंचायत के कुल 25 वार्डों का अंतिम प्रकाशन किये जाने की मांग की l

 

डीएवी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चले ईट पत्थरMay be an image of 3 people and text

देहरादून, शिक्षा हब कहे जाने वाले दून के महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र शुरू होते ही छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गयी, छात्र संख्या के हिसाब दून के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी कॉलेज के आसपास का इलाका छात्र नेताओं के पोस्टर से पटा पड़ा है, वहीं छात्र संघ चुनाव की आहट के साथ ही साथ छात्र गुटों में टकराव भी शुरू हो गया है, शुक्रवार को इसी तरह की घटना छात्रों के दो गुटों में घटित हुई, जहां एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पथराव हुआ जिसमें जमकर ईट पत्थर चले हैं l मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और उत्पात मचाने कई युवाओं को भी हिरासत में ले लिया गया है।
पथराव के पीछे असल वजह क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुराने समय से चली आ रही है और दोनों के बीच कॉलेज में सत्ता प्राप्त करने के लिए संघर्ष हो रहा है, वहीं मामले में एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि माहौल बिगड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी हर हाल में दोषियों के विरुद्ध पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा, साथ ही साथ शहर की आबो हवा सुरक्षित रखने के लिए दून पुलिस पूरी तरह तत्पर है l
दूसरी तरफ कॉलेज के कुछ छात्र पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं, उनकी कुछ मांगे हैं, जिन्हें लेकर वह आंदोलन कर रहे हैं, इनमें शिक्षकों की नियुक्ति, छात्र-छात्राओं के बैठने की सही व्यवस्था, स्मार्ट क्लास और छात्रों के लिए फ्री बस पास बनाना प्रमुख हैं l डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि वह लंबे समय से यह लड़ाई लड़ रहे हैं, पहाड़ से आकर यहां रहकर पढ़ाई करने वालों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए क्योंकि वे छात्र किसी प्राइवेट कॉलेज में नहीं पढ़ सकते हैं l कॉलेज में अध्यापकों के पद खाली हैं, जिसके चलते स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है l उन्होंने कहा कि हमने हस्ताक्षर अभियान चलाकर कॉलेज के स्टूडेंट्स को इस आंदोलन से जोड़ा क्योंकि सभी स्टूडेंट्स स्मार्ट क्लास और पर्याप्त संख्या में टीचर्स की नियुक्ति चाहते हैं l

डीएम ने ली दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं की सुध, कई वर्षों बाद आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर, पूरे दिन फरियादियों, वृद्धजनों के बीच सहजता से बिताया पूरा समय, सुनी उनकी व्यथा

0

देहरादून,  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में पुंडीर फॉर्म भाउवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर उपस्थित हरे। शिविर में जनमानस की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं दी गई जानकारी, मौके पर ही दिया लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। आज शिविर में 330 शिकायत प्राप्त हुई, अधिकतर शिकायतों का मौक ही निस्तारण किया गया।
ब्हुउद्देशीय शिविर में भगवानपुर निवासी ललित चमोली द्वारा शिकायत की गई थी उनके घर में पानी की समस्या लंबे समय से आ रही है, जलंस्थान के अधिाकरियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को आज ही जाकर पेयजल लाइन ठीक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वाचस्पति मंडोला निवासी भगवानपुर राजावाला ने शिकायत की गई कि राजस्व अभिलेखों में उनके पिता के नाम में त्रुटि है जिसे सही करने के लिए कई बार तहसील के चक्कर काट चुके हैं, लंबे समय से समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व अभिलेखों में दुरुस्तीकरण करवाया। रैतीवाला निवासी दिनेश सिंह राणा जिनके 19 वर्षीय पुत्र 60 प्रतिशत दिव्यांग है को इस बहुउद्देश्य शिविर में व्हीलचेयर मिली उन्होंने, जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं दिनेश निवासी भाउवाला, जिनके दोनो पांव नही है को व्हीलचेयर मिली जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। भगवानपुर निवासी मातबर सिंह बिष्ट द्वारा ग्राम पंचायत भगवानपुर हेतु थ्री फेस लाई, विद्युत तार सम्बन्धी मांगं लम्बे समय से मांग का निस्तारण होने पर जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका द्वारा विगत 02 माह गणित एवं विज्ञान के शिक्षक दिलाने की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश पर शिक्षक दे दिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
समाज कल्याण विभाग शिविर में 13 दिव्यांग प्रमाण पत्र बने, 15 लोगों को व्हीलचेयर वितरित की गई, 2 वैशाखी, 1 कान मशीन, वृद्धावस्था पेंशन के 58 पेंशन, 02 आवेदन आफलाईन प्राप्त हुई, 23 निस्तारण, 40 दिव्यांग पेंशन स्वीकृत
उत्तराखण्ड जलसंस्थान 04 लोंगों के बिल माफ किए, कुल 13 शिकायत प्राप्त हुई, अधिकतर का मौके पर निस्तारण शेष विभाग को समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रेषित।
पीएनबी लीड बैंक, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रघानमंत्री जीवन ज्योति योजना 15 आवेदन स्वीकृत किये तथा अटल पेेंशन योजना के 04 आवेदन स्वीकृत।
पशुपालन विभाग द्वारा 57 पशुपालकों को दवाईयां वितरित की गई, एवं 25 पशुपालकों एसएलएम, एवं केसीसी के विषय में जानकारी दी गई।
श्रम विभाग द्वारा 20 श्रमिकों को पंजीकरण एवं नवीनीकरण की जानकारी दी गई तथा 01 आवेदन प्राप्त हुआ तथा 23 लोगों को सामग्री वितरण हेतु आवेदन प्राप्त किये।
ग्राम्य विकास विभाग के 02 लोंगो के मनरेगा योेजना से पशुबाड़ा बनाने हेतु आवेदन आए जिन पर कार्यवाही की गई।
मत्स्य पालन विभाग – 40 लोगों द्वारा मत्स्य पालन योजनाओं में अनुदान के विषय में जानकारी मांगी गयी। योजनाओं की जानकारी सहित योजनाओं से सम्बन्धित पैम्फलेट्स आदि दिए गए। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन फार्म दिए गए।
सेवायोजन विभाग – रोजगार सम्बन्धी कैरियर गाईडेंस के साथ ही प्रयाग पोर्टल और विदेश जाने सम्बन्धी लिटरेचर बांटा गया।
उद्यान विभाग – 60 लोगों को विभिन्न प्रकार के सब्जियों के बीज वितरित किए गए। विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
खाद्य विभाग सहसपुर – 21 लोगों द्वारा राशन कार्ड हेतु आवेदन किया गया और 15 लोगों को राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया गया।
कृषि विभाग सहसपुर – 56 लोगों को कृषि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गयी। 28 लोगों को रसायन व कृषि यंत्र वितरित किए गए।
सक्षम विभाग – 29 लोगों को दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गयी। 17 व्हीलचेयर, 1 बैसाखी एवं 1 हियरिंग एड (सुनने की मशीन) वितरित की गयी।
राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन – 50 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। सैनेट्री पैड्स और एंपन बांटे गए।
स्वास्थ्य विभाग – 105 लोगों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गयी। 24 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 85 आभा आईडी बनाने के साथ ही 24 लोगों को दवाईयां दी गयी, 5 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी, 31 लोगों को फैमिली प्लानिंग की जानकारी एवं बच्चों को टीकाकरण किया गया।
महिला शक्तिकरण एवं बाल विकास – आंगनवाड़ी केन्द्रों से सम्बन्धित क्रियाकलापों एवं भोजन सम्बन्धी जानकारियां दी गयी। सैनेट्री नैपकीन्स वितरित किए गए।
ई-डिस्ट्रिक्ट केन्द्र एवं सीएससी भाउवाला द्वारा 18 आय, जाति एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आधारकार्ड विभाग द्वारा 12 आधार कार्डों में संशोधन के साथ ही नए आधार कार्ड बनाए गए।
महिला हेल्पलाईन – 10 लोगों द्वारा प्रार्थनापत्र लिखवाया गया, 94 लोगों द्वारा जानकारी ली गयी।
उरेडा – 33 लोगों को सोलर ऊर्जा सम्बन्धी जानकारी दी गयी।
निर्वाचन द्वारा 49 फार्म-6 भरे गए एवं 48 फार्म -8 भरे गए। पंचायत राज विभाग द्वारा 39 फार्म जिसमें 18 पीएम किसान, 04 राशन कार्ड व शेष परिवार रजिस्टर की जानकारी एवं फार्म सम्बन्धी प्राप्त हुए।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र- 15 यूडीआईडी पंजीकरण किये गए।
स्वास्थ्य विभाग 21 दिव्यांग पंजीकरण पत्र बनाने की कार्यवाही की गई, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया। डेंगू/मलेरिया, बालरोग, स़्त्रीरोग, प्रसूति सम्बन्धी जांच, आयुषमान कार्ड निर्गत किए गए।
विद्युत विभाग 82 फार्म लाईन शिफ्टिंग तथा नये कनैक्शन। उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग 55 को औषधी वितरण की गई तथा योजना की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग की 83 फार्म जिनमें 42 आरओआर, निर्विविवाद उत्तराधिकार विरासत 40, दुरूस्ती के 01 प्राप्त हुई।
समग्र शिक्षा अभियान, डेरी विकास विभाग, सहकारिता, स्वीपक परियोजना (एआरएलएम), रीप परियोजना, उद्योग केन्द्र खाछी ग्रामाद्योग, पछुवादून स्वासयत सहकारिता आदि विभागों को विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं महिला कल्याण विभगा द्वारा 20 स्पांशरशिप योजना की जानकारी तथा चाईल्ड हेल्पलाईन न0 1098 की जानकारी दी गई।
बहुउद्देशीय शिविर में राजस्व विभाग 71, विद्युत 54, वन विभाग 18, खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर 24, पेयजल 7, सिंचाई विभाग 7, पुलिस 05, एसएलओ 13, जिला पंचायत 05, आबकारी 1, चिकित्सा 2, जिला पंचायतीराज 09, शिक्षा विभाग 07, उरेडा 07, पशुपालन 03, नलकूप 04, शस्त्र अनुभाग 1, लघु सिंचाई 01, परिवहन 3, पर्यटन 01, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय 01, इडिस्ट्रक्ट मैनेजर 01, एसओसी, 01, श्रम विभाग 13, समाज कल्याण 04, कृषि 02, खण्ड विकास अधिकारी विकासनगर 02, उद्यान विभाग 01, पूर्ति विभाग 12, लोनिवि 22 जल संस्थान से 28 शिकायत प्राप्त हुई।

• सरकार आपके द्वार की तर्ज पर देहरादून के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र भाऊवाला में लगाया गया बहुद्देशीय शिविर, क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं का मौके पर ही किया गया निस्तारण। क्षेत्रवासी हुए गद्गद, अंतर्मन से दी दुआ और आशीष, बोले जुग जुग जियो बेटा ।
• वर्षों से आपदा प्रभावित गाँव में भय का जीवन जी रहे ग्रामवासियों के विस्थापन की माँग को एक झटके में दी स्वीकृति
• वर्षों से ईस्ट होपटाउन निवासियों की एनएचएआई द्वारा अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे की मांग का एक माह में निकालेंगे हल: डीएम
• जनपद में बहुद्देशीय शिविर लगातार किए जायेंगे आयोजित, जनमानस का विश्वास जीतना एवं योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन हमारा लक्ष्यः जिलाधिकारी
• जिलाधिकारी ने लोंगों की समस्याए सुन कार्यक्रम स्थल से ही मौके पर दौड़ाए विभागों के अधिकारी, निस्तारण कर शाम तक आख्या की तलब।
• पशुपालकों को दवाई वितरित की गई, लोगों के जल संस्थान द्वारा लोगों के पानी के बिल किये गए माफ।
• जिलाधिकारी ने सभी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता के द्वार पर जाकर उपलब्ध कराए जाने का उठाया बीड़ा
• गरीब – अक्षम लोगों तक उनकी समस्याओं के निदान के लिए डीएम पहुंचे उनके द्वार, मौके पर ही किया समस्याओं का निराकरण।
• शिविर में 58 वृद्धा पेंशन तथा 40 दिव्यांग पेंशन के आवेदन मौके पर ही स्वीकृत, व्हीलचेयर दी गई एवं वॉकिंग स्टिक वितरित की गई
• शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभिन्न प्रकार की पेंशन और प्रमाण पत्र मौके पर तैयार कर निर्गत किए गए
• कृषि विभाग द्वारा लोगों को कृषि यंत्र, आटा चक्की, पावरवीडर, रियर कम वांइडर वितरित किए गए।
• सैकड़ों महिलाओं, किशोरियों, बच्चों की की गई स्वास्थ्य जाँच सैकड़ों लोगों के आधार एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 100 से अधिक आभा आईडी बनाई गई
• दिव्यांग एवं वृद्ध पेंशन जैसी सुविधाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़ें इसके लिए डीएम ने शिविर में ही की पेंशन स्वीकृत कर मौके पर जारी किये गए प्रमाण पत्र,
• जन समस्याओं को सुनकर मौके पर किया गया निस्तारण, समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
• सभी विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाने के दिए गए थे निर्देश
• सैकड़ों लोगों ने उठाया बहुद्देशीय शिविर का लाभ, भारी संख्या में पंहुचे शिविर में, अधिकतर शिकायतों का किया मौके पर ही निस्तारण
• सभी विभागों ने उनके द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मौके पर दिया
• शिविर में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, आवश्यक दवाएं भी की गईं वितरित
• जिलाधिकारी द्वारा किशोरियों को सेनेटरी किट किया गया वितरित
• सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले 5 बच्चों के ग्रुप को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में किशोरियों एवं महिलाओं को दी गयी स्वास्थ्य व पोषण सम्बन्धित जानकारियाँ

0

रुद्रप्रयाग-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत जनपद में एक सितम्बर से तीस सितम्बर तक चलने वाले पोषण माह के तहत आंगनबाडी केन्द्रो में ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं, किशोरी बालिकाओं एँव शिशुओं को स्वास्थ, पोषण सम्बन्धी अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत उखीमठ परियोजना के अन्तर्गत भीमचूला केन्द्र में, किशोरियों, महिलाओं व बच्चो को स्वास्थ व पोषण सम्बन्धी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें किशोरियों की जांच की गयी व उनको स्वास्थ्य संबधित जानकारी दी गयी।
स्टाफ नर्स गुप्तकाशी पूनम व जीएनएम रष्मि रावत द्वारा अनेक प्रकार के न्यूट्रीशियन को आहार में शामिल करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले अनेक परिवर्तन व साफ सफाई हेतु सावधानी बरतने के विषय में अवगत कराया गया। उपासना सेमवाल द्वारा महिलाओं व गर्भवती धात्री माताओँ को स्तन पान, टीकाकरण, वजन, संतुलित आहार, एवं कुपोषण के विषय में जागरूक कराया गया। इस दौरान मोटे अनाज के पोष्टिक महत्व को भी लाभार्धियों को बताया गया।May be an image of 1 person and text

No photo description available.