Tuesday, June 17, 2025
Home Blog Page 1460

देहरादून : ज्वालापुर विधायक का कांग्रेस ने फूंका पुतला, लगाया आरोप- भाजपा शासन में नहीं हैं महिलाएं सुरक्षित

0

देहरादून, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस ने महिला के उत्पीड़न के आरोपित ज्वालापुर विधायक का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक से तत्काल इस्तीफे की मांग की। शनिवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने दोपहर 12 बजे राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से एस्लेहाल चौक तक प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने भाजपा विधायक सुरेश राठौर का पुतला फूंका।

लालचंद शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी भाजपा के पदाधिकारियों ने महिलाओं पर अत्याचार किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में दुष्कर्म के मामले बढ़ना चिंता का विषय है। आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि भाजपा के एक पूर्व संगठन महामंत्री पर भी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस मामले में भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को रफादफा कर दिया। भाजपा के एक विधायक पर महिला ने अपनी पुत्री के पिता होने का दावा किया था, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिस उस महिला की एफआइआर तक दर्ज नहीं कर पाई है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मंजुला तोमर, जया भारद्वाज, रजनी राठौर, संदीप चमोली, अरुण शर्मा, निखिल ध्यानी आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार : पति, ससुर और नन्दोई पर विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली के संगम विहार थाने में जीरो एफआइआर दर्ज

0

‘हरिद्वार के कनखल थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज’

हरिद्वार, तीर्थ नगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर व ननदोई पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने मायके जाकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। जिसके बाद संगम विहार थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला हरिद्वार भेजा गया। हरिद्वार के कनखल थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, विवाहिता ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर बताया कि 11 मई 2015 को उसकी शादी तरुण गुप्ता निवासी मोहन एन्कलेव, राजा गार्डन कनखल से हुई थी। पति ने अपने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था, विरोध करने पर पिटाई कर हाथ तोड़ दिया गया। आरोप लगाया कि पति ने ननदोई बृजेश से पैसे लेकर उसके साथ दुष्कर्म कराया। नौ अगस्त 2019 को ससुरालियों ने मिलकर उसके साथ हैवानियत करते हुए लज्जा भंग की और अश्लील वीडियो भी बनाई |

इसके बाद पति, ननदोई व ससुर ने दुष्कर्म किया। पति ने उसके बेटे की भी बेरहमी से पिटाई की। महिला ने पति के दिल्ली निवासी दोस्त पर भी नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार थाने से भेजी गई जीरो एफआइआर के आधार पर विवाहिता के पति तरुण गुप्ता, ससुर राम बाबू गुप्ता, ननदोई बृजेश गुप्ता, ननद व सास निवासी मोहन एन्कलेव, कनखल, पति के दोस्त पंकज निवासी डीडीए फ्लैट, मदनगीर दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ॠषिकेश : संजय झील के निर्माण को लेकर निगम प्रशासन सक्रिय, मेयर ने की प्रमुख वन संरक्षक से मुलाकात

0

ऋषिकेश, नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने प्रमुख वन संरक्षक से मुलाकात की।।प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी से हुई मुलाकात में प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए मेयर ने रीलिज हुई दस लाख की राशि से तत्काल डी पी आर तैयार करने की बात कही,
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धामिर्क एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में वर्षों से लटके हुए संजय झील के निर्माण कार्य को लेकर निगम प्रशासन एक बार फिर दौड़-धूप करता दिख रहा है। महापौर स्वंय इस प्रोजेक्ट को पूर्ण कराने के लिए जुटी हुई हैं। मेयर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से संजय झील का मामला सिर्फ फाइलों तक ही सिमटा हुआ है।

संजय झील उनके चुनावी घोषणा पत्र के 17वें बिंदु में शामिल रहा है। नगर निगम की कमान संभालने के बाद उनका संकल्प था कि संजय झील का बेहद खूबसूरती के साथ निर्माण कराकर इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए।इसको लेकर उनके द्वारा हर आवश्यक कार्रवाई की गई।पिछले वर्ष दस जुलाई को उन्होंने नमामि गंगे के अधिकारियों द्वारा संजय झील का उद्गम स्थल का निरीक्षण भी किया था। 31 दिसंबर वर्ष 2020 में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में रंभा झील के प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए थे।इसके अलावा पिछले वर्ष 1 जून को प्रमुख वन संरक्षण जयराज को जीपीआर तैयार करने को लेकर नगर निगम की ओर से पत्र प्रेषित किया गया था ।

साथ ही अपर वन संरक्षक परियोजना निदेशक नमामि गंगे को भी 1 जून को रंभा झील को लेकर तमाम आवश्यक सुझाव दिए गये थे।महापौर ने बताया प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर संजय झील के क्षेत्र को योग, ध्यान और आध्यात्म के रूप में विकसित कराया कराया जाना है। जहां देश-विदेश के पर्यटक बेहद शांत वातावरण में योग के साथ मेडिटेशन भी कर सकेंगे।मेयर ने जानकारी दी कि वन विभाग सिंचाई विभाग एवं नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ लगातार नगर निगम प्रशासन कागजी कार्रवाई में लगा हुआ है।

इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के जरिए शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना नगर निगम की मंशा रही है साथ ही प्रोजेक्ट पूर्ण कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी निगम सृजित करेगा। महापौर ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक से हुई मुलाकात के दौरान उन्हें कहा गया कि इस प्रोजेक्ट में यदि किसी तरीके का कोई तकनीकी पेंच भी आ रहा है तो वह उसकी जानकारी उन्हें दें इस विषय पर केंद्रीय केंद्रीय स्तर पर भी बात करेंगी।

नैनीताल : लम्बे जाम के बीच नेताओं को हूटर बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाला हूटर किया चालान

0

नैनीताल, कोरोना संक्रमण में धीरे धीरे कमी के चलते अब उत्तराखण्ड में पर्यटक स्थल सरकार ने खोल दिये, जिसके चलते पर्यटकों की भीड़ पर्यटन स्थलों की ओर दौड़ने लगी, नैनीताल में भी लगातार बढ़ती पर्यटकों की आमद के चलते सड़कों में घंटों तक जाम लग रहा है। इसी बीच नैनीताल पहुँचें कुछ नेताओं को जाम के बीच जोर से हूटर बजाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने यूपी से आये इन भाजपा नेताओं की गाड़ी से हूटर निकाल कर उन पर चालानी कार्रवाई कर दी। नैनीताल में वीकेंड के चलते नगर में लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बीच वाहनों की जगह जगह पर दिनभर लंबी कतार लगी हुई है। इस दौरान पुलिस के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रख पाना चुनौती बन गया हैं। पुलिस को दिनभर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रविवार को लंबे जाम के बीच यूपी से आये सपा व बीजेपी नेताओं ने जाम में खड़े होकर जोर जोर से हूटर बजाना शुरू कर दिया। यूपी के चार नेता अपनी कार संख्या यूपी 16 सीएफ 0708 फॉर्च्यूनर, यूपी 32 एफयू 0500, यूपी 75 एडी 5500 व यूपी 32 केई 7123 चार वाहनों पर लगातार हूटर बज रहा था। जिस पर यातायात निरिक्षक ने बीजेपी नेताओं की गाड़ी को साइड में खड़ी कर दिया जिस पर चारों युवक पुलिस से भिड़ गए।

यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि बीच सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने पर फतेपुर यूपी निवासी अमन, लखनऊ निवासी संजय शर्मा, गौतमबुद्ध नगर निवासी सुशील कुमार व इटावा यूपी निवासी अशोक कुमार के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत 22 हज़ार रुपये की चालानी कार्रवाई कर उनकी गाड़ी से हूटर को निकाल दिया और चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया |

हरिद्वार में होगा शहीद स्मारक सैन्य धाम का निर्माण

0

हरिद्वार 4 जुलाई (कुलभूषण)  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर ए के   चैधरी  हरिद्वार ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देहरादून जनपद में प्रदेश के विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में एक भव्य शहीद स्मारक सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। इस स्मारक में सभी युद्धों के शहीद सैनिकों के नाम अंकित किये जाएंगे।
इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास उत्तराखण्ड निवासी प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों का विवरण उपलब्ध हो तो वह जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हरिद्वार में उपलब्ध करा दें ताकि सैन्यधाम में उनका नाम अंकित किया जा सके।

विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा बार बार बदल रही है मुख्यमंत्री: पालीवाल

0

हरिद्वार 4 जुलाई (कुलभूषण)  प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल रही है प्रदेश में आज चारो तरफ अस्थिरता का वातावरण है जिसकी जिम्मेदारी से प्रदेश सरकार बच नही सकती है इसके लिए उसकी जिम्मेदारी है जिसका उसे प्रदेश की जनता को समय आने पर जवाब देना होगा।
प्रदेष सरकार पर हमला बोलते हुए वरिश्ठ कांग्रेस नेता पूर्व दर्जाधारी डा संजय पालीवाल ने कहा की वर्तमान सरकार अपनी विफलताओ को छुपाने  के लिए लगातार मुख्यमंत्री के चेहरे  को बदलकर अपनी विफलताओ को छुपाने की दिषा में जो प्रयास कर रही है उससे प्रदेष की जनता भ्रमित होने वाली नही है

प्रदेष सरकार को घेरते हुए डा पालीवाल ने कहा कि प्रदेष में अफसरषाही सरकार पर हावी है जनता की परेषानियो को दर किनारे कर भाजपा अपनी सरकार के अन्दर चल रहे घमासान को सुलझाने के लिए बार बार मुख्यमंत्री के चहरे को बदल  रही है प्रदेष में बार बार मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकती है आने वाले चुनावों में उसे जनता के सवालों का जवाब देना होगा तथा इन चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
उन्होने कहा की कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के हीतो के लिए प्रदेष सरकार को चेताने व जगाने का काम कर रही है परन्तु आपसी खीच तान के चलते भाजपा सरकार को जनता की समस्याओ से कोई जनसरोकार नही है।

क्यों..? पुष्कर सिंह धामी भाजपा आलाकमान की पसंद बने और अनुभवी नाम हुए दरकिनार..!

0

(राजेन्द्र सिंह नेगी/एल. मोहन लखेड़ा)

देहरादून, भाजपा का अनुभवी नामों को दरकिनार कर युवा पुष्कर धामी पर दांव लगाना, सूबे के दो दशकों के इतिहास में राजनैतिक तौर पर अब तक का सबसे साहसिक कदम माना जा रहा है | क्योंकि संघटन और राजनीति में पारंगत धामी की प्रशासनिक क्षेत्र में महारथ का सामने आना बाकी है | लिहाजा उनकी सीएम पद की इस छोटी पारी की बड़ी सफलता, सूबे में पार्टी की भावी राजनीति में दूरगामी बदलाव ला सकती है | फिलहाल इन सबसे अलग, विषयानरूप अभी हम समझने का प्रयास करते हैं कि ‘पुष्कर’ का पार्टी शीर्ष नेतृत्व की पसंद बनने की क्या रही अहम वजह…uttarakand cm Pushkar Singh Dhami will face These challenges in election year smup | उत्तराखंड: नए CM पुष्कर सिंह धामी की राह नहीं होगी आसान, सामने होंगी ये चुनौतियां | Hindi News ...

राजनीति और संघटन का माहिर खिलाड़ी होना :
पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से दो बार से विधायक हैं, जानकार का तो यहां तक कहना है कि इससे पूर्व भी उन्हें टिकट मिलता तो वह तीन बार के विधायक होते | संगठनिक अनुभव के रूप में आज भी पार्टी में उनके युवा मोर्चा कार्यकाल में हुए जन आंदोलनों की सफलता को नजीर मानकर चर्चा होती है |

कोशियारी का अपनी इस राजनैतिक विरासत की दिल्ली में पैरवी करना :
धामी, प्रदेश भाजपा की राजनीति के धुरंधर पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी के राजनैतिक दत्तक पुत्र माने जाते हैं | उनकी कार्यशैली में भगत दा की राजनैतिक छाप का होना और अब दिल्ली में स्वयं कोशियारी का उनकी जबर्दस्त पैरवी ने चयन में महत्वपूर्ण रोल निभाया |

 

गढ़वाल में पूर्व सीएम और भावी सीएम की लंबी फेहरिस्त का होना :
जगजाहिर है कि कोशियारी के बाद से सीएम पद रेस में जीतने और हारने वाले सभी खिलाड़ी मूलत गढ़वाल से ही आते हैं | चाहे वह पूर्व सीएम खंडुरी हों, निशंक हों, त्रिवेन्द्र और तीरथ हों या तमाम सीएम दावेदार सतपाल महाराज, अनिल बलूनी, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत ….लंबी फेहरिस्त है | इन सभी हैवीवेट राजनेताओं की राजनैतिक जमीन एक होने के कारण इनमें किसी एक की भी ताजपोशी बाकी सभी की राजनीति को प्रभावित करती है | जिसका खामियाजा चुनाव में समय कम रहने के कारण अंतिम रूप से पार्टी को हो सकता था |जानिए कौन है उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, और क्यों बने वो बीजेपी के खास - newsdesk

क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बनाना :
पार्टी के लिए गढ़वाल-कुमायूं और ब्राह्मण-राजपूत का संतुलन साधना भी जरूरी था | चूंकि निशंक केंद्र में मंत्री और मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष, दोनों ब्राह्मण जाति और गढ़वाल मण्डल से आते हैं, ऐसे में कुमायूं से किसी राजपूत चेहरे को लाना जरूरी था | काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल के नाम पर सहमति नहीं बनना पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में गया |

पार्टी का धामी की सफलता से तमाम राजनैतिक महत्वाकांशाओं के लिए बड़ी लकीर खीचना :

भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के एक बड़े तबके की राय है कि पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा चेहरे की मुख्यमंत्री पद पर सफलता लंबे समय के लिए सूबे की राजनैतिक खींचतान को बेहद कम कर सकती है | क्योंकि बाकी सभी सीएम दावेदार धामी के मुक़ाबले उम्र में काफी बड़े हैं और युवा नेताओं में कोई भी पुष्कर सिंह धामी के आसपास भी नहीं ठहरता | लिहाजा पार्टी के इस सीएम दांव की सफलता, गुटबाजी कम करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है |उत्तराखंड CM पुष्कर धामी: टुंडी गांव में हुआ था जन्म, सेना में थे पिता..जानिए उनका सफरनामा (Know all about CM Pushkar Singh Dhami)

बड़ी खबर (उत्तराखंड़) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ ली शपथ

0

देहरादून, उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज (रविवार) शपथ ले ली। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली।

पुष्कर सिंह धामी का मंत्रिमंडल

सतपाल महाराज
हरक सिंह रावत
बंशीधर भगत
यशपाल आर्य
बिशन सिंह चुफाल
सुबोध उनियाल
अरविंद पाण्डेय
गणेश जोशी
धन सिंह रावत
रेखा आर्य
यतिश्वरा नंद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार पुष्कर सिंह धामी मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि अंतिम छोर तक सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि मुझ पर जताए गए विश्वास पर मैं पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के ध्येय वाक्य के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके वरिष्ठ लोगों द्वारा छोड़े गए कार्यों को वह आगे बढ़ाएंगे।

उत्तराखंड: नम आंखों से हुई शहीद बृजेश की अंत्येष्टि, सैन्य जवानों ने दी अंतिम सलामी

0

अल्मोड़ा (रानीखेत), पूर्वी सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरने से शहीद हुए 7 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान बृजेश रौतेला (22) का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह दिल्ली से सेना की एंबुलेंस से गनियाद्योली पहुंचा। यहां से कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के अधिकारी उनकी पार्थिव देह को लेकर ताड़ीखेत स्थित उनके आवास पहुंचे।

सुबह से ही सैकड़ों लोग बृजेश के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए थे। पार्थिव देह के पहुंचते ही परिजनों और वहां मौजूद लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान मां पुष्पा देवी, पिता दलवीर, भाई अमित और बहन कल्पना के आंसू थाम थम नहीं रहे थे। इसके बाद पार्थिव देह को पैतृक गांव सरना ले जाया गया, जहां खेराड़ेश्वर महादेव मंदिर स्थित श्मशान घाट पर सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए। सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार आनंद सिंह, नायम सूबेदार आनंद सिंह के नेतृत्व में सैन्य जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा- बृजेश तेरा नाम रहेगा आदि नारों से ताड़ीखेत गूंज उठा। लोगों का कहना है कि यूं तो जो इंसान पैदा हुआ है उसका मरना तय है लेकिन देश सेवा के दौरान मिली शहादत इंसान को अमर कर जाती है। बता दें कि बृजेश 2019 में केआरसी में भर्ती हुआ थे। ट्रेनिंग के बाद वह जम्मू के कुपवाड़ा और असम के हासिमआरा में उनकी पोस्टिंग हुई, तीन महीने के लिए वह सिक्किम स्थित नाथुलापोस्ट पर तैनात थे। चौकी पर गोला-बारूद पहुंचाकर लौटते वक्त वाहन दुर्घटना में वह शहीद हो गए। उनके पिता दलवीर सिंह भी भारतीय सेना में रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री धामी ने लिया ‘पूर्व मुख्यमंत्रियों से आशीर्वाद’ सतपाल महाराज से भी की भेंट

0

देहरादून, उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी से भाजपा कार्यकताओं में जोश दिखने लगा। आज रविवार को सीएम धामी को शपथ लेना है। ऐसे में अपने शपथ से पहले उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी से बसन्त विहार में मौजूद उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। वही सीएम धामी ने निवर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम में मौजूद उनके आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की इसके साथ ही साथ उन्होंने पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भी डिफेंस कॉलोनी में मौजूद उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उच्च शिष्टाचार का परिचय देते हुए सभी पूर्व सीएम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अपने लिए आशीर्वाद लिया एवं उनसे अपने लिए मार्गदर्शन मांगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट एवं बिशन सिंह चुफाल से भी उनके घर जा कर मुलाकात की है।इसके बाद सीएम धामी ने डालनवाला में मौजूद महाराज के आवास में जा कर उनसे भी शिष्टाचार भेंट की साथ ही सीएम धामी काफी देर सतपाल महाराज के साथ उनके घर पर ही रहें।