Thursday, May 14, 2026
HomeTrending Nowबच्चों को नवोन्मेषी,कौशल युक्त शिक्षा देना हमारा लक्ष्य:डॉ संजय चतुर्वेदी

बच्चों को नवोन्मेषी,कौशल युक्त शिक्षा देना हमारा लक्ष्य:डॉ संजय चतुर्वेदी

डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज का सुप्रसिद्ध मल्टीस्पेशलिस्ट यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा एवं इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड हॉस्पिटल,आगरा के साथ हुआ अनुबंध।।
हरिद्वार (कुलभूषण)हरिद्वार में श्यामपुर कांगड़ी स्थित डिवाइन कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस एवं नोएडा के सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल यथार्थ हॉस्पिटल के बीच क्लिनिकल प्रैक्टिस के लिए अनुबंध हुआ।। कॉलेज द्वारा बच्चों के बीच कौशल विकास एवं नवोन्मेषी क्रियाकलापों की शिक्षा का क्रियान्वयन के संकल्प की सिद्धि तक पहुंचाया।आगरा स्थित मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में विद्यार्थियों को व्यावहारिक,मानसिक,सामाजिक चुनौतियों को बारीकी से समझने और उन पर चिकित्सा आधारित कार्य करने का मौका मिलेगा।देश के सुप्रसिद्ध आगरा के मेंटल हेल्थ को समर्पित केंद्र में बच्चों की मनोवैज्ञानिक चिकित्सा पर आधारित इंटर्नशिप कालेज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।।नर्सिंग के 2021 बैच के बच्चे अपनी इंटर्नशिप पूर्ण के लिए 6 महीने के लिए नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल रहेंगे,जिसमें इमरजेंसी,कार्डियो,न्यूरो,आई सी यू, कीमोथेरेपी,रेडिएशन थैरेपी,गेस्ट्रो,नेफ्रोलॉजी आदि विभाग में समर्पण भाव से अपनी इंटर्नशिप पूर्ण करेंगे।।कॉलेज के चेयरमैन डॉ संजय चतुर्वेदी ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की,और कहा बच्चों के लिए हम देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान के साथ अनुबंध करने जा रहे है,जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।।डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस का मूल उद्देश्य समाज में सेवा,समर्पण,कौशल के मूल भाव से समर्पित विद्यार्थी तैयार करना है।।कॉलेज प्रबंधन द्वारा बहुआयामी चिकित्सा व्यवस्था के लिए आवश्यक संसाधन कॉलेज में उपलब्ध कराए है।।हर शनिवार बच्चों के बीच प्रेरक,विद्यार्थियों के लिए उपयोगी विशेष सत्र की व्यवस्था की गई है।।जिसमें अलग अलग विषय से संबंधित विद्वतजन अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments