Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, कहा-दागी नहीं तो...

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, कहा-दागी नहीं तो बागियों की घर वापसी हो सकती है संभव

हल्द्वानी, कांग्रेस अब सक्रिय रुप से राज्य में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में लग गई, प्रदेश प्रभारी इस ओर सक्रियता से लग गये, वे जिलों में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक मजबूती बनाने प्रयास में लगे हैं, इसी के परोक्ष रुप में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी से बाहर गया कोई भी नेता वापस पार्टी में आना चाहता है तो पार्टी उस पर विचार करेगी। बागी भी यदि दागी नहीं होगा तो उस पर भी विचार संभव है। यह बात प्रदेश प्रभारी ने आजयशुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी यादव ने आगामी चुनाव में मुख्य चेहरे को लेकर कहा कि पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह तीनों कद्दावर नेता हैं।

संगठन के लिए तीनों चेहरे में मुख्य हैं। हरीश रावत राष्ट्रीय नेतृत्व में हैं लेकिन उनके बिना उत्तराखंड का चुनाव अधूरा है। मिशन 2022 नजदीक है, इसलिए पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। कोई भी नेता वह भले ही किसी वजह से पार्टी छोड़कर जा चुका है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई आरोप न हों तो उसे पार्टी में लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वह भले ही बागी ही क्यों न हो। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार में गरीब व असहाय को नहीं बल्कि चंद चहेतों को मदद मिल रही है।

इस सरकार ने विफलताओं का पहाड़ तैयार किया है। जिसे ध्वस्त कर कांग्रेस सरकार बनाएगी। प्रभारी ने बूथ रणनीति पर फोकस करते हुए कहा कि इसके दम पर कांग्रेस चुनाव जीतेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह अभी कोविद के कारण होम आईसोलेट हैं। अन्यथा वह भी कार्यक्रम में शामिल रहते।

भ्रष्टाचार की पोल खुद उनके ही मंत्री खोल रहे हैं: प्रीतम
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की इस सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। जीरो टोलेरेन्स वाली सरकार के सीएम और उसके सलाहकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कुंभ के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की पोल विपक्ष नहीं बल्कि खुद उनके ही केंद्रीय मंत्री ही खोल रहे हैं। हमारे पास कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर हम जनता किे पास जाएंगे। जनता 2022 में परिवर्तन का इंतजार कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments