Sunday, April 19, 2026
HomeStatesUttarakhandजी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ओरिएंटेशन डे का आयोजन

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ओरिएंटेशन डे का आयोजन

देहरादून, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह और उमंग के साथ ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक श्री के एल नौटियाल, प्रबंधक राकेश नौटियाल, शालिनी नौटियाल, अर्चना नौटियाल,आर एस नेगी और विद्यालय प्रधानाचार्य अनंत वी डी थपलियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्र -छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
सभा को प्रधानाचार्य अनंत वी. डी. थपलियाल ने संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विद्यालय के मिशन और विजन पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा एक मनमोहक संगीत प्रस्तुति दी गई। कक्षा 7 के शौर्यम ने जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के मिशन, विजन और मूल्यों को प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों को विद्यालय के मार्गदर्शक सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के हेड बॉय राघव शर्मा और हेड गर्ल भव्या द्वारा किया गया। वंशिका शर्मा ने अकादमिक ओवरव्यू के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों के लिए जाना जाता है। गतिविधियों का विवरण (एक्टिविटी ओवरव्यू) अग्रिया और अंबर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर किस प्रकार से विद्यालय जोर देता है यह बताया गया।
सीनियर विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देता है, इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल मेस का विवरण चिन्मय और वान्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रशासनिक विवरण अरमान द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद खेल और जीवन कौशल का विवरण सान्वी रनौत और आदित्य प्रताप सिंह द्वारा दिया गया, प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शैक्षणिक समीक्षा शिवाय, आद्विक, सवित और यशस्वी द्वारा प्रस्तुत की गई।
विद्यालय में नए नियुक्त स्टाफ सदस्यों का परिचय आरव रोहतगी द्वारा कराया गया, जिसके बाद सन्निधि मल्होत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर संस्थापक के. एल. नौटियाल, विद्यालय प्रबंधक राकेश नौटियाल, प्रधानाचार्य अनंत वी डी थपलियाल, उप प्रधानाचार्य श्रीमती हरलीन कौर चौधरी विभिन्न संकाय प्रमुख,समस्त शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments