देहरादून, ड्रग्स दिवस पर सम्मान, योग गीत/भजन का शुभारंभ (लॉन्च) एवं हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर विस्तार से जानकारी स्थानीय प्रेस क्लब में
पंडित मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी, उन्होंने बताया कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड़ ने ड्रग्स दिवस पर मुख्य रूप से कैलाश अस्पताल देहरादून के निदेशक पवन शर्मा जी, डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित, डॉ. मुकुल शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
पंडित मनमोहन शर्मा ने बताया कि योग से स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है और व्यक्ति की नशे की आदत को भी छुड़वाया जा सकता है ।अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने इस अवसर पर योग गीत/भजन का भी शुभारंभ/ लॉन्च राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, कैलाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर पवन शर्मा, मनमोहन शर्मा अध्यक्ष, लालचंद शर्मा संरक्षक, उमाशंकर तीर्थ पुरोहित महासचिव के द्वारा संयुक्तरूप से किया, जिसको नवोदित गायक विभु शर्मा जी की मधुर आवाज में गाया है l
विभु शर्मा का नया गीत हुआ रिलीज़ :
नवोदित गायक विभु शर्मा ने अपने नए गीत के साथ संगीत जगत में धूम मचा दी है। इस नए गीत के साथ, विभु शर्मा ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नया तोहफा पेश किया है।
गीत के बोल और संगीत दोनों ही आकर्षक हैं और श्रोताओं को अपनी ओर खींचने में सक्षम हैं। विभु शर्मा की आवाज़ में एक अनोखा जादू है जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है
विभु शर्मा के इस नए गीत को सुनने के लिए आप विभिन्न संगीत प्लेटफार्मों जैसे कि जियोसावन और एप्पल म्यूजिक पर जा सकते है l
गीत की जानकारी :
– गायक: विभु शर्मा
– गीत का नाम: तन का मंथन मन का मंथन
– संगीत प्लेटफार्म: जियोसावन, एप्पल म्यूजिक
–
विभु शर्मा के बारे में :
विभु शर्मा एक नवोदित गायक हैं जिन्होंने अपने गीतों से श्रोताओं के दिलों में जगह बनाई है। उनके गीतों में एक अनोखा आकर्षण है जो श्रोताओं को अपनी ओर खींचता है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखण्ड को, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक करने का अवसर प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी एक वर्ष में लगभग दो बार बैठक का आयोजन तीर्थ स्थलों पर हर राज्य में करती है।
उत्तराखंड़ में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ भूमा निकेतन के पूज्य पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद महाराज जी और पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक महासभा के संरक्षक मदन कौशिक जी द्वारा 27 जून को निष्काम ट्रस्ट भूपत वाला हरिद्वार में किया जायेगा।कार्यकारिणी की बैठक का समापन 29/06/2025 में होगा। कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावो को प्रस्तावित कर,आगे की रुपरेखा तयकर,ब्राह्मणों के हितों के लिए कार्यक्रम होगें, प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा,पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित लालचंद शर्मा, पंडित पवन शर्मा, पंडित उमाशंकर शर्मा तीर्थ पुरोहित , इंदु शर्मा, अरुण बाला शर्मा, प्रतिमा शर्मा विभु शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव पं उमाशंकर तीर्थ पुरोहित ने किया।




Recent Comments