हरिद्वार (कुलभूषण) गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 02 सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस का आरभं प्रातंकालीन योगाभ्यास से हुआ शिविर में उपस्थित सभी स्वयंसेविकाओ ने उत्साहपूर्वक योग करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को संदेश दिया। अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद की तपोस्थली पुण्यभूमि कांगड़ी ग्राम में यज्ञ का आयोजन किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी डा0 संगीता मदान ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुये बताय कि यज्ञ कि आध्यात्मिक वैज्ञानिक एवं समाजिक महत्व पर विस्तारपुर्वक प्रकाश डाला उन्होने बताया कि यज्ञ भारतीय सस्कृति की एक महत्वपूर्ण परम्परा है जो केवल पर्यावरण को ही नही विचारो मे सकारात्मक संतुलन भी स्थापित करती है
प्रो0 दीनदयाल ने भी यज्ञ के महत्व को भी बहुत प्रभावशाली ढ़ग से बताया उन्होने बताया कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नही बल्कि यह आत्म शुद्धी अनुशासन और सामुहिक चेतना का प्रतीक है जो व्यक्ति को उच्च जीवन मुल्यो की ओर अग्रसर करता है
प्रो0 बबीता शर्मा ने भी स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया और भारतीय परंपराओ एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में सेवानिवृत्त गोविन्द, नवीन कुमार, राहुल प्रकाश, राजेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।



Recent Comments