Ticket Refund Rules: अब टिकट कैंसिल करवाने पर नहीं लगेगा चार्ज! रेलवे ने दी बड़ी जानकारी, सुनकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप

0
614

 अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) अब आपकी यात्रा को और भी आरामदायक बनाने के लिए नई सुविधा पेश की है.

दरअसल, भारत में लोग सबसे ज्यादा सफर ट्रेन से करते हैं, इसलिए रेल को भारत की जीवन रेखा भी कहा जाता है. रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए सुविधाएं लाता रहा है. इस रेलवे यात्रियों के लिए जबरदस्त सुविधा लेकर आया है.

अब आसानी से करें टिकट रद्द

अब रेलवे ने यात्रियों की टिकट को लेकर नबा नियम बनाया है. अब आप आसानी से मिनटों में टिकट कैंसिल कर सकते हैं. अब आप रेलवे के ऐप या फिर रेलवे वेबसाइट पर जाकर अपना टिकट कैंसिल (Rail Ticket cancellation) कर सकता है. अब रेलवे ने ई-मेल से रेल टिकट कैंसिल करने की बड़ी सुविधा दे रहा है. भारतीय रेलवे ने एक ट्वीट कर इस सुविधा की पूरी जानकारी दी है.

रेलवे का बड़ा फैसला

रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि अब रेल यात्री रेलवे को ई-मेल करके भी अपनी टिकट कैंसिल कर सकता है. दरअसल, इससे पहले एक यात्री ने ट्विटर पर रेलवे से शिकायत की थी कि उन्‍होंने तत्‍काल में टिकट बुक कराया था. पंरतु, ट्रेन कैंसिल होने के कारण उसे दूसरा यात्रा विकल्‍प चुनना पड़ा है. यात्री ने बताया है कि उसे टिकट बुक कराने की नौबत आई, लेकिन टिकट रद्द करने के बाद भी रिफंड नहीं मिल रहा है. इस पर रेलवे ने अपना जवाब दिया.

ट्रेन स्‍टेटस पर लगेगा कैंसिलेशन

रेलवे ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘अगर यात्री अपने आप टिकट कैंसिल नहीं कर पाते हैं तो टिकट रद्द कराने के लिए यात्री रेलवे को अपनी रजिस्‍ट्रर्ड ई-मेल आईडी से etickets@irctc.co.in पर ई-मेल करके भी टिकट रद्द करा सकते हैं.’ इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में रेलवे ने जानकारी दी कि रेलवे परिचालन कारणों से ट्रेन स्‍टेटस पर कैंसिलेशन फ्लैग लगाता है. रेलवे ने बताया कि यदि संभव हो तो ट्रेन को किसी भी संभव बहाल किया जा सकता है. चार्टिंग के बाद ही फाइनल स्‍टेटस मिलता है. इसलिए यात्री को इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए. वरना उन्हें कैंसिलेशन का चार्ज देना पड़ सकता है.