देहरादून : भारत के प्रमुख एआई-आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफ़ॉर्म्स इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्म टिकट ने ‘ट्रेन में भोजन’ सेवा को बढ़ावा देने के लिए भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफ़ॉर्म यानी स्विगी के साथ साझेदारी की है। इक्सिगो और कन्फर्म टिकट ऐप्स में स्विगी के रेस्टोरेंट नेटवर्क को शामिल करके, यह साझेदारी “चलते-फिरते” यात्रियों को खाना पहुंचाने की सुविधा प्रदान करती है – जिसमें ग्राहकों को वही चयन, भरोसा और मूल्य मिलता है जो उन्हें अपने घरों से ऑर्डर करते समय स्विगी से मिलता है।
इस साझेदारी के माध्यम से, यात्री अलग-अलग शहरों में पसंद किए जाने वाले राष्ट्रीय ब्रांडों से लेकर प्रसिद्ध स्थानीय खाने का आनंद ले सकते हैं।
इस साझेदारी के साथ, ट्रेन से सफ़र करने वाले लोग चुने हुए मेनू देख सकते हैं, भारत के 160 से ज़्यादा रेलवे स्टेशनों पर 40,000 से ज़्यादा भरोसेमंद रेस्टोरेंट पार्टनर से ताज़ा और स्वच्छ खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्म टिकट के मुख्य परिचालन अधिकारी, श्रीपाद वैद्य ने इस साझेदारी पर कहा, हमारा फोकस हमेशा से ट्रेन यात्रा के अनुभव को हर लिहाज से सुगम और बेहतर बनाने पर रहा है। खाना उस अनुभव का एक अहम हिस्सा है। स्विगी के साथ साझेदारी करके, हम ट्रेन यात्रा की अपनी गहरी समझ को स्विगी के मज़बूत रेस्टोरेंट नेटवर्क और डिलीवरी विशेषज्ञता के साथ मिलाकर, अपने मौजूदा ‘ट्रेन में भोजन’ सेवा को और शानदार बना रहे हैं।
दीपक मालू, उपाध्यक्ष, आहार योजना, ग्राहक अनुभव और नई पहल, स्विगी ने कहा, भारतीय रेलवे प्रतिदिन 18 मिलियन से ज़्यादा लंबी दूरी के आरक्षित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है, और भूख किसी प्लेटफ़ॉर्म का इंतजार नहीं करती। इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्म टिकट के साथ हमारी साझेदारी स्विगी के भरोसेमंद रेस्टोरेंट नेटवर्क को सीधे रेल यात्रा से जोड़ती है, जिसमें 160 से ज़्यादा स्टेशन शामिल हैं।



Recent Comments