Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedलालकिला बलास्ट मामले में एनआईए की उत्तराखण्ड में छापेमारी, हिरासत में दो...

लालकिला बलास्ट मामले में एनआईए की उत्तराखण्ड में छापेमारी, हिरासत में दो संदिग्ध

नैनीताल, देश की राजधानी के लालकिला बलास्ट मामले के तार अब उत्तराखण्ड तक जुड़ गये है। राष्ट्रीय जांच ऐजेंसी (एनआइए)ने देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से दो संदिग्धो को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गये दोनो संदिग्धों के लिंक दिल्ली बलास्ट मामले के मुख्य आरोपी उमर से मिले है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच ऐजेंसी (एनआईए) ने जब आतंकी उमर की काल डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसके सम्बन्ध हल्द्वानी क्षेत्रांर्तगत बनभूलपुरा में भी थे। जिस पर एनआईए, दिल्ली पुलिस व एलआईयू टीम द्वारा बनभूलपुरा स्थित एक मस्जिद में छापेमारी की गयी। बताया जा रहा है कि मस्जिद से इमाम सहित एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। वहीं सूत्रो का दावा है कि एनआईए को इमाम के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य लगे है। जिस पर उससे पूछताछ की जा रही है।
वहीं मामले में प्रशासन द्वारा इस घटनाक्रम के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गयी है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनो संदिग्धों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments